Jio, Airtel और Vodafone Idea: जानें कौनसी कंपनी दे रही है 200 रुपए के अंदर बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

काफी समय से टेलिकॉम कंपनियों के बीच डाटा की लड़ा जारी है। इस लड़ाई में लगभग हर दिन एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो जैसी कंपनियां नए आकर्षक प्लान लॉन्च कर रही हैं। इसी को देखते हुए आज हम आपको रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (मई 2019) के उन प्लान्स के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 200 रुपए से कम है और इन प्लान में आपको शानदार डाटा और कॉलिंग का लाभ मिलेगा।
आज हम आपको 200 रुपये के अंदर आने वाले प्लान की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप अपने यूसेज के हिसाब से रिचार्ज करवा सकते हैं। इन 200 रुपये के प्लान में Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea द्वारा दिए जा रहे बेनिफिट की जानकारी है।
Reliance Jio
सबसे पहले बात करते हैं Reliance Jio जो कि 200 रुपए के अंदर तीन प्लान ऑफर कर रहा है। इन सभी प्लान में यूजर्स को आपको अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग का लाभ मिलेगा। कंपनी की से बेसिक प्लान 98 रुपए से शुरू होता है जिसमें यूजर्स 2जीबी डाटा, 300 लोकल और नेशनल एसएमएस की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा दूसरा प्लान 149 रुपए और तीसरा प्लान 198 रुपए का है। इनमें से आपको 149 रुपए में आपको प्रतिदिन 1.5जीबी डाटा और 198 रुपए वाले प्लान में आपको 2जीबी प्रतिदिन डाटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉल के साथ ही यूजर्स को 100 फ्री एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसे भी पढ़ें: जियो को टक्कर देने एयरटेल लाया 248 रुपए वाला प्रीपेड प्लान, 1.4जीबी डाटा के साथ मिलेंगे ये फायदे
Vodafone Idea
वोडाफोन आइडिया के 100 रुपए से 200 रुपए के बीच में कई प्रीपेड प्लान मौजूद हैं, जिसमें आपको अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग मिलती है। कंपनी की ओर से 200 रुपए से कम कीमत में 129 रुपए, 149 रुपए, 169 रुपए और 199 रुपए के प्लान हैं। कंपनी के बेसिक प्लान 129 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2जीबी डाटा और प्रति दिन 100एसएमएस मिल रहे हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसे भी पढ़ें: जियो करने वाला है धमाका, 600 रुपए में पूरे महीने देगा लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और टीवी का कॉम्बो
इसके अलावा एक प्लान 149 रुपए का भी है जो कि सिर्फ वोडाफोन यूजर्स के लिए है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें आपको डेली 2जीबी डाटा मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी 169 और 199 रुपए का प्लान भी देती। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आपको इस प्लान में 100फ्री प्रतिदिन एसएमएस मिलते हैं। साथ ही 169 रुपए वाले प्लान में आपको प्रतिदिन 1जीबी डाटा मिलता है। वहीं, 199 रुपए वाले प्लान में प्रति दिन 1.5जीबी डाटा मिलता है।
Airtel
Airtel के 200 रुपए से कम कीमत में चार प्लान आते हैं। कंपनी का एक प्लान 129 रुपए का है जिसमें कुल 2जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा 199 रुपये वाले प्लान में 1.5जीबी प्रतिदिन डाटा और 169 रुपए वाले प्लान में प्रतिदिन 1जीबी डाटा मिल रहा है। एक प्लान 145 रुपए का भी है जिसमें आपको 145 रुपए का ही टॉकटाइम और 1जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 42 दिनों की है। इन सभी प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग फ्री मिलती है।