BSNL का 90 दिन वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, जानें कम प्राइस में मिलेंगे क्या बेनेफिट्स

BSNL अपने अफोर्डेबल प्लान्स के दम पर प्राइवेट कंपनियों को टक्कर दे रही है। इसी को देखते हुए आज हम आपको कंपनी के 90 दिन चलने वाले एक प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है, जिन्हें डाटा की तुलना में ज्यादा वॉइस कॉलिंग बेनेफिट्स की जरूरत होती है। आइए आगे इस प्लान के बारे में आपको डिटेल में जानकारी देते हैं।
बीएसएनएल 439 रुपये वाले प्लान की डिटेल
- बीएसएनएल के इस 439 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग सुविधा मिलती है।
- इसमें 90 दिन तक रोजाना लोकल एसटीडी कॉलिंग का आनंद उठा सकते हैं।
- कॉलिंग के अलावा, यह पैक 300 फ्री SMS की सुविधा भी देता है।
- कॉलिंग और एसएमएस के अलावा, इस प्लान में अन्य किसी प्रकार के बेनेफिट्स नहीं मिलते।नोट: अगर आपके घर में वाई-फाई कनेक्टिविटी है और आप सिर्फ नंबर चालू रखने और कॉलिंग के लिए सस्ते प्लान की तलाश कर रहे थे, तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट है।
जियो-एयरटेल के पास भी है 90 दिन चलने वाला प्लान
- Jio का 899 रुपये वाला प्लान: रिचार्ज में 90 दिनों की वैधता के साथ डेली 2.5जीबी डाटा यानी कुल 225जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS फ्री मिलेंगे।
- एयरटेल का 779 रुपये वाला रिचार्ज प्लान: इस प्लान में अनलिमिटडे वॉयस कॉल, 1.5GB डेली डाटा, 100 SMS/ day, विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन, फ्री हैल्लो ट्यूंस, FASTag पर 100 रुपये कैशबैक और Apollo 24/7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं, रिचार्ज की वैधता 90 दिनों की है।