
यदि आप अपने मध्यम या फिर छोटे कमरे के लिए स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर 43 इंच साइज एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। ये टीवी प्रीमियम डिजाइन के साथ भी आते हैं, जो आपके कमरे की सजावट में भी चार-चांद लगाते हैं। अच्छी बात है कि ये टीवी कम कीमत में थियेटर जैसा ऑडियो-विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। यदि आप 30,000 रुपये से कम में 43 इंच टीवी सर्च रहे हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में हमने क्रोमा पर मौजूद कुछ बेहतरीन 43-इंच टीवी की लिस्ट दी गई है, जिसे आप 30 हजार रुपये से कम की रेंज में खरीद सकते हैं।
टीवी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल
डिस्प्ले: आमतौर पर मेनस्ट्रीम टीवी में LED LCD, QLED या फिर OLED पैनल होते हैं। यदि आपका बजट कम है, तो फिर LED LCD एक बढ़िया विकल्प है, वहीं QLED और OLED पैनल वाले टीवी महंगे होते हैं। इसलिए आपको 30,000 रुपये से कम की रेंज में QLED और OLED पैनल वाला टीवी नहीं मिलेगा। हालांकि एलईडी एलसीडी प्राइस रेंज में आने के बाद भी अच्छी पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है।
साउंड : आजकल अधिकांश टीवी में ऑडियो क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए साउंड एन्हांसमेंट टेक्नोलॉजीज जैसे कि डॉल्बी ऑडियो/डिजिटल/एटमॉस, डीटीएस ऑडियो आदि का उपयोग किया जाता है। इसलिए टीवी खरीदने से पहले यह जरूर देखें कि ये सर्टिफिकेशन टीवी पर उपलब्ध हों ताकि आपको बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिल सके। साथ ही, टीवी के स्पीकर वाट क्षमता जितनी अधिक होगी, आपको उतनी ही अधिक तेज साउंड मिलेगी।
पोर्ट: टीवी में कम से कम तीन यूएसबी पोर्ट और तीन एचडीएमआई पोर्ट हों। साथ ही, आप देख लें कि अधिक टीवी एक्सेसरीज जैसे कि पेन ड्राइव, कंसोल, स्ट्रीमिंग डोंगल आदि को कनेक्ट कर सकें।
क्रोमा पर 30,000 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं ये 43 इंच 4K TVs
Acer I Series 108 cm 4K Ultra HD LED Android TV

एसर का यह 43-इंच 4K अल्ट्रा एचडी एलईडी टीवी बिल्ट-इन MEMC टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें आपको हाई क्लैरिटी की इमेज मिलती है। इसके अलावा, 30W डॉल्बी ऑडियो स्पीकर इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करता है। सॉफ्टवेयर फीचर्स की बात करें, तो बेहतर एक्सपीरियंस के लिए इसमें आपको यूएचडी अपस्केलिंग, क्रोमकास्ट, इंटेलिजेंट फ्रेम स्टेबेलाइजेशन इंजन आदि मिलते हैं।
Compaq HUEQ A 109 cm (43 inch) 4K Ultra HD LED WebOS TV with Dolby Audio (2022 model)

कॉम्पैक HUEQ A टीवी की बात करें, तो यह A+ ग्रेड 4K पैनल के साथ आता है। इस टीवी की खासियत इसकी ThinQ AI तकनीक और बिल्ट-इन एलेक्सा स्मार्ट असिस्टेंट है, जो टीवी को नेविगेट करने में मदद करता है। कंटेंट देखने के दौरान स्मूथ मोशन के लिए टीवी को एक्सपीरियंस स्टेबेलाइजेशन इंजन और MEMC से लैस किया गया है। टीवी HDR10 को सपोर्ट करता है और बेहतर टीवी एक्सपीरियंस के लिए 20W डॉल्बी ऑडियो स्पीकर के साथ आता है।
Croma 109 cm (43 inch) 4K Ultra HD Smart WebOS TV with Dolby Audio

43 इंच का 4K क्रोमा टीवी वेबओएस पर रन करता है। इसमें आपको गूगल असिस्टेंट की सुविधा मिलती है, जिससे आप सिर्फ अपनी आवाज से टीवी को कमांड कर सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें, तो टीवी में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई के साथ तीन एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट मिलते हैं। इसमें A+ ग्रेड पैनल भी है, जो प्रीमियम लुक के लिए पतले बेजेल्स से घिरा हुआ है। इसमें बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए बिल्ट-इन 20W बॉक्स स्पीकर को डॉल्बी ऑडियो तकनीक से लैस किया गया है।
Hisense A6H 108 cm (43 inch) 4K Ultra HD LED Google TV with Dolby Vision (2022 model)

Hisense A6H 43-इंच 4K टीवी में A+ ग्रेड (HDR10) पैनल है, जो बेहतर विजुअल्स प्रदान करता है। इसके अलावा, यह डॉल्बी विजन सर्टिफिकेशन से लैस है। इस टीवी में 24W स्पीकर है, जो डॉल्बी एटमॉस-सर्टिफाइड है, जिससे आपको शानदार साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। स्पोर्ट्स लवर्स को यह जानकर खुशी होगी कि टीवी स्पोर्ट्स मोड के साथ आता है, जो फास्ट-पेस मोशन को भी स्मूथ तरीके से प्रस्तुत करता है।
OnePlus Y1S Pro 109cm (43 Inch) 4K Ultra HD LED Android TV with Gamma Engine

वनप्लस Y1S प्रो सीरीज स्मार्ट टीवी यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें आपको आकर्षक डिजाइन के साथ ब्राइट व एलईडी पैनल मिलते हैं। 24W डॉल्बी ऑडियो स्पीकर से बेहतर साउंड क्वालिटी मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें, तो यह टीवी एंड्रॉयड 10 चलता है। यूजर्स को पर्सनलाइज्ड व्यूइंग एक्सपीरियंस और क्यूरेटेड कंटेंट प्रदान करने के लिए ऑक्सीजन प्ले के साथ आता है।
SAMSUNG Crystal 4K 108 cm (43 inch) 4K Ultra HD LED Tizen TV (2021 model)

सैमसंग क्रिस्टल 4K टीवी Tizen OS पर रन करता है। यह नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, सोनी लिव, जी5, यूट्यूब सहित अन्य ओटीटी प्लेटफार्म को सपोर्ट करता है। टीवी क्यू सिम्फनी फीचर के साथ आता है, जो आपको बेहतर एक्सपीरियंस के लिए टीवी और साउंड बार दोनों से ध्वनि चलाने की सुविधा देता है। इसमें क्रिस्टल प्रोसेसर 4K पिक्चर इंजन भी मिलता है, जिससे आपको डिटेल तस्वीरें मिलती हैं।
Realme 108 cm (43 inch) 4K Ultra HD LED Android TV with Google Assistant (2021 model)

रियलमी को वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस पेश करने के लिए जाना जाता है। रियलमी का यह स्मार्ट टीवी भी अलग नहीं है। इसमें डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 4K पैनल है। यह आपको क्वालिटी व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें 24W वाला पावरफुल स्पीकर है, जो डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस सर्टिफाइड हैं। टीवी मीडियाटेक क्वाड कोर प्रोसेसर पर चलता है, जो सहज नेविगेशनल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें क्रोमकास्ट बिल्ट-इन भी मिलता है, जिससे आप आसानी से अपने स्मार्टफोन कंटेंट को टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं।


















