ऑडियो & वियरेबल | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 10 Nov 2026 12:43:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 URBAN ARC Go 2 और Q9i AI ईयरबड्स भारत में लॉन्च, कीमत 4,999 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/urban-arc-go-2-q9i-ai-fitness-band-earbuds-launch-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/urban-arc-go-2-q9i-ai-fitness-band-earbuds-launch-price/#respond Tue, 10 Nov 2026 12:43:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207357 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

URBAN ने भारतीय बाजार में दो नए प्रोडक्ट URBAN ARC Go 2 AI Smart Fitness Band और URBAN Q9i AI ANC TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। नए फिटनेस बैंड में AI रिकवरी फंक्शन, 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 45 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं, Q9i AI ANC ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज […]

The post URBAN ARC Go 2 और Q9i AI ईयरबड्स भारत में लॉन्च, कीमत 4,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

URBAN ने भारतीय बाजार में दो नए प्रोडक्ट URBAN ARC Go 2 AI Smart Fitness Band और URBAN Q9i AI ANC TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। नए फिटनेस बैंड में AI रिकवरी फंक्शन, 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 45 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं, Q9i AI ANC ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, 50 से ज्यादा भाषाओं में AI लाइव अनुवाद और स्मार्टफोन के लिए Smart Stand दिया गया है। आइए, आगे कीमत और फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं।

URBAN ARC Go 2 के फीचर्स

URBAN ARC Go 2 को रोज की फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग के लिए लाया गया है। इसमें AI तकनीक वाला रिकवरी फंक्शन दिया गया है। जो यूजर्स को उनकी रिकवरी से जुड़ी पर्सनलाइज्ड जानकारी देता है। इसके साथ बैंड में हार्ट रेट, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटरिंग के लिए एडवांस सेंसर दिए गए हैं।

फिटनेस के लिए इसमें 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 30 से ज्यादा गाइडेड मेडिटेशन मिलते हैं। यही नहीं इसमें सेडेंटरी रिमाइंडर और मेंस्ट्रुअल रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

डिजाइन की बात करें तो इसमें लाइटवेट बॉडी के साथ वूवन फैब्रिक स्ट्रैप मिलता है। इसमें कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और जेस्चर कैमरा कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं। कंपनी के मुताबिक, यह फिटनेस बैंड एक बार चार्ज करने पर 45 दिनों तक चल सकता है। इसमें IPX68 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है।

URBAN Q9i के फीचर्स

URBAN Q9i AI ANC TWS Earbuds में बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए Active Noise Cancellation (ANC) दिया गया है। इसमें 13mm डायनामिक ड्राइवर्स मिलते हैं। जो दमदार बास के साथ म्यूजिक सुनने का अनुभव देते हैं।

इन ईयरबड्स की खासियत इनका AI Live Translation फीचर है। इसकी मदद से AI TransFun ऐप के जरिए 50 से ज्यादा ग्लोबल भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें इंटीग्रेटेड Smart Stand दिया गया है। जिस पर स्मार्टफोन रखकर वीडियो या फिटनेस ट्यूटोरियल देखे जा सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.0 और क्लियर कॉलिंग के लिए Clear Call HD Mic दिया गया है। चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स केस के साथ कुल 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। जबकि एक बार चार्ज करने पर ईयरबड्स 6 घंटे तक चल सकते हैं।

URBAN ARC Go 2 और Q9i की कीमत और उपलब्धता

URBAN ARC Go 2 AI Smart Fitness Band की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। वहीं, URBAN Q9i AI ANC TWS Earbuds 4,999 रुपये का है। दोनों प्रोडक्ट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट gourban.in, देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। URBAN ARC Go 2 को छह कलर ऑप्शन Jet Black, Ink Blue, Stone Grey, Ocean, Orange और Magenta में पेश किया गया है। दोनों डिवाइस के साथ एक साल की वारंटी भी मिलेगी।

The post URBAN ARC Go 2 और Q9i AI ईयरबड्स भारत में लॉन्च, कीमत 4,999 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/urban-arc-go-2-q9i-ai-fitness-band-earbuds-launch-price/feed/ 0
Sennheiser Momentum True Wireless 5 रिव्यू : वास्तव में प्रीमियम है https://www.91mobiles.com/hindi/sennheiser-momentum-true-wireless-5-tws-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/sennheiser-momentum-true-wireless-5-tws-review-in-hindi/#respond Sat, 24 Oct 2026 06:20:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206095 लगभग 20 दिनों के उपयोग के बाद हमने Sennheiser Momentum True Wireless 5 का रिव्यू किया और कह सकता हूं कि आप इसे सोनी और एप्पल के ऊपर रखेंगे।

The post Sennheiser Momentum True Wireless 5 रिव्यू : वास्तव में प्रीमियम है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रीमियम ईयरबड की जब बात होती है, तो Sony, Bose और Apple जैसे कुछ बड़े नाम ही जहन में आते हैं। परंतु पिछले कुछ सालों में जर्मन कंपनी Sennheiser ने जिस तरह के प्रोडक्ट पेश किए हैं, उसके बाद प्रीमियम ईयरबड में कंपनी का नाम भी शामिल हो गया है। खासकर Sennheiser Momentum True Wireless 4 काफी शानदार प्रोडक्ट था, जिसे कंपनी ने 2024 में लॉन्च किया था। वहीं, अब दो साल बाद कंपनी इसका अपग्रेड वर्जन Sennheiser Momentum True Wireless 5 लेकर आई है और वास्तव में यह कमाल का है। लगभग 20 दिनों के उपयोग के बाद हमने इसका रिव्यू किया और कह सकता हूं कि आप इसे सोनी और एप्पल के ऊपर रखेंगे।

बॉक्स

sennheiser-momentum-true-wireless-5-TWS review-in-hindi

सबसे पहले बॉक्स की बात करें, तो इसमें चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स मिलेंगे और साथ में ढेर सारे सिलिकॉन ईयर टिप्स हैं, जिन्हें आप अपने कान के साइज के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। वहीं, केस में नीचे एक USB-C केबल, मैनुअल और ईयरबड्स की बैटरी बदलने वाला टूल मिलेगा। जी हां! आप सही समझ रहे हैं। मैंने पहली बार किसी TWS का रिव्यू किया है, जिसकी बैटरी बदली जा सकती है।

डिजाइन

Sennheiser Momentum True Wireless 5 को कंपनी ने पुराने मॉडल की तरह ही इन-ईयर डिजाइन में पेश किया है, जो थोड़ा सिलेंड्रिकल शेप में है। हालांकि, केस और TWS दोनों पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक के हैं, जिन्हें मैट फिनिश में दिया गया है। ऐसे में ये हाथ से फिसलते नहीं हैं और न ही कानों से जल्दी गिरते हैं। केस के ऊपर और दोनों बड्स पर सेनहाइजर का लोगो मिलता है, जो मेटल फिनिश में है और दूर से ही दिखता है। कुल मिलाकर, डिजाइन आपको काफी पसंद आएगा और क्वालिटी का अहसास भी कराता है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि बैटरी के साथ ही TWS का वजन 7 ग्राम है और केस सिर्फ 62 ग्राम का है। ऐसे में न ही रखने में और न ही उपयोग करने में यह भारी लगता है।

स्पेसिफिकेशन

इस ईयरबड के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो कंपनी ने इसे Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है। इसके साथ डिवाइस में मल्टीपॉइंट स्विचिंग, गूगल फास्ट पेयर और माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर का सपोर्ट मिल जाता है, जो कनेक्टिविटी को आसान बना देते हैं। कंपनी ने इसे IP54 रेटिंग के साथ पेश किया है, जो उपयोग के दौरान पसीने या छोटे-मोटे पानी के छींटों से इसे बचाए रखने में सक्षम है।

sennheiser-momentum-true-wireless-5-TWS review-in-hindi

इस TWS में 7mm के ट्रू रिस्पॉन्स कस्टम डायनेमिक ड्राइवर का उपयोग किया है और यह 5 Hz से लेकर 21 kHz तक का फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट करता है। हालांकि, कह सकते हैं कि साउंड ड्राइवर थोड़े छोटे हैं, लेकिन क्वालिटी या बेस में आपको कहीं कमी नहीं मिलती है।

