BSNL के सस्ते डेली 1GB डाटा वाले प्लान, Jio-Airtel यूजर्स को हो सकती है जलन!

रिलायंस जियो, एयरटेल व वोडाफोन आइडिया द्वारा रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाने के बाद अब लोग सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL के प्लान्स सर्च कर रहे हैं। इसी को देखते हुए हम बीएसएनएल के सस्ते डेली 1जीबी डाटा वाले प्लान्स की जानकारी लेकर आए हैं। यह प्लान जियो के मुकाबले आधी कीमत में आते हैं। वहीं, अगर फायदे की बात की जाए तो BSNL के इन प्लान में जियो के समान वैधता, कॉलिंग मिलती है। हम जिस रिचार्ज प्लान्स की चर्चा करने वाले हैं उनकी कीमत मात्र 18 रुपये से शुरु हो जाती है।
BSNL डेली 1GB डाटा वाले रिचार्ज
| प्लान की कीमत | प्लान बेनिफिट्स | वैलिडिटी |
| 18 रुपये | प्रतिदिन 1GB डाटा | 2 दिन |
| 87 रुपये | प्रतिदिन 1GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 SMS | 14 दिन |
| 184 रुपये | प्रतिदिन 1GB डाटा, असीमित कॉल | 28 दिन |
| 185 रुपये | प्रतिदिन 1GB डाटा, असीमित कॉल | 28 दिन |
| 186 रुपये | प्रतिदिन 1GB डाटा, असीमित कॉल | 28 दिन |
| 298 रुपये | असीमित वॉयस कॉल, 1GB/दिन, 100SMS/दिन | 52 दिन |
| 399 रुपये | प्रतिदिन 1GB डाटा, प्रतिदिन 100 SMS | तीस दिन |
| 499 रुपये | प्रतिदिन 1GB डाटा, असीमित कॉल | 90 दिन |
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 18 रुपये
बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान 2 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 1GB डाटा मिलता है। सीमा समाप्त होने के बाद ग्राहक 80kbps की कम स्पीड पर असीमित इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं।
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 87 रुपये
बीएसएनएल का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 87 रुपये की कीमत के साथ आता है। इस पैक में प्रति दिन 1 जीबी डाटा की सुविधा मिलती है। साथ ही, असीमित वॉयस कॉल की सुविधा है। पैक 14 दिनों की वैधता के साथ आता है और प्रति दिन 100 एसएमएस प्रदान करता है। यह पैक हार्डी मोबाइल गेम्स सर्विस के साथ भी आता है, जो One97 कम्युनिकेशंस द्वारा पेश की जाती है।
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 184 रुपये
बीएसएनएल का 184 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। यह प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ 100 एसएमएस लाभ के साथ आता है। बीएसएनएल प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी मिलती है। इसके अलावा, आपको Lystn पॉडकास्ट सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा।
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 185 रुपये
185 रुपये वाला यह बीएसएनएल प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है। वैधता की पूरी अवधि के लिए 100 एसएमएस प्रदान करता है। प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ भी आता है। इसके अलावा, आपको एम/एस ऑनमोबाइल ग्लोबल लिमिटेड और बीएसएनएल ट्यून्स द्वारा प्रोग्रेसिव वेब एपीपी (पीडब्ल्यूए) पर चैलेंजेस एरिना मोबाइल गेमिंग सर्विस की बंडलिंग भी मिलती है।
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 186 रुपये
बीएसएनएल का 186 रुपये का प्रीपेड प्लान कई दिलचस्प बेनिफिट्स और सर्विस के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। साथ ही, यह लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग के लिए असीमित वॉयस कॉल के साथ आता है। प्रीपेड प्लान प्रति दिन 1GB डाटा के साथ 100 एसएमएस लाभ के साथ आता है। यह पैक मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स के साथ हार्डी गेम्स की सुविधा प्रदान करता है।
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 298 रुपये
बीएसएनएल का प्रीपेड प्लान 52 दिनों की वैधता के साथ आता है। पैक में लोकल और एसटीडी पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। इसमें प्रति दिन 1GB डाटा के साथ-साथ प्रति दिन 100 एसएमएस की सुविधा भी है। इस योजना में इरोज नाउ एंटरटेनमेंट सर्विसेज की मुफ्त सदस्यता भी शामिल है।
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 399 रुपये
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 70 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह पैक होम और नेशनल रोमिंग पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देता है। यह मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स और लोकधुन कंटेंट के साथ प्रति दिन 100 एसएमएस भी पैक करता है। प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 1GB डाटा भी प्रदान करता है।
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान 499 रुपये
बीएसएनएल का एसटीवी 499 रिचार्ज प्लान 75 दिनों की वैधता के साथ आता है। पैक में प्रतिदिन 1GB डाटा मिलता है। यह योजना मुफ्त पीआरबीटी के साथ असीमित सॉन्ग चेंज, क्रिकेट पीआरबीटी, क्रिकेट एसएमएस अलर्ट के साथ आता है। यह पैक लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की भी सुविधा देता है।