Note: यह प्लान फिलाहल राजस्थान सर्किल के लिए उपलब्ध है। वहीं, अगर आप दूसरे सर्किल में बीसएनएल नंबर यूज कर रहे हैं तो इस प्लान को रिचार्ज कराने से पहले कस्टमर केयर पर कन्फर्म कर लें कि रिचार्ज आपके सर्किल में वैध होगा या नहीं।
75 दिनों की वैलिडिटी और डेली 2GB डाटा वाला ये BSNL प्लान है शानदार, कीमत 500 रुपये से कम

BSNL के पास ऐसे कई प्लान्स हैं जो किफायती होने के साथ ही कई शानदार ऑफर्स की पेशकश करते हैं। इस हिसाब से प्रीपेड रिचार्ज के मामले में BSNL कहीं आगे ठहरता है। इसकी को देखते हुए हम आपको ऐसे एक BSNL प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की जानकारी देने वाले हैं, जो 500 रुपये में भी कम कीमत में 75 दिनों की वैलिडिटी और बाकी ऑफर्स पेश करते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ है।
BSNL का 499 रुपये वाला प्लान
- एसएमएस, डाटा और फ्री कॉलिंग
- कुल 150जीबी डाटा
जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वह BSNL का 499 रुपये वाला एसटीवी (स्पेशल टैरिफ वाउचर) है। इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और 2 जीबी डाटा दिया जाता है। यह तो हम पहले ही आपको बता चुके हैं कि इस प्लान के साथ 75 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस हिसाब से यूजर्स को कुल 150जीबी डाटा यूज करने के लिए मिलेगा।
ओटीटी सब्सक्रिप्शन
- जिंग ऐप का लाभ
- 15 से अधिक भाषा का सपोर्ट
इसके अलावा यूजर्स को Zing सब्सक्रिप्शन का लुत्फ उठाने का भी मौका मिल जाता है, जो इस प्रीपेड प्लान के साथ ही मिलता है। अगर आप में से कुछ लोग नहीं जानते कि जिंग एप क्या है तो आपको बता दें कि यह एप लाइव स्ट्रीमिंग एप है। इस एप के जरिए आप कई तरह के कंटेंट लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। इस एप में 15 से अधिक भाषाओं का सपोर्ट मिलता है।
अगर इसमें BSNL का 4G नेटवर्क बेहतर फ्रीक्वेंसी और स्पीड मिलती तो इससे बेहतर और किफायती रिचार्ज प्लान कोई नहीं होता। हालांकि, बताया जा रहा है कि बीएसएनएल देशभर में 4जी नेटवर्क को रोलआउट करने पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि 4जी नेटवर्क रोलआउट से बीएसएनएल ना सिर्फ अपना यूजर बेस बढ़ाएगी और अपना घाटा भी कम कर सकेगी।