इस ईयरबड में आपको क्वालकॉम के डायनेमिक aptX Adaptive ऑडियो कोडेक के अलावा AAC, SBC सहित दूसरे प्रचलित फॉर्मेट का सपोर्ट है।

इसके साथ ही 3D Dolby Atmos का सपोर्ट इंटरेक्टिव हेड ट्रैकिंग के साथ मिलता है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे हाइब्रिड अडैप्टिव ANC सपोर्ट के साथ दिया है। इतना ही नहीं, आपको बेस्ट साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें 4 माइक्रोफोन के साथ लगभग 8 सेंसर उपलब्ध हैं, जो आपको नॉइज कैंसिलेशन के साथ ही बेहतर ऑडियो क्वालिटी देने का भरोसा देते हैं।

रही बात बैटरी की, तो दोनों TWS में आपको 72 एमएएच की बैटरी मिलती है, जबकि केस के साथ 760 एमएएच की बैटरी मिलती है।

कनेक्टिविटी

एंड्रॉयड फोन में आप सीधे ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट कर इस ईयरबड का उपयोग कर सकते हैं। परंतु चूंकि यह प्रीमियम ईयरबड है, ऐसे में ऐप के माध्यम से इसका उपयोग करते हैं, तो मजा अलग आएगा। हां! हमने एप्पल डिवाइस में इसे कनेक्ट किया, तो यह सीधे कनेक्ट होने के बजाय पहले सेनहाइजर का ऐप इंस्टॉल कराता है और फिर कनेक्ट होता है।

कनेक्ट करने में शुरुआत में हमें थोड़ी परेशानी हुई। एक-दो कोशिशों के बाद यह पेयर हुआ, लेकिन एक बार पेयर हो जाने के बाद फिर कोई समस्या नहीं मिली।

परफॉर्मेंस

सब कुछ देखने के बाद अब बात आती है परफॉर्मेंस की, तो वास्तव में यह काफी शानदार है। साउंड एन्हांसमेंट के लिए Sennheiser Momentum True Wireless 5 में कई फीचर्स हैं, लेकिन उनके बिना भी ऑडियो काफी क्लियर है और कहते हैं न, एक-एक ट्यून छनकर सुनाई देती है, वह अनुभव इसमें होता है।

वहीं, जब आप सेनहाइजर का ऐप इंस्टॉल करते हैं, तो इस TWS की उपयोगिता और बढ़ जाती है। आप अपनी जरूरत के अनुसार साउंड को कस्टमाइज कर सकते हैं। इसमें कुछ प्रीसेट इक्वलाइजर हैं, जिनका उपयोग आप अपने मूड के अनुसार कर सकते हैं।

इसके अलावा, आप चाहें तो अपने अनुसार इक्वलाइजर सेट कर सकते हैं। मैंने अपने लिए हाई बेस, हाई ड्रम और मिडियम ट्रेबल को सेट किया था और इसके बाद साउंड में मजा आ गया।

सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसमें मैंने फुल साउंड में म्यूजिक सुना और कहीं भी मुझे परेशानी नहीं हुई। कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि साउंड मेरे कानों में चुभ रही है। बल्कि एक जैसे सराउंड साउंड का अहसास हुआ।

इन सबके साथ जो अच्छी बात कही जा सकती है, वह यह है कि इस ईयरबड में Dolby Atmos स्पैटियल ऑडियो का सपोर्ट मिलता है और इसके माध्यम से आप बस अपना सिर हिलाकर साउंड को मूव कर सकते हैं। इसकी खूबी यह है कि अगर आप कोई पॉडकास्ट सुन रहे हैं और जिस दिशा में मुड़ते हैं, ऐसा महसूस होगा कि उसी दिशा से आवाज आ रही है।

इन सबके साथ इसमें AI-पावर्ड वॉइस आइसोलेशन फीचर है, जो कॉल के दौरान दूसरे व्यक्ति को साफ और स्पष्ट आवाज का भरोसा देता है।

वहीं, इसका अडैप्टिव नॉइज कैंसलेशन भी काफी अच्छा है और यदि आपके कान में ईयर टिप्स पूरी तरह से फिट होकर सेट हैं, तो जरा भी बाहर की आवाज नहीं आने देते। हां! हमें एक कमी लगी कि ANC बंद कर देने के बाद भी ऐसा लगता है, जैसे एक्टिव है। थोड़ा और क्लियर होना चाहिए था।

दूसरे ईयरबड्स की तरह इसमें भी आपको जेस्चर कंट्रोल मिलेगा, जहां आप प्ले/पॉज के साथ वॉल्यूम कंट्रोल, ANC और दूसरे फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, ऐप में ऑप्शन दिया गया है, जिससे आप जेस्चर कंट्रोल में अपनी सुविधानुसार बदलाव कर सकते हैं।

कुल मिलाकर, परफॉर्मेंस के बारे में कहें, तो काफी मजेदार है। म्यूजिक के दौरान स्पैटियल साउंड और लेफ्ट-राइट चैनल को आप अच्छे से महसूस कर पाएंगे। इसलिए साउंड में तो यही खास है।

कुछ खास है

sennheiser-momentum-true-wireless-5-TWS review-in-hindi

ऊपर दिए गए फीचर्स के अलावा भी कुछ फीचर्स हैं, जिनका जिक्र करना जरूरी है। इसमें आपको फाइंड हेडफोन का ऑप्शन मिलता है। इसमें GPS इनेबल है, ऐसे में कहीं खो जाने पर आप ऐप के माध्यम से डिवाइस की लोकेशन पता कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें मल्टीपॉइंट सपोर्ट है, जहां आप एक साथ दो डिवाइस से इसे कनेक्ट कर सकते हैं।

इन सबके साथ सबसे अलग बात कही जा सकती है कि डिवाइस की बैटरी डाउन होने पर आप खुद इसकी बैटरी बदल सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि डिवाइस में दिए गए स्क्रू को खोलना है और बैटरी बदल देनी है। ईयरफोन के साथ दिए गए मैनुअल में इसे अच्छी तरह से बताया गया है।

पावर बैकअप

कंपनी ने Sennheiser के इस ईयरबड के लिए चार्जिंग केस के बिना 12 घंटे और केस के साथ 40 घंटे तक का बैकअप देने का दावा किया है। हालांकि, यह बेस्ट बैकअप नहीं कहा जाएगा। आपको दूसरे TWS के साथ इससे कहीं ज्यादा बैकअप मिलता है, लेकिन जिस तरह के फीचर्स इसमें दिए गए हैं, उनके अनुसार बैटरी की खपत तो थोड़ी ज्यादा रहेगी।

फुल चार्ज होने में इसमें लगभग 1.5 घंटे का समय लगता है। वहीं, कंपनी का दावा है कि सिर्फ आठ मिनट चार्ज करने के बाद आपको लगभग एक घंटे का म्यूजिक प्लेटाइम मिलेगा। आप केस को USB केबल से चार्ज कर सकते हैं, जिसमें वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन भी है।

निष्कर्ष

भारतीय बाजार में Sennheiser Momentum True Wireless 5 ईयरबड की कीमत 29,999 रुपये है। प्राइस को देखकर आप कहेंगे कि काफी महंगा है। परंतु यदि प्रीमियम क्वालिटी के TWS की बात कर रहे हैं, तो इतना प्राइस है। रही बात साउंड क्वालिटी की, तो इसमें कोई शक नहीं कि यह बेहतर है। यह इन-ईयर TWS आपको प्रीमियम क्वालिटी की साउंड प्रदान करने में सक्षम है। इससे पहले मैं म्यूजिक साउंड बॉक्स पर सुना करता था, जिसमें मुझे तेज बेस और हाई ड्रम मिले। परंतु यह पहली बार है, जब मैं म्यूजिक के लिए TWS को बेस्ट कह रहा हूं।

Dolby Atmos स्पैटियल ऑडियो के साथ आपको बेस्ट इक्वलाइजर सेटिंग मिलती है। वहीं, ANC भी कमाल का है। परंतु मैं यही कहूंगा कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में ANC के साथ म्यूजिक तभी सुनें, जब आप एक जगह बैठे हों। जिम, घर या ऑफिस में काम के दौरान यह म्यूजिक के साथ बेहतरीन कॉन्सन्ट्रेशन देता है।

बैटरी बैकअप में भी इसे पीछे नहीं कह सकते। बेस्ट नहीं है, लेकिन अच्छा है। एक बार चार्ज करने पर आप औसत उपयोग में केस के साथ पूरा एक सप्ताह निकाल सकते हैं। कॉलिंग के दौरान भी कोई परेशानी नहीं हुई। हां! बाएं जेस्चर कंट्रोल में थोड़ा समय लग रहा था।

सब कुछ देखने के बाद बात आती है खरीदारी की, तो यही कहूंगा कि यदि आप प्रीमियम TWS के शौकीन हैं, तो Sennheiser Momentum True Wireless 5 ईयरबड को जरूर देख सकते हैं।

The post Sennheiser Momentum True Wireless 5 रिव्यू : वास्तव में प्रीमियम है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sennheiser-momentum-true-wireless-5-tws-review-in-hindi/feed/ 0
सस्ते स्पीकर देख रहे लोगों के लिए Lyne Originals Jukebox Pro Series लॉन्च, कीमत 349 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/lyne-originals-jukebox-pro-series-launch-price-starting-349-rupees/ https://www.91mobiles.com/hindi/lyne-originals-jukebox-pro-series-launch-price-starting-349-rupees/#respond Wed, 07 Oct 2026 13:23:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205477 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lyne Originals ने भारत में नई Jukebox Pro Series के तहत चार नए वायरलेस स्पीकर लॉन्च किए हैं। इसमें Booster Series (Jukebox 17 Pro), Wave Series (Jukebox 16 Pro), Tony Series (Jukebox 15 Pro) और Masti Series (Jukebox 14 Pro) स्पीकर आए हैं। इन को घर, ट्रैवल, आउटडोर एक्टिविटी और पार्टी जैसे अलग-अलग उपयोग के […]

The post सस्ते स्पीकर देख रहे लोगों के लिए Lyne Originals Jukebox Pro Series लॉन्च, कीमत 349 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lyne Originals ने भारत में नई Jukebox Pro Series के तहत चार नए वायरलेस स्पीकर लॉन्च किए हैं। इसमें Booster Series (Jukebox 17 Pro), Wave Series (Jukebox 16 Pro), Tony Series (Jukebox 15 Pro) और Masti Series (Jukebox 14 Pro) स्पीकर आए हैं। इन को घर, ट्रैवल, आउटडोर एक्टिविटी और पार्टी जैसे अलग-अलग उपयोग के लिए लाया गया है। इनकी कीमत सिर्फ 349 रुपये से शुरू होती है। आइए, आगे फीचर्स और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

Lyne Jukebox 17 Pro के फीचर्स

नई सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल Jukebox 17 Pro है। जो Booster सीरीज में आता है। इसमें 52mm ड्राइवर के साथ 16W आउटपुट मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक प्लेबैक दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 दिया गया है। जिसकी रेंज 10 मीटर तक है। स्पीकर में 1,200mAh बैटरी और Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है।

Lyne Jukebox 16 Pro में TWS सपोर्ट

Jukebox 16 Pro Wave Series का मॉडल। इसमें 52mm ड्राइवर के साथ 12W आउटपुट दिया गया है। यह भी एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक चल सकता है। डिवाइस में Bluetooth 5.3 के साथ 10 मीटर तक की कनेक्टिविटी रेंज मिलती है। स्पीकर में TWS फीचर दिया गया है। जिसकी मदद से दो कम्पैटिबल स्पीकर्स को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 1,200mAh बैटरी और Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।

Jukebox 15 Pro में 6W आउटपुट

Tony Series के Jukebox 15 Pro में 52mm हॉर्न के साथ 6W आउटपुट और Hi-Fi साउंड मिलता है। इसमें TWS Sync फीचर दिया गया है। जिससे कम्पैटिबल स्पीकर्स को आपस में कनेक्ट किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, यह मॉडल रोज म्यूजिक सुनने के साथ छोटे सोशल गैदरिंग और पर्सनल एंटरटेनमेंट के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

Jukebox 14 Pro सबसे सस्ता मॉडल

नई सीरीज का सबसे किफायती मॉडल Jukebox 14 Pro है। यह Masti Series का हिस्सा है और इसमें 6W आउटपुट दिया गया है। यह स्पीकर एक बार चार्ज करने पर 4 घंटे तक प्लेबैक दे सकता है। इसमें भी TWS फीचर मिलता है। जिसकी मदद से दो कम्पैटिबल स्पीकर्स को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

Lyne Jukebox Pro Series की कीमत

Lyne Originals Jukebox Pro Series के चारों मॉडल की कीमत आप नीचे देख सकते हैं:

  • Jukebox 17 Pro (Booster Series): 649 रुपये
  • Jukebox 16 Pro (Wave Series): 549 रुपये
  • Jukebox 15 Pro (Tony Series): 399 रुपये
  • Jukebox 14 Pro (Masti Series): 349 रुपये

यदि आप सस्ते में अपने लिए या किसी को गिफ्ट करने के लिए वायरलेस स्पीकर खोज रहे हैं तो यह अच्छे ऑप्शंस हैं। ये सभी मॉडल्स ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे। उम्मीद करते हैं जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही और टेक से जुड़े अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।

The post सस्ते स्पीकर देख रहे लोगों के लिए Lyne Originals Jukebox Pro Series लॉन्च, कीमत 349 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lyne-originals-jukebox-pro-series-launch-price-starting-349-rupees/feed/ 0
Lyne ने लॉन्च किए नए ऑडियो प्रोडक्ट्स, 60 घंटे तक की बैटरी वाले नेकबैंड की कीमत 699 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/lyne-originals-new-audio-products-coolpods-rover-26-pro-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/lyne-originals-new-audio-products-coolpods-rover-26-pro-launch/#respond Wed, 23 Sep 2026 11:07:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204796 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lyne Originals ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रोडक्ट रेंज लॉन्च कर दी है। इसमें King, Support और Mission Series के तहत तीन नए ऑडियो प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। इनमें CoolPods 20 Pro और CoolPods 22 Pro वायरलेस ईयरबड्स के अलावा Rover 26 Pro वायरलेस नेकबैंड शामिल है। इसके साथ ही कंपनी ने Boost Series […]

The post Lyne ने लॉन्च किए नए ऑडियो प्रोडक्ट्स, 60 घंटे तक की बैटरी वाले नेकबैंड की कीमत 699 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lyne Originals ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रोडक्ट रेंज लॉन्च कर दी है। इसमें King, Support और Mission Series के तहत तीन नए ऑडियो प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। इनमें CoolPods 20 Pro और CoolPods 22 Pro वायरलेस ईयरबड्स के अलावा Rover 26 Pro वायरलेस नेकबैंड शामिल है। इसके साथ ही कंपनी ने Boost Series के तहत Piston 22 कार चार्जर भी लॉन्च किया है। नए प्रोडक्ट्स की कीमत 399 रुपये से शुरू होकर 1,049 रुपये तक है। आइए, आगे सभी के फीचर्स और कीमत जानते हैं।

Lyne CoolPods 20 Pro

King Series का CoolPods 20 Pro 1,049 रुपये का है। इसमें यूजर्स को 30 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। कॉलिंग के लिए इसमें 4-माइक्रोफोन ENC तकनीक दी गई है। जो आसपास के शोर को कम करके क्लियर कॉलिंग एक्सपीरियंस देने में मदद करती है।

ईयरबड्स में V6.0 वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें लो-लेटेंसी मोड मिलता है। जिससे गेमिंग और वीडियो कंटेंट के दौरान रिस्पॉन्स बेहतर रखने में मदद मिलती है। CoolPods 20 Pro में 32dB ANC के साथ ENC तकनीक भी दी गई है। जिससे आसपास के शोर को कम किया जा सकता है।

Lyne CoolPods 22 Pro

Support Series के तहत कंपनी ने CoolPods 22 Pro लॉन्च किए हैं। इसकी कीमत सिर्फ 399 रुपये है। जिससे यह नई रेंज का सबसे किफायती मॉडल है। इसमें 20 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है।

CoolPods 22 Pro में मोबाइल गेमिंग के लिए डेडिकेटेड गेम मोड है। जो लो-लेटेंसी परफॉरमेंस उपलब्ध कराता है। यह तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे म्यूजिक सुनने, कॉलिंग और गेमिंग के लिए लिया जा सकता है।

Lyne Rover 26 Pro

Mission Series का Rover 26 Pro वायरलेस नेकबैंड है। जिसकी कीमत सिर्फ 699 रुपये है। इसमें 60 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। नेकबैंड में नॉइज रिडक्शन तकनीक दी गई है। जिससे म्यूजिक और कॉलिंग के दौरान बेहतर ऑडियो अनुभव मिलेगा।

Rover 26 Pro में गेम मोड के अलावा वॉयस चेंजिंग फीचर भी दिया गया है। इसमें वाइब्रेशन आधारित रिमाइंडर फीचर भी मिलता है। नेकबैंड में मैग्नेटिक स्विच डिजाइन दिया गया है। यूजर्स ईयरबड्स को आपस में मैग्नेटिक तरीके से जोड़कर बंद कर सकते हैं।

699 रुपये का Piston 22 कार चार्जर

ऑडियो प्रोडक्ट्स के अलावा Lyne Originals ने Boost Series के तहत Piston 22 कार चार्जर भी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 699 रुपये है। यह PD 35W और QC 35W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ 68 सेंटीमीटर लंबी स्मार्ट चार्जिंग Type-C केबल दी गई है। जिससे कार में सफर के दौरान स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।

कीमत और उपलब्धता

Lyne Originals के CoolPods 20 Pro की कीमत 1,049 रुपये, CoolPods 22 Pro की कीमत 399 रुपये और Rover 26 Pro की कीमत 699 रुपये है। वहीं, Piston 22 कार चार्जर को 699 रुपये में लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार ये सभी नए प्रोडक्ट्स भारत के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स के जरिए सेल होंगे। आगे भी और टेक न्यूज अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Lyne ने लॉन्च किए नए ऑडियो प्रोडक्ट्स, 60 घंटे तक की बैटरी वाले नेकबैंड की कीमत 699 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lyne-originals-new-audio-products-coolpods-rover-26-pro-launch/feed/ 0
U&i ने लॉन्च किए नए वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स, 600W स्पीकर और ANC ईयरबड्स, कीमत 349 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/ui-new-wireless-audio-products-600w-speaker-anc-earbuds-launch-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/ui-new-wireless-audio-products-600w-speaker-anc-earbuds-launch-price/#respond Thu, 17 Sep 2026 13:26:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204418 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

U&i ने भारत में अपने नए वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इस नई रेंज में 600W आउटपुट वाले Ultra Box वायरलेस स्पीकर के साथ Sonic Series के 6 कॉम्पैक्ट वायरलेस स्पीकर आए हैं। इसके साथ Epic Series TWS ईयरबड्स भी लॉन्च हुए हैं। कंपनी का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स में पोर्टेबिलिटी, कनेक्टिविटी और […]

The post U&i ने लॉन्च किए नए वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स, 600W स्पीकर और ANC ईयरबड्स, कीमत 349 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

U&i ने भारत में अपने नए वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इस नई रेंज में 600W आउटपुट वाले Ultra Box वायरलेस स्पीकर के साथ Sonic Series के 6 कॉम्पैक्ट वायरलेस स्पीकर आए हैं। इसके साथ Epic Series TWS ईयरबड्स भी लॉन्च हुए हैं। कंपनी का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स में पोर्टेबिलिटी, कनेक्टिविटी और ऑडियो परफॉरमेंस पर फोकस किया गया है। खास बात यह है कि यह सस्ते प्राइस में आते हैं। आइए, आगे सभी डिवाइस के फीचर्स और कीमत की डिटेल्स जानते हैं।

U&i Ultra Box स्पीकर

U&i Ultra Box (UiBS 5256) कंपनी की नई रेंज का सबसे पावरफुल वायरलेस स्पीकर है। इसमें 600W आउटपुट दिया गया है। यह Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। स्पीकर में कई कनेक्टिविटी मोड दिए गए हैं। जबकि LED लाइटिंग इसे अच्छा लुक देती है। इसमें मीडिया कंट्रोल बटन भी मिलते हैं। जिनकी मदद से यूजर्स स्पीकर से ऑडियो कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी ने इसे घर में एंटरटेनमेंट और सोशल गैदरिंग के लिए पेश किया है।

Sonic Series में 6 नए पोर्टेबल स्पीकर

U&i ने Sonic Series के तहत Sonic 18, Sonic 19, Sonic 20, Sonic 21, Sonic 23 और Sonic 24 को लॉन्च किया है। ये स्पीकर अलग-अलग आउटपुट और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आते हैं। जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं।

Sonic 18 (UiBS 5157) में 5W आउटपुट दिया गया है। इसमें USB और TF कार्ड कनेक्टिविटी के साथ DC5V चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। स्पीकर में बकल दिया गया है। जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसमें TWS फीचर भी है। जिसकी मदद से दो स्पीकर को कनेक्ट किया जा सकता है।

Sonic 19 (UiBS 4275) में 10W आउटपुट मिलता है। कंपनी के अनुसार यह 6 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। Sonic 20 (UiBS 459) में 8W आउटपुट के साथ Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी और 52mm ड्राइवर यूनिट दी गई है। यह स्पीकर 6 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है और इसे ट्रैवल या पर्सनल एंटरटेनमेंट के लिए उपयोग किया जा सकता है।

Sonic 21 (UiBS 5301) भी 8W आउटपुट के साथ आता है। इसमें दो स्पीकर को आपस में कनेक्ट करने का फीचर दिया गया है। जिससे यूजर्स बड़ा ऑडियो सेटअप तैयार कर सकते हैं। Sonic 23 (UiBS 5148) में 8W आउटपुट, Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी और 4 घंटे तक का म्यूजिक बैकअप मिलता है। वहीं, Sonic 24 (UiBS 5184) में 6W आउटपुट के साथ Bluetooth 5.4 दिया गया है। इसमें सिलिकॉन लैनयार्ड मिलता है। जिससे इसे कैरी करना आसान हो जाता है। यह 4 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है और TWS फीचर के जरिए दो स्पीकर को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

Epic Series TWS ईयरबड्स

U&i Epic Series TWS ईयरबड्स (TWS 7335) को एंटरटेनमेंट, गेमिंग और कॉलिंग के लिए पेश किया गया है। इनमें लो-लेटेंसी गेमिंग मोड है। जिससे गेम खेलते समय ऑडियो रिस्पॉन्स को बेहतर करने में मदद मिलती है। ईयरबड्स में 32dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) मिलेगा। इसके लिए चार माइक्रोफोन लगे हैं। Epic Series ईयरबड्स में V6.0 वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है और कंपनी के अनुसार ये कुल 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं।

U&i के नए ऑडियो प्रोडक्ट्स की कीमत

U&i Ultra Box वायरलेस स्पीकर (UiBS 5256) की कीमत 7,349 रुपये रखी गई है। वहीं, Sonic 18 (UiBS 5157) की कीमत 349 रुपये, Sonic 19 (UiBS 4275) की कीमत 499 रुपये और Sonic 20 (UiBS 459) की कीमत 349 रुपये है। Sonic 21 (UiBS 5301), Sonic 23 (UiBS 5148) और Sonic 24 (UiBS 5184) की कीमत भी 349 रुपये है। वहीं, Epic Series TWS ईयरबड्स (TWS 7335) की कीमत मात्र 1,049 रुपये रखी गई है।

कंपनी के अनुसार U&i के ये नए वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स भारत में प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए सेल होंगे। यदि आप सस्ते में स्पीकर और ईयरबड्स लेने की सोच रहे हैं तो ऊपर बताए गए प्रोडक्ट्स को देखा जा सकता है। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post U&i ने लॉन्च किए नए वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स, 600W स्पीकर और ANC ईयरबड्स, कीमत 349 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ui-new-wireless-audio-products-600w-speaker-anc-earbuds-launch-price/feed/ 0
Apple इवेंट में Watch Series 12, Ultra 4 और AirPods 5 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/apple-watch-series-12-ultra-4-airpods-5-launched-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-watch-series-12-ultra-4-airpods-5-launched-features/#respond Wed, 09 Sep 2026 19:05:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203789 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Apple ने आज हुए अपने बड़े इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी लॉन्च किए हैं। नए Apple Watch मॉडल्स में कंपनी ने नया Health Sensing System दिया है। जो ज्यादा फ्रीक्वेंसी पर हार्ट रेट और HRV को […]

The post Apple इवेंट में Watch Series 12, Ultra 4 और AirPods 5 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple ने आज हुए अपने बड़े इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी लॉन्च किए हैं। नए Apple Watch मॉडल्स में कंपनी ने नया Health Sensing System दिया है। जो ज्यादा फ्रीक्वेंसी पर हार्ट रेट और HRV को ट्रैक करता है। वहीं, AirPods 5 में open-ear डिजाइन के साथ Active Noise Cancellation (ANC) पहली बार दिया गया है। तीनों डिवाइस Apple Intelligence और नए AI फीचर्स के साथ आते हैं। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

Apple Watch Series 12 डिटेल्स 

Apple Watch Series 12 को 42mm और 46mm size में पेश किया गया है। यह Aluminum, Titanium और नए Ceramic विकल्पों में उपलब्ध है। Aluminum मॉडल में Ceramic Shield 2 दिया गया है। नए हेल्थ सेंसिंग सिस्टम में ऑप्टिकल और इलेक्ट्रिकल हार्ट सेंसर्स दिए गए हैं। Apple के अनुसार Watch Series 12 में अब तक की सबसे सटीक heart-rate sensing मिलेगी। यह पूरे दिन हर 5 सेकंड में हार्ट रेट ट्रैक कर सकता है। HRV को भी 24 गुना ज्यादा फ्रीक्वेंसी पर मापा जा सकता है।

इसमें नया रेडिनेस स्कोर भी है, जो एक्टिविटी, ट्रेनिंग लोड, वाइटल्स और स्लीप स्कोर के आधार पर 0 से 10 तक स्कोर देता है। इसके साथ रिकवर, पेस योरसेल्फ, रेडी और गो फॉर इट जैसे सुझाव मिलते हैं। बैटरी की बात करें तो Watch Series 12 सामान्य इस्तेमाल में 24 घंटे तक चल सकती है। जबकि आउटडोर वर्कआउट में 10 घंटे तक बैटरी मिलती है। सिर्फ 15 मिनट चार्जिंग से 12 घंटे तक की ज़्यादा लाइफ मिल सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 56,900 रुपये है।

Apple Watch Ultra 4 डिटेल्स 

Apple Watch Ultra 4 ज्यादा rugged है। इसमें भी S11 चिप और नया Health Sensing System मिलता है। यह हार्ट रेट को हर 5 सेकंड में जांच सकती है और HRV को 24 गुना ज्यादा फ्रीक्वेंसी पर ट्रैक करती है। इसमें भी 0-10 का रेडिनेस स्कोर दिया गया है।

बैटरी के मामले में Ultra 4 सामान्य इस्तेमाल में 50 घंटे तक चल सकती है। जबकि Low Power Mode में यह 84 घंटे तक चलने का दावा करता है। सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग से 18 घंटे तक की ज्यादा बैटरी मिलती है। एक्सटेंडेड वर्कआउट मोड में 25 घंटे और Max एक्सटेंडेड वर्कआउट मोड में 45 घंटे तक आउटडोर वर्कआउट ट्रैकिंग की जा सकती है। Apple इसे sports वॉच में सबसे सटीक ऑन डिवाइस GPS भी बता रहा है। Ultra 4 Natural और Black Titanium फिनिश में आता है और इसकी शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये है।

apple-watch-series-12-ultra-4-airpods-5-launched-features

Apple Watch Series 12 और Ultra 4 में watchOS 27 के साथ Siri AI मिलता है। इसके अलावा Audio Intelligence के तहत Sound Recognition, Live Rewind, Siri Recap और Shazam जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Live Rewind बातचीत के पिछले 15 सेकंड को टेक्स्ट स्निपेट के रूप में दिखा सकता है। जबकि Siri Recap बातचीत का छोटा summary तैयार करता है। Apple ने privacy के लिए इन फीचर्स में Secure Exclave का उपयोग किया है।

AirPods 5 डिटेल्स 

AirPods 5 का सबसे बड़ा फीचर इसका open-ear डिजाइन के साथ Active Noise Cancellation है। Apple के अनुसार यह AirPods 4 with ANC की तुलना में 50 प्रतिशत तक ज्यादा external noise कम कर सकता है। इसमें नया मल्टीपोर्ट एकॉस्टिक आर्किटेक्चर और अगली पीढ़ी का Adaptive EQ दिया गया है। जिससे साउंड क्वालिटी बेहतर होने का दावा है। Transparency Mode को भी ज्यादा नेचुरल बनाया गया है और Adaptive Audio तथा कॉन्वर्सेशन अवेयरनेस जैसे फीचर्स मिलते हैं।

AirPods 5 में Siri AI को hands-free इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर सिर हिलाकर Siri को Yes या No में जवाब भी दे सकता है। Apple Intelligence की मदद से Live Translation भी मिलता है। जिससे अलग-अलग भाषाओं में बातचीत सुनने में मदद मिलती है। Wireless Charging Case वाले मॉडल में स्टेम पर स्वाइप करके volume कंट्रोल  किया जा सकता है।

ANC के साथ AirPods 5 एक charge में 5 घंटे तक playback और चार्जिंग केस के साथ 22 घंटे तक playback देता है। इसका Wireless Charging Case Apple Watch charger, Qi charger और USB-C को सपोर्ट करता है। AirPods 5 की कीमत 14,900 रुपये और Wireless Charging Case वाले मॉडल की कीमत 17,900 रुपये है। दोनों की सेल 18 सितंबर से शुरू होगी।

The post Apple इवेंट में Watch Series 12, Ultra 4 और AirPods 5 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-watch-series-12-ultra-4-airpods-5-launched-features/feed/ 0
URBAN ARC NOTE AI फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च, 16 घंटे रिकॉर्डिंग और 17+ भाषाओं में अनुवाद, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/urban-arc-note-ai-fitness-band-launch-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/urban-arc-note-ai-fitness-band-launch-price/#respond Mon, 31 Aug 2026 13:14:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203162 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

URBAN ने भारत में अपना नया ARC NOTE स्मार्ट फिटनेस बैंड लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार यह भारत का पहला AI मीटिंग स्मार्ट फिटनेस बैंड है। जिसमें फिटनेस ट्रैकिंग के साथ बातचीत रिकॉर्ड करने और उसे उपयोगी जानकारी में बदलने की सुविधा मिलती है। इसमें रिकॉर्ड की गई बातचीत का ट्रांसक्रिप्शन, सारांश, अनुवाद और […]

The post URBAN ARC NOTE AI फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च, 16 घंटे रिकॉर्डिंग और 17+ भाषाओं में अनुवाद, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

URBAN ने भारत में अपना नया ARC NOTE स्मार्ट फिटनेस बैंड लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार यह भारत का पहला AI मीटिंग स्मार्ट फिटनेस बैंड है। जिसमें फिटनेस ट्रैकिंग के साथ बातचीत रिकॉर्ड करने और उसे उपयोगी जानकारी में बदलने की सुविधा मिलती है। इसमें रिकॉर्ड की गई बातचीत का ट्रांसक्रिप्शन, सारांश, अनुवाद और AI माइंड मैप तैयार किया जा सकता है। इसकी एडवांस बुकिंग आज यानी 31 अगस्त से शुरू हो गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

URBAN ARC NOTE AI फिटनेस बैंड के फीचर्स

ARC NOTE की सबसे खास सुविधा इसका AI Meeting Recorder है। ग्राहक बैंड पर दो बार क्लिक करके रिकॉर्डिंग शुरू और एक बार दबाकर रिकॉर्डिंग बंद कर सकते हैं। रिकॉर्डिंग शुरू होने पर बैंड इसका संकेत भी देता है। कंपनी के अनुसार, यह हमेशा सुनने वाला डिवाइस नहीं है और रिकॉर्डिंग ग्राहकों के जरिए शुरू किए जाने पर ही होती है। एक बार चार्ज करने पर बैंड करीब 16 घंटे तक रिकॉर्ड कर सकता है।

रिकॉर्ड की गई बातचीत को ARC NOTE का AI कई तरह की उपयोगी जानकारी में बदल सकता है। इसमें AI Transcription के जरिए बातचीत सर्च करने वाले टेक्स्ट में बदला जा सकता है। इससे किसी नाम, नंबर, निर्णय या चर्चा के खास हिस्से को बाद में आसानी से सर्च किया जा सकता है। बैंड में 17 से ज्यादा भारतीय भाषाओं के लिए अनुवाद की सुविधा दी गई है। इसका उपयोग अलग-अलग भाषाओं में हुई बातचीत को समझने और दोबारा देखने के लिए किया जा सकता है।

इसमें Minutes of Meeting सुविधा बातचीत के प्रमुख पॉइंट्स और फैसलों का छोटा सारांश तैयार करती है। वहीं, Auto Mind Map चर्चा में मौजूद विषयों, विचारों और फैसलों को माइंड मैप के रूप में सही करता है।

ARC NOTE में स्क्रीन नहीं दी गई है। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य मीटिंग या बातचीत के दौरान उपयोगकर्ता का ध्यान किसी दूसरी स्क्रीन की तरफ जाने से रोकना है। रिकॉर्ड की गई जानकारी देखने के लिए Android और iOS पर उपलब्ध ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

मीटिंग से जुड़े फीचर्स के अलावा ARC NOTE एक फिटनेस बैंड के तौर पर 24×7 हेल्थ ट्रैक कर सकता है। इसमें हार्ट रेट, SpO₂, नींद और तनाव की ट्रैकिंग की जा सकती है। इसके AI Health Insights फीचर में इन आंकड़ों के आधार पर व्यक्तिगत जानकारी भी दी जाती है।

बैंड में छह सेंसर दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, इसकी बैटरी रोजमर्रा के उपयोग में 15 दिनों तक और स्टैंडबाय में 30 दिनों तक चल सकती है। इसे IPX68 रेटिंग मिली है, जिससे यह बारिश, पसीने और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। इसमें नायलॉन स्ट्रैप दिया गया है। जिसे पूरे दिन और रात में पहनने के लिए बनाया गया है।

ARC Pro और ARC Go भी लॉन्च

URBAN ने ARC NOTE के साथ ARC Pro और ARC Go भी पेश किए हैं। ARC Pro की कीमत 3,999 रुपये है और इसमें AI आधारित रिकवरी जानकारी, सुझाव, 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 30 दिनों तक की बैटरी मिलती है। वहीं, ARC Go की कीमत 2,999 रुपये है। इसमें हार्ट रेट, SpO₂, नींद, तनाव और एक्टिविटी की 24×7 निगरानी के साथ स्वास्थ्य जानकारी, 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 45 दिनों तक की बैटरी दी गई है।

तीनों मॉडल में किसी तरह का मासिक या सालाना शुल्क नहीं है। यानी रिकॉर्डिंग, ट्रांसक्रिप्शन, अनुवाद, मीटिंग सारांश, माइंड मैप और हेल्थ ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं के लिए अलग से सदस्यता लेने की जरूरत नहीं होगी।

कीमत और उपलब्धता

URBAN ARC NOTE की कीमत 6,999 है और इसकी सेल 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इसकी एडवांस बुकिंग आज यानी 31 अगस्त से शुरू हो गई है। जिसके दौरान 1,000 की अतिरिक्त छूट के साथ इसे 5,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर बुक किया जा सकता है।

यह ARC सीरीज URBAN की आधिकारिक वेबसाइट, अधिकृत पार्टनर, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और देश के रिटेल स्टोर्स से ली जा सकेगी। टेक से जुड़े हर अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।

The post URBAN ARC NOTE AI फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च, 16 घंटे रिकॉर्डिंग और 17+ भाषाओं में अनुवाद, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/urban-arc-note-ai-fitness-band-launch-price/feed/ 0
Samsung Galaxy Watch9 रिव्यू: आपकी सेहत का ख्याल रखेगी यह स्टाइलिश स्मार्टवॉच https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-watch-9-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-watch-9-review-in-hindi/#respond Sun, 30 Aug 2026 05:04:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202670 सैमसंग ने कुछ ही दिनों पहले भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम स्मार्टवॉच Samsung Galaxy Watch9 लॉन्च की है। यह ब्लूटूथ और एलटीई वर्जन में आई है जो स्टाइलिश लुक और शानदार फीचर्स से लैस है। इस सैमसंग स्मार्टवॉच का प्राइस 37,999 रुपये से शुरू होकर 44,999 रुपये तक जाता है। इस महंगी स्मार्टवॉच को खरीदने […]

The post Samsung Galaxy Watch9 रिव्यू: आपकी सेहत का ख्याल रखेगी यह स्टाइलिश स्मार्टवॉच first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने कुछ ही दिनों पहले भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम स्मार्टवॉच Samsung Galaxy Watch9 लॉन्च की है। यह ब्लूटूथ और एलटीई वर्जन में आई है जो स्टाइलिश लुक और शानदार फीचर्स से लैस है। इस सैमसंग स्मार्टवॉच का प्राइस 37,999 रुपये से शुरू होकर 44,999 रुपये तक जाता है। इस महंगी स्मार्टवॉच को खरीदने में क्या फायदा है और यूजर्स को इस गैलेक्सी वॉच में क्या मिलने वाला है, यह सब जानने के लिए हमने भी कुछ दिन गैलेक्सी वॉच9 का यूज किया और इसे परखा। स्मार्टवॉच इस्तेमाल के दौरान इसके किन फीचर्स ने हमें इम्प्रेस किया और हमारा यूजर एक्सपीरियंस कैसा रहा, यह सारा ब्यौरा हमने Samsung Galaxy Watch 9 रिव्यू के तौर पर पेश किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy Watch 9 प्राइस

सबसे पहले कीमत की बात करें तो सैमसंग ने गैलेक्सी वॉच9 को LTE और Bluetooth वर्जन में पेश किया है और दोनों को 40mm और 44mm डायल साइज में खरीदा जा सकता है। पहले एलटीई मॉडल की बात करें तो इसे 40एमएम का प्राइस 41,999 रुपये और 44एमएम का रेट 44,999 रुपये है। वहीं ब्लूटूथ वाली स्मार्टवॉच के 40एमएम की कीमत 37,999 रुपये और 44एमएम डायल साइट का रेट 40,999 रुपये है।

डिजाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy Watch9 देखने में काफी अटरेक्टिव है। हालांकि इसकी लुक पहले वाली गैलेक्सी वॉच8 जैसी ही है। इसे 40mm और 44mm साइज में पेश किया है । 40एमएम में Cream और Graphite कलर मिलता है वहीं 44एमएम में Graphite और Silver लाया गया है। हमें 44mm Silver वेरिएंट यूज़ करने के लिए मिला जिसमें घड़ी की स्ट्रैप Olive कलर की थी। सैमसंग ने इसमें सॉफ्ट-टच सिलिकॉन स्ट्रैप का इस्तेमाल किया है जो काफी मुलायम और फ्लेक्सिबल है। silicone के अलावा यह गैलेक्सी वॉच 9 fabric straps के साथ भी खरीदा जा सकती है।

सैमसंग वॉच की स्ट्रैप को डायनामिक लग सिस्टम पर लाया गया है। जिसमें वॉच डायल के पीछे लगे बटन को दबाकर स्ट्रैप को जोड़ा जाता है। Galaxy Watch 9 को स्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी देने के लिए इसे Armor Aluminum 2 फ्रेम पर बनाया गया है। वॉच का नीचला हिस्सा जहां प्लास्टिक का है जहां पर हेल्थ और फिटनेस सेंसर्स लगे हैं। वहीं उपरी हिस्से यानी स्क्रीन पर Sapphire Crystal Glass लगाया गया है जो इसे स्क्रैच इत्यादि से भी बचाता है।

स्मार्ट वॉच को IP68 रेटिंग पर पेश किया गया है जो धूल और पानी से बचाने में मदद करती है। सैमसंग का दावा है कि यह 5ATM यानी 50 मीटर तक गहरे पानी में जाने के बाद भी खराब नहीं होगी। सैमसंग ने इसे MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर पेश किया है जो इसके जमीन पर गिरने पर पत्थर से टकराने पर भी डैमेज से बचाएगी। कुल मिलाकर Samsung Galaxy Watch9 काफी साफ-सुथरा और क्लासी लुक देती है। Silver और Olive कॉम्बिनेशन देखने में प्रीमियम लगता है।

