BSNL की WiFi इंटरनेट सर्विस में फ्री मिलेगा डाटा, जानें क्या है तरीका

Join Us icon

आज भी ऐसे बहुत से मोबाइल यूजर्स हैं जो कॉलिंग से ज्यादा डाटा वाले प्लान को पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियां जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया अपने ज्यादा से ज्यादा प्लान में कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 1जीबी से 3जीबी तक डाटा उपलब्ध कर रही हैं। लेकिन, इन सबसे एक कदम आगे बढ़ाते हुए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) देशभर के गांवों और शहरों में वाईफाई की सुविधा प्रदान करने जा रही है। इस सर्विस के माध्यम से लोगों को कम कीमत में डाटा इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिलेगा।।

सामने आई जानकारी के अनुसार BSNL Wifi सर्विस लोगों को एक लिमिट तक फ्री दी जाएगी। इसके लिए कंपनी अलग-अलग इलाकोॆ में वाईफाई हॉटस्पॉट लगाएगी। फिलहाल इसकी शुरुआत वारणसी से की जा रही है। आइए आगे आपको इस सर्विस के बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं।

10 रुपए मिलेगा वाई-फाई

रिपोर्ट के अनुसार BSNL Wi-fi की सर्विस शुरू के 30 मिनट यानी आधे घंटे बिल्कुल फ्री रहेगी। इसके बाद इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए बीएसएनएल की ओर से दिए जाने वाले कूपन को खरीदना होगा। कंपनी ने इस सर्विस के लिए तीन प्रकार के कूपन मिलेंगे। यह कूपन ग्रामिण क्षेत्रों के लिए होंगे। इनकी कीमत 25 रुपए, 45 रुपए, और 150 रुपए होगी। वहीं शहरी एरिया के लिए अलग प्लान होंगे, जिनकी शुरुआत 10 रुपए से होगी और ये 1999 रुपए तक जाएगी। इसे भी पढ़े: Jio, Airtel, Vodafone और BSNL ने फिर दिया यूजर्स को तोहफा, बिना रिचार्ज के कर सकेंगे बात

bsnl

अगर बात करें 25 रुपए के बीएसएनल रूरल वाईफाई प्लान में यूजर्स को 7 दिन की वैधता के साथ 2GB डाटा मिलेगा। वहीं, 150 रुपए वाले प्लान में 28 दिन के लिए 28 जीबी डाटा मिलेगा। फिलहाल 45 रुपए वाले प्लान की डिटे सामने नहीं आई है।

यूजर्स ऐसे कर पाएंगे बीएसएनएल वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट

– सबसे पहले वाईफाई सेटिंग में जाना होगा।
– सर्च कर BSNL WiFi से जुड़ना होगा।
– इसके बाद ‘कनेक्ट’ पर टैप करना होगा।
– कनेक्ट करने के बाद 10-अंंक वाला मोबाइल नंबर पर एंटर करना होगा
– Get Pin ऑप्शन पर टैप करने के बाद यूजर्स को एक एसएमएस के जरिए 6 अंकों का पिन मिलेगा।
– उस पिन को एड करने के बाद, उपयोगकर्ता बीएसएनएल वाईफाई से जुड़ जाएंगे।

कंपनी वाराणसी उन क्षेत्रों में से पहला है जहां बीएसएनएल वाईफाई सुविधा को पेश किया जा रहा है। अगर ऊपर बताए गए तरीके से भी बीएसएनएल वाई-फाई कनेक्ट नहीं होता तो यूजर्स को कंपनी के कस्टमरकेयर से संपर्क करना होगा। वहीं, वैकल्पिक रूप से डिवाइस के ब्राउज़र में किसी भी URL को एंटर कर मैन्युअल रूप से ’वेलकम पेज पर पहुंचा जा सकेगा। इस पेज पर जाकर डिटेल एंटर करने से भी वाई-फाई से फोन को कनेक्ट किया जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: BSNL ने पेश किया Bonanza ऑफर, 4 महीने मुफ्त मिलेगा ये सर्विस

ध्यान रहे कि आपके पास वाईफाई का प्रयोग करने के लिए एक एक स्मार्टफोन और एक काम करने वाला BSNL सिम होनी चाहिए। बीएसएनएल वाईफाई एक सीमा तक ही फ्री दिया जाएगा। वहीं, हाई-स्पीड वाई-फाई का उपयोग जारी रखने के लिए ऊपर बताए गए कूपन खरीद

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here