
Best Webcams Under Rs 2000 : कोरोना महामारी के चलते हम सब की लाइफ़ स्टायल में काफ़ी बदलाव आए हैं। बीते साला से वर्क फ़्रॉम होम और होम स्टडी का ट्रेंड चला रहा है। कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। ऐसे में अधिकतर मीटिंग वीडियो कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए हो रही हैं। वर्क फ़्रॉम होम का ट्रेंड काफ़ी लंबे समय तक चलेगा। ऐसे में आपको अपने घर के वर्क स्टेशन को अपग्रेड रखना चाहिए। घर से आप मीटिंग में अच्छे से अटेंड कर पाएँ इसके लिए आपको अच्छी क्वालिटी के वेबकैम की ज़रूरत होगी। आज हम आपको 2000 रुपये से कम क़ीमत (Best Webcams Under Rs 2000) में आने वाले वैबकैम के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अमेजन से ख़रीद सकते हैं।
Best Webcams Under Rs 2000
HP w100
HP w100 वेबकैम सिंगल एनालॉग माइक्रोफोन के साथ आता है जिसमें आप फोकस को मैन्युअली एडजेस्ट कर सकते हैं। इस वेबकैम के फोकस की रेंज 20सेंटीमीटर तक की है। इसका रेजलूशन 640×480 पिक्सल और मैक्सिम फ्रेम रेट 30fps का है। इस वेबकैम के साथ ट्राइपॉड भी मिलता है। इसके साथ ही इस वेबकैम को मॉनीटर पर एडजेस्ट कर सकते हैं। यह वेबकैम सभी पॉपुलर Windows वर्जन और Mac OS प्लेटफॉर्म सपोर्ट सकता है। इस वेबकैम के डायरेक्ट प्लग कर यूज कर सकते हैं।
Zeb Ultimate Pro
Zeb Ultimate Pro वेबकैम Zebronics ब्रांड का है। इस वेबकैम का रेजलूशन full HD 1080p है जो CMOS 5P लेंस के साथ आता है। इस वेबकैम में बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ-साथ व्हाइट बैलेंस, नाइट विजन जैसे फीचर मिलते हैं। इस वेबकैम में LED लाइट मिलती है जिसे ऑन करने के लिए फिजिकल स्वीच मिलता है। इस वेबकैम को USB के जरिए किसी भी कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है।
Tizum ZW81
ZW81 वेबकैम Tizum ब्रांड का है जो कि आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस वेबकैम में 5 लेयर ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है, जिसका रेजलूशन Full HD है। इस वेबकैम के जरिए YouTube, Facebook, और Hangouts पर हाई क्वालिटी स्ट्रीमिंग की जा सकती है। इस वेबकैम में ऑटो-फोकस और ऑटो लाइट एडजेस्ट ऑप्शन मिलते है। इस वेबकैम में बिल्ट-इन-माइक्रोफोन दिया गया है जो नॉइस आइसोलेटिंग और इको कैंसिलिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। इस वेबकैम को भी किसी भी कंप्यूटर पर सीधे कनेक्ट किया जा सकता है।
BigPassport
दो हजार रुपये के बजट में BigPassport आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है। इस वेबकैम को Windows, Linux, Android और MacOS सिस्टम से कनेक्ट किया जा सकता है। इस वेबकैम में यूनीक माउंटिंग क्लिप मिलती है। इसके साथ ही वेबकैम की मदद से 1080p Full HD स्ट्रीमिंग की जा सकती है। इस वेबकैम में CMOS 5MP लेंस दिया गया है। इसके साथ ही स्टीरियो माइक्रोफोन नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट करते हैं। इस वेबकैम में फेस डिटेक्शन फीचर दिया है जो ऑटोमैटिक ह्यूमन को फोकस कर लेता है।
Smars KL97
Smars KL97 वेबकैम भी आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है जो 30 फ्रेम पर सेकेंड पर 1080p वीडियो क्वालिटी सपोर्ट करता है। इसके साथ ही वेबकैम ऑटो-फोकस और लाइट करेक्शन फीचर सपोर्ट करता है जो वीडियो ब्राइट और क्लीयर करता है। इसके सीधे USB से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें मल्टी एंगल ट्राइपॉड और यूनीवर्सल क्लिप मिलती है जो किसी भी मॉनीटर में कनेक्ट हो जाता है। इस वेबकैम में 7 एलिमेंट ऑप्टिकल ग्लास लेंस के साथ प्रोटेक्टिव शेल दिया है जो वीडियो आउटपुट डिलीवर करता है। इसमें बिल्ट इन माइक्रोफोन भी दिया है।
Best Webcams Under Rs 2000 : ये भी हैं ऑप्शन
Live Tech Meet
CASE U HW1
NXXTTNK Ultra HD
Astrum WM720




