गैलेक्सी वॉच9 के एक मॉडल में 1.34-इंच और दूसरे मॉडल में 1.47-इंच स्क्रीन लगी है। इस स्मार्टवॉच की डिस्प्ले 3000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है जिसके चलते धूप में वॉच का इस्तेमाल करने पर भी कोई परेशानी नहीं होती है। हमें Galaxy Watch9 में बढिया आउटडोर विजिबिलिटी मिली। स्क्रीन पर टेक्स्ट और दूसरे एलिमेंट्स देखने में कोई दिक्कत नहीं हुई और ब्लैक एंड व्हाइट के साथ ही अन्य कलर्स भी काफी शार्प और पंची नजर आए। यहां यूजर्स को Always-On Display का भी ऑप्शन मिलता है। हालांकि इसे ऑन करने पर बैटरी बैकअप पर असर पड़ता है।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy Watch9 को Snapdragon Wear Elite प्रोसेसर पर लाया गया है। यह पहली बार है जब किसी सैमसंग गैलेक्सी वॉच में Exynos की जगह Qualcomm चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह पेंटा-कोर प्रोसेसर जो 2.1GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम कर सकता है। कंपनी के मुताबिक यह प्रोसेसर पिछले मॉडल की तुलना में 32% फास्ट CPU परफॉर्मेंस और 19% बेहतर GPU परफॉर्मेंस दे सकता है। इस नए स्मार्टवॉच प्रोसेसर को लेकर सैमसंग का कहना है कि यह GPS को काफी सटीक बनाता है जिसके चलते जंगल या ​दुर्भल इलाकों में लोकेशन ट्रैक करने की प्रॉब्लम नहीं होगी।

Samsung ने Galaxy Watch9 में 2GB RAM पर लॉन्च किया है जिसमें 32GB Storage मिलती है। हमने इस स्मार्टवॉच में कोई एक्स्ट्रा ऐप तो डाउनलोड नहीं की है लेकिन थर्डपार्टी ऐप्स या फिर Spotify प्लेलिस्ट के लिए 32जीबी मेमोरी को काफी कहा जा सकता है। यूज के दौरान हमें वाकई में सैमसंग गैलेक्सी वॉच9 की परफॉर्मेंस से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं हुई है। प्रोसेसिंग में कहीं कोई लैग या हैंग जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। टच रिस्पांस फास्ट मिला और सभी टॉस्क ऐक्शन भी फुर्ती से पूरे हुए। रोजमर्रा के इस्तेमाल में Galaxy Watch9 का ऑपरेशन फास्ट और रिस्पॉन्सिव है।

सैमसंग गैलेक्सी वॉच9 को Wear OS 7 बेस्ड One UI Watch 9 पर लाया गया है। नए गैलेक्सी स्मार्टवॉयच को सैमसग ने 5 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड के साथ पेश किया है जिसका फायदा लंबे समय तक इस वॉच को यूज़ करने वाले लोगों को मिलेगा। वन यूआई वॉच 9 का यूजर्स इंटरफेस हमें काफी रिफाइन लगा। नेविगेशन बिल्कुल स्मूथ रही और हर तरह के विजेट और टॉस्क आसानी से ऑपरेट किए जा सके। होम स्क्रीन के साथ ही Quick Toggles, Recent Apps और App Drawer का इंटरफेस भी ईजी टू यूज है।

होम स्क्रीन से राइट स्वाइप करने पर नोटिफिकेशन्स, लेफ्ट स्वाइप करने पर हेल्थ एंड फिटनेस ऐप्स, डाउन स्वाइप पर शार्टकट कमांड बार और अप स्वाइप करने पर फुल मेन्यू ओपन होता है। Galaxy Watch9 के सॉफ्टवेयर के साथ ही कंपनी ने Galaxy Wearable ऐप को भी नए डिजाइन के साथ पेश किया है। गैलेक्सी वियरेबल ऐप इंटरफेस में ट्रांजिशन और एनिमेशन बेहतर किए गए हैं जो काफी इंटरैक्टिव लगते हैं। इस ऐप से ही Watch Faces बदले जा सकते हैं और सेटिंग्स चेंज की जा सकती हैं।

गैलेक्सी वॉच9 में Gemini AI और Now Bar भी One UI Watch 9 सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं। इस सैमसंग स्मार्टवॉच में कंपनी ने Raise-to-Talk फीचर भी शामिल है जिसके चलते सिर्फ अपनी कलाई को उठाकर Gemini से बात की जा सकती है। हालांकि यह काम करने के लिए हमें थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कहीं-कहीं एआई चूक रही थी। लेकिन फिर भी यह फीचर वाकई में अटरेक्टिव है। वहीं कैलकुलेटर, वॉइस रिकॉर्डिंग, कम्पास, लोकेशन, टाइमर जैसे बेसिक फीचर भी मिलते हैं जिसका इस्तेमाल बिना फोन के भी किया जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

सैमसंग गैलेक्सी वॉच9 के 40mm मॉडल कंपनी ने 390mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा है और 44mm मॉडल में 445mAh battery दी गई है। हमारे पास 44एमएम यानी बड़ी बैटरी वाला मॉडल था। बैकअप के लिहाज से देखें तो हम Galaxy Watch9 को ऐवरेज ही कहेंगे। पूरा दिन इस्तेमाल के बाद आपको घर लौटने के बाद इसे चार्ज करने की जरूरत पड़ ही जाती है। हमने इस सैमसंग स्मार्टवॉच में AOD और GPS ऑन रखने के बाद हल्का वर्कआउट ट्रैक और सीमित कॉलिंग की और WhatsApp या किसी तरह की चैटिंग का भी यूज भी नहीं किया। फिर भी Galaxy Watch9 की बैटरी 1 दिन ही निकाल पाई।

वहीं चार्जिंग क्षमता की बात करें तो कंपनी ने इसे 10W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। स्मार्टवॉच के साथ बॉक्स में वायरलेस चार्जिंग पैड भी आती है जिसे किसी भी Type-A USB अडेप्टर से कनेक्ट किया जा सकता है। बैटरी पूरी तरह से डिस्चार्ज होने के बाद हमने चार्जिंग पर लगाया तो Galaxy Watch9 को फुल चार्ज होने में तकरीबन 2 घंटे का समय लग गया। इसे ना तो स्लो कहेंगे और ना ही फास्ट। हॉं, शुरू-शुरू में यह स्मार्टवॉच अपने स्ट्रैप की वजह से चार्जिंग पैड पर सेट होने में समय लेती है लेकिन बाद में मैग्नेट अपना काम सही से कर लेती है।

कहा जा सकता है कि Samsung Galaxy Watch9 की बैटरी इसी खूबियों की लिस्ट में शामिल होने से कुछ पीछे है। बैटरी लाइफ थोड़ी और बेहतरी होती तो यूजर्स को सहूलियत का अहसास होता है। अगर कहीं बाहर जा रहे हैं तो फोन के साथ साथ इस सैमसंग स्मार्टवॉच का चार्जर भी साथ लेकर घूमना पड़ सकता है।

हेल्थ और फिटनेस

Samsung Galaxy Watch 9 का इस्तेमाल सिर्फ किसी घड़ी की तरह नहीं बल्कि फिटनेस ट्रैकर के तौर पर भी प्रमुखता से किया जाता है। इस स्मार्टवॉच में कंपनी ने Samsung Health भी दिया है जिसमें Sleep, Heart Rate, VO2 Max, Blood Pressure और ECG सहित Vitals भी चेक किए जा सकते हैं। यह स्मार्टवॉच BMI और Vascular Load जैसे डाटा को भी कैलकुलेट करती है। वहीं स्टेप्स काउंट, कैलोरी बर्न इत्यादी की गैलेक्सी वॉच9 में देखा जा सकते हैं। इसमें VO2 Max को हमने बैक-टू-बैक यानी हर 10-15 सेकेंड में इसे बार-बार मापा तो रिजल्ट में अंतर आया।

इसी तरह सैमसंग हेल्थ में Fitness Index भी ट्रैक किया जा सकता है। Galaxy Watch 9 यूजर के आसपास के Noise Level को भी लगातार मॉनिटर करती रही है और अगर माहौल में शोर का लेवल बहुत ज्यादा हानिकारक स्तर पर पहुंच जाता है तो यह अलर्ट देकर यूजर्स को चेता देती है। इसी तरह सैमसंग हेल्थ रोजाना के Cardio, Vitals और Fitness Index को ट्रैक करती रहती है और अगर इसे लगता है कि आप अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत कर रहे हैं जिससे जख्मी होने का खतरा है, तो यह Injury Prevention के लिए अलर्ट दे देती है। हालांकि ये वाले फीचर्स का टेस्ट हम नहीं कर पाए।

यूज के दौरान हमे पता चला कि Galaxy Watch 9 लगातार यूजर का डाटा ट्रैक और रिकॉर्ड करती रहती है। यह यूजर का पूरा पैटर्न समझने की कोशिश करती है ताकी जरूरी वाइटल्स कलेक्ट किए जा सके। यानी सिर्फ इस दिन के रक्तचाप या दिल की घड़कन के आधार पर यह हेल्थ रिकॉर्ड नहीं करती है बल्कि लगातार इसपर नजर बनाए रखती है और समझती है कि यूजर का स्वास्थ्य कैसा है। हालांकि इसके लिए आपको 24×7 यानी हर वक्त इसे पहने रहना होगा, सोते वक्त भी। यह Samsung SmartWatch समय समय पर यूजर्स को अलर्ट देती रहती है कि उसे कुर्सी से उठाकर कुछ कदम चल लेने चाहिए, इसका मुझे वाकई में बहुत फायदा हुआ।

Samsung Galaxy Watch 9 का हेल्थ और फिटनेस डाटा उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है जो नियमित रूप से एक्सरसाइज, वर्कआउट, स्विमिंग या साइकिलिंग करते हैं। हमारी सलाह है कि इस सैमसंग स्मार्टवॉच के ट्रैक रिकॉर्ड को सही माना तो जा सकता है लेकिन फिर भी लेकिन फिर भी प्रोफेशनल ग्रेड इक्विपमेंट की तरह इसकी सटीकता पर संदेह बना रहना भी जरूरी है। नॉर्मल कंडीशन में यह यूजर की हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए बढिया साथी बन सकती है।

निष्कर्ष

Samsung Galaxy Watch9 एंड्रॉयड स्मार्टफोंस के साथ तो सही काम करती है लेकिन यह iPhone कंपैटिबल नहीं है। आईफोन से सैमसंग वॉच को कनेक्ट करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स का सहारा लेना पड़ता है और यही समस्या हमे भी झेलनी पड़ी। जाहिर सी बात है 40 हजार रुपये की स्मार्टवॉच खरीदकर अगर ग्राहक अपने मोबाइल से ही कनेक्ट ना कर पाए, तो झल्लाहट जरूर होगी। यहां सैमसंग को जरूर ध्यान देना होगा। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूजर्स को Bluetooth 6.0 का विकल्प मिलता है जो किसी भी स्मार्टफोन के साथ आसानी से पेयर हो जाती है।

सैमसंग गैलेक्सी वॉच9 की लुक और डिजाइन के लिए इसे 10 में से 10 नंबर दिए जा सकते हैं। आप कोई भी कलर वेरिएंट खरीद सकते हैं, सभी क्लासी और प्रीमियम लगते हैं। स्टाइलिश होने के साथ ही यह स्मार्टवॉच स्ट्रांग और स्टर्डी भी है। यूजर बिना किसी​ चिंता के, किसी भी परिस्थिति में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आउटडोर विजिबिलिटी कमाल की है और धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टवॉच के ओएस से भी हमें कोई समस्या नहीं हुई है। Galaxy Watch9 की बैटरी को यकिनन सुधार की जरूरत है। फिटनेस को ट्रैक करने में बेस्ट SmartWatch में भी अगर लो बैटरी की एंजाइटी होने लगे तो सारी मेहनत व्यर्थ जा सकती है।

One UI Watch 9 इसकी बड़ी खूबियों में से एक है। यह स्लीमलेस काम करता है और यूजर्स के तकरीबन सभी स्मार्टफोन वाले कार्यों को स्मार्टवॉच पर ही पूरा कर सकता है। वॉच फेस से लेकर इंटरफेस तक सभी अटरेक्टिव लगते हैं। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इसे और भी बेहतर बना देती है। हेल्थ ट्रैकिंग के मामले में सैमसंग स्मार्टवॉच का कोई मुकाबला नहीं है। फिटनेस फ्रीक लोगों को Samsung Galaxy Watch9 वाकई में पसंद आएगी।

The post Samsung Galaxy Watch9 रिव्यू: आपकी सेहत का ख्याल रखेगी यह स्टाइलिश स्मार्टवॉच first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-watch-9-review-in-hindi/feed/ 0
CMF Buds Neo रिव्यू: साउंड क्वालिटी इम्प्रेसिव है https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-buds-neo-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-buds-neo-review-in-hindi/#respond Wed, 26 Aug 2026 09:54:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202773 मोबाइल फोन तो आपके हाथ में या जेब में होते हैं, लेकिन आज TWS को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह शरीर का हिस्सा बन गया है। आज आप बस में हों, मेट्रो में हों या फिर कार में, हर जगह यह छोटा-सा डिवाइस आपके कानों में टंगा नजर आता है। हालांकि छोटे आकार के […]

The post CMF Buds Neo रिव्यू: साउंड क्वालिटी इम्प्रेसिव है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल फोन तो आपके हाथ में या जेब में होते हैं, लेकिन आज TWS को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह शरीर का हिस्सा बन गया है। आज आप बस में हों, मेट्रो में हों या फिर कार में, हर जगह यह छोटा-सा डिवाइस आपके कानों में टंगा नजर आता है। हालांकि छोटे आकार के बावजूद प्रोडक्टिविटी में कोई कमी नहीं है। कॉल और म्यूजिक के अलावा ऑनलाइन मीटिंग सहित कई कामों में इसका उपयोग लोग करते हैं। यूजर्स की मांग और उपयोगिता को देखते हुए आज भारतीय बाजार में हजारों TWS हैं, जो कम से लेकर महंगे प्राइस रेंज तक में उपलब्ध हैं। महंगे प्राइस रेंज में तो आपको अच्छी क्वालिटी वाले TWS मिल जाते हैं, लेकिन जब बात अफॉर्डेबल TWS की आती है तो फिर आप कुछ ही ब्रांड पर भरोसा कर सकते हैं और उन्हीं में से एक नाम है नथिंग ब्रांड CMF का।

हाल में कंपनी ने CMF Buds Neo को पेश किया है, जो 2,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध है। कम रेंज का यह TWS कई मामलों में खास है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि इसकी न सिर्फ बिल्ड क्वालिटी अच्छी है, बल्कि कंपनी ने इसे 12.4mm के बड़े साउंड ड्राइवर के साथ पेश किया है। रिव्यू के लिए यह डिवाइस हमारे पास भी उपलब्ध हुआ और लगभग एक सप्ताह के उपयोग के बाद हमने इसका रिव्यू किया है, जो आपके सामने है।

डिजाइन

सबसे पहले CMF Buds Neo के डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने स्क्वायर शेप में केस को पेश किया है, जिसके सभी कोने थोड़े घुमावदार हैं। वहीं केस पर CMF by Nothing ब्रांडिंग के साथ कंपनी का पेटेंटेड डायलर डिजाइन उपलब्ध है। केस के ऊपर एक गोल डायलर है, जिसे आप घुमा सकते हैं। हालांकि उस डायलर पर कोई फीचर सेट नहीं है, लेकिन जब आपके हाथों में वह होता है तो अक्सर आप उसे घुमाते रहेंगे।

रही बात बिल्ड क्वालिटी की तो कंपनी ने इसे प्लास्टिक मटेरियल में पेश किया है, जिसकी क्वालिटी अच्छी है। वहीं मैट फिनिश होने की वजह से यह साफ-सुथरा रहता है। यह डिवाइस तीन रंगों में उपलब्ध है और कंपनी ने इसे डुअल-टोन फिनिश में पेश किया है। यह बड्स काले, सफेद और गाढ़े नीले रंग में उपलब्ध है। हालांकि