
कल ही हमनें देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के नए प्लान की जानकारी दी थी, जिसमें कंपनी 499 रुपये की कीमत पर एक महीने के लिए 40जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। वहीं दूसरी ओर निजी कंपनियों को टक्कर देने के लिए भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड भी कुछ नए प्लान्स के साथ बाजार में उतरी है। कुछ दिनों पहले जहां बीएसएनएल ने 399 रुपये का प्लान पेश किया था, वहीं अब कंपनी 499 रुपये का शानदार प्लान लेकर आई है।
बीएसएनएल 499 रुपये प्लान
भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा पेश किया गया 499 रुपये का नया प्लान पोस्ट-पेड ग्राहकों के लिए है। इस प्लान के तहत कंपनी ग्राहकों को अनलिमिडेट लोकल व एसटीडी कॉल करने की सुविधा देती है। कंपनी द्वारा दी जा रही ये फ्री कॉम रोमिंग इनकमिंग और आउटगोइंग में भी काम करेगी।
इंटरनेट डाटा की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को एक महीने के लिए 45जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। इस 45 जीबी के लिए कंपनी ने कोई दैनिक लिमिट नहीं रखी है, यानि ग्राहक एक दिन में जितना मर्जी डाटा का यूज़ कर सकते हैं। इसी तरह बीएसएनएल हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा भी प्रदान कर रही है।
एयरटेल का नया 499 रुपये का प्लान, ढ़ेर सारे डाटा के साथ दे रहा है वॉयस कॉल और इंटरनेट सर्विस का मज़ा
बीएसएनएल द्वारा दिए जा रहे 45जीबी इंटरनेट डाटा का यूज़ 4जी, 3जी व 2जी की स्पीड पर किया जा सकता है। ध्यान रहे कि बीएसएनएल की 4जी सर्विस फिलहाल केरल के अलावा अन्य राज्यों में एक्टिव नहीं है। वहीं एयरटेल के 499 वाले प्लान की बात करें तो इसमें कंपनी एक महीने के लिए 40जीबी 4जी डाटा दे रही है।



















