BSNL यूजर्स के आए अच्छे दिन! 99 रुपये वाले सस्ते प्लान में भी फ्री देख पाएंगे 450 से ज्यादा लाइव टीवी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/BSNL-BiTV-offers-450-Live-TV-channels-for-free-as-low-as-Rs-99-plan.jpg

सरकार के स्वामित्व वाली प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए खुशखबरी दी है। दरअसल, BSNL ने BiTV नामक डायरेक्ट-टू-मोबाइल टीवी सर्विस लॉन्च की है, जिसके जरिए यूजर्स को 450 से अधिक लाइव टीवी चैनलों तक एक्सेस मिलेगा। OTT Play के साथ साझेदारी में, यह सरकारी टेलीकॉम कंपनी अब अपने मोबाइल यूजर्स को बिल्कुल मुफ्त में यह सर्विस प्रदान कर रही है।

अब बजट प्लान में भी लाइव टीवी का मजा

BSNL ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) हैंडल पर पुष्टि की है कि सिर्फ ₹99 वाले सबसे किफायती वॉयस-ओनली प्लान के यूजर्स भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के BiTV का आनंद ले सकते हैं। यानी अब स्मार्टफोन पर लाइव टीवी देखना और भी आसान हो गया है।

BiTV क्या है?

BiTV BSNL की डायरेक्ट-टू-मोबाइल सर्विस है, जिससे ग्राहक 450 से अधिक लाइव टीवी चैनलों, वेब सीरीज और फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। इसके ट्रायल फेज में कंपनी ने 300 से अधिक फ्री टीवी चैनल्स की सुविधा दी थी और अब यह सेवा सभी BSNL सिम कार्ड्स के साथ पूरी तरह से इंटीग्रेटेड हो चुकी है।

BiTV के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं

BSNL यूजर्स किसी भी BSNL मोबाइल प्लान के साथ बिल्कुल मुफ्त में BiTV का उपयोग कर सकते हैं। यह सुविधा BiTV ऐप के माध्यम से उपलब्ध है, जिससे स्मार्टफोन यूजर्स कहीं भी और कभी भी अपने पसंदीदा शोज और मूवीज का आनंद ले सकते हैं।

BSNL के वॉयस ओनली प्लान

  1. BSNL का 99 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: इस प्लान में 17 दिनों की सर्विस वैलिडिटी दी जाती है और इसके तहत आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। यह प्लान खासतौर पर एक कॉलिंग वाउचर है, जिसमें केवल वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है और कोई अन्य बेनिफिट्स, जैसे डाटा या एसएमएस शामिल नहीं हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह प्लान भारत के सभी क्षेत्रों में काम करता है, जिसमें मुंबई और दिल्ली जैसे मेट्रो सर्कल भी शामिल हैं।
  2. BSNL का 439 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL का 439 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए एक किफायती और सुविधाजनक विकल्प है, जो मीडियम-टर्म वैलिडिटी के साथ वॉयस कॉलिंग और SMS की सुविधा चाहते हैं। इस प्लान में 90 दिनों की सर्विस वैलिडिटी दी जाती है, जिसमें सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा शामिल है। इसके अलावा, पूरे वैलिडिटी पीरियड के दौरान कुल 300 SMS भेजने का विकल्प भी मिलता है। हालांकि, यह प्लान वॉयस और SMS पर केंद्रित है, इसलिए इसमें डेटा सुविधाएं शामिल नहीं हैं।