Jio ने बढ़ाए दाम तो इस कंपनी ने 100 रुपये सस्ता किया प्लान, जानें फुल डिटेल

Jio और Airtel ने हाल ही में अपने प्रीपेड व पोस्टपेड प्लान्स की कीमतें बढ़ाई हैं। वहीं, इससे हटकर सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने एक प्लान को 100 रुपये सस्ता कर दिया है। यह बीएसएनएल का एक Wifi प्लान है जो कि पूरे 1 महीने के लिए फ्री डाटा और कॉलिंग का लाभ देता है। दरअसल, BSNL ने अपने सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान में बदलाव किया, जिसकी कीमत 499 रुपये थी लेकिन, अब प्राइस कट के बाद 399 रुपये का ये बेसिक फाइबर प्लान लिया जा सकता है। आइए आगे आपको इस प्लान के बारे में पूरी डिटेल देते हैं।
मॉनसून डबल बोनांजा ऑफर
आपको बता दें कि BSNL फाइबर बेसिक प्लान पर मॉनसून डबल बोनांजा ऑफर यह ऑफर, जिसे मॉनसून डबल बोनांजा ऑफर कहा जा रहा है। इस ऑफर की मदद से कंपनी का उद्देश्य भारत फाइबर (एफटीटीएच) सेवा को बढ़ावा देना है। अगर कोई ग्राहक अपने मौजूदा इंटरनेट कनेक्शन को बदलना या अपग्रेड करना चाहते हैं, वे इस प्रमोशन का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, यह ऑफर कुछ लिमिटेड समय के लिए उपलब्ध है। इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि जल्द से जल्द इस ऑफर का लाभ उठाएं।
#MonsoonDoubleBonanza Alert! Enjoy our Fibre Basic Plan at just ₹399/month, down from ₹499! Plus, get your first month FREE! Limited time offer. T&C apply.
Say ‘Hi’ on WhatsApp at 1800-4444 for more details!#BharatFibre #BSNLFTTH #BSNL #Switch_To_BSNL pic.twitter.com/8mbxmGo12O— BSNL India (@BSNLCorporate) July 9, 2024
इस प्लान में 3300 एमबी तक 60 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलती है, जिसके बाद स्पीड कम हो कर 4 एमबीपीएस की हो जाती है। इस प्लान को लेकर बीएसएनएल ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल का आनंद ले सकते हैं।
BSNL के इस ऑफर का लाभ कैसे उठाएं अधिक जानकारी के लिए और ऑफर का लाभ उठाने के लिए, इच्छुक ग्राहक व्हाट्सएप के माध्यम से 1800-4444 पर ‘Hi’ मेसेज भेजकर कांटेक्ट कर सकते हैं। बीएसएनएल का यह कदम ब्रॉडबैंड बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच आया है।