
दिवाली की रोशनी अभी से ही फैलने लगी है। बाजार सजने लगे हैं और लोगों ने शॉपिंग की शुरूआत भी कर दी है। ई-कॉमर्स साइट्स Amazon और Flipkart भी अपनी अपनी सेल लेकर आ गई है। फ्लिपकार्ट की Big Billion Days और अमेज़न की Great Indian Festival Sale में ढ़ेरों शानदार ऑफर्स व डील्स मिल रही है। मोबाइल फोंस पर तगड़ा डिस्काउंट व कैशबैक दिया जा रहा है। आगे हमने best phones under Rs 30,000 यानी 30,000 रुपये के कम कीमत पर मिल रहे स्मार्टफोंस की बेस्ट डील्स की डिटेल शेयर की है।
OnePlus 10R 5G
Price – 32,999 रुपये
Deal Price – 29999 रुपये

OnePlus 10R स्मार्टफोन Amazon की फेस्टिवल सेल में 29999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस वनप्लस फोन में MediaTek Dimensity 8100-Max प्रोसेसर और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 5000mAh की बैटरी और Android 12 OS दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 93.4 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो, HDR10+ सपोर्ट, sRGB, Display P3 10 बिट कलर पैनल, Corning Gorilla Glass 5 लेयर और 950 निट्स दिया गया है।
Samsung Galaxy S20 FE
Price – 44,999 रुपये
Deal Price – 26,999 रुपये
अमेज़न पर यह सैमसंग का धाकड़ फोन भी अब सस्ते में मिल रहा है। स्मार्टफोन 6.5 इंच फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। प्रोसेसिंग के लिए सैमसंग एक्सनॉस 990 चिपसेट दिया गया है। बैक पैनल पर 12 मेगापिक्सल डुअल पिक्सल, 12 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसी तरह 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।
Redmi K50i
Price – 25,000 रुपये
Deal Price – 19,999 रुपये
Redmi K50i को अमेजन इंडिया की सेल में 19,999 में खरीदा जा सकता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर पर रन करता है जो गेमिंग के लिए दमदार ऑप्शन है। फोन में 6.6-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz , DC dimming और Dolby Vision सपोर्ट दिया गया है। फोन में 64MP प्राइमरी कैमरा और 5080mAh की बैटरी और 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
iQOO 9 SE
Price – 33,990 रुपये
Deal Price – 20,990 रुपये
आईकू 9एसई को अमेज़न सेल में सिर्फ 20,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6.62-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 48MP प्राइमरी Sony IMX598 सेंसर और OIS सपोर्ट दिया गया है। फ़ोन में 16MP फ़्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 11 पर आधारित Funtouch OS 12 कस्टम स्किन पर रन करता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग दिया गया है।
OnePlus Nord 2T 5G
Price – 28,999 रुपये
Deal Price – 26,499 रुपये
Amazon Great Freedom Festival सेल में यह वनप्लस स्मार्टफोन 26,499 रुपये में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 1300 प्रोसेसर पर रन करता है। वनप्लस के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है।






















