Jio नहीं इस कंपनी ने निकाला गजब का ऑफर, फ्री दे रही है 3GB डाटा

भारतीय टेलीकॉम मार्केट में बने रहने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL तमाम प्रयास कर रही है। इसी के चलते समय-समय पर कंपनी अपने नए रिचार्ज के साथ ही पुराने प्लान्स पर शानदार ऑफर्स की पेशकश करती रहती है। इसी कड़ी में कंपनी अब अपने चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स पर बोनस डाटा ऑफर कर रही है। जी हां, कुछ प्लान्स पर कंपनी की ओर से बिल्कुल फ्री बोनस डाटा ऑफर किया जा रहा है, जिसके लिए किसी भी तरह की कीमत नहीं ली जाएगी। कंपनी पहले तीन रिचार्ज प्लान्स पर ये ऑफर दे रही थी। वहीं, अब इसमें दो प्लान्स को और शामिल किया गया है।
इन प्लान पर मिल रहा फ्री 3जीबी डाटा
इस लिस्ट में 299 रुपये, 398 रुपये, 666 रुपये, 499 रुपये और 599 रुपये के प्लान शामिल हैं। इन सभी पर कंपनी 3GB बोनस डाटा दे रही है। 299 रुपये, 398 रुपये और 499 रुपये पर मिलने वाले ऑफर की जानकारी हम आपको पहले दे चुके हैं। आज इस आर्टिकल में 599 रुपये और 666 रुपये के प्लान पर मिलने वाले फ्री डाटा और प्लान की डिटेल जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं।
BSNL Rs 599 प्लान
बीएसएनएल के इस शानदार रिचार्ज प्लान की कीमत 599 रुपये है, जिसमें कुल 84 दिनों की वैधता मिलती है। यानी आपको यह रिचार्ज कराने के बाद अपने स्मार्टफोन लगभग 3 महीने तक किसी दूसरे प्लान को रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। प्लान में इंटरनेट उपयोग के लिए 3GB डाली डाटा लिमिट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।
वहीं, मैसेजिंग के लिए आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा भी प्लान में मिल रही है। यही नहीं इस प्लान में आपको अनलिमिटेड फ्री डाटा भी मिलता है। इसके अलावा प्लान में 3जीबी एडिशनल फ्री डाटा दिया जा रहा है। साथ ही प्लान में PRBT+Zing और Astrotell की सुविधा मिल रही है।
BSNL Rs 666 प्लान
इस प्लान में 105 दिन की वैलिडिटी के साथ किसी भी नेटवर्क में फ्री वॉयस कॉलिगं की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही आपको कुल 210GB इंटरनेट डाटा यानी आपको डेली 2GB हाई स्पीड डाटा मिलेगा। साथ ही एक्सट्रा 3जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है।
साथ ही इस प्लान में 100 एसएमएस की भी सुविधा दी जा रही है। इतना ही नहीं प्लान में यूजर्स को PRBT+Zing, Hardy Mobile Games और Astrotell and GameOn की भी सर्विस मिल रही है।
ध्यान रहे कि एक्स्ट्रा डाटा पाने के लिए आपको BSNL Self Care ऐप की मदद लेनी होगी। अगर आप BSNL सेल्फ केयर ऐप से रिचार्ज नहीं करते हैं, तो आपको बोनस डाटा नहीं मिलेगा। इसके अलावा आपको बता दें कि फिलहाल BSNL अपनी 4G सर्विस को लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। जहां दूसरी कंपनियां 5G नेटवर्क का विस्तार कर रही हैं वहीं, अभी तक BSNL अभी भी 3G पर अटकी हुई है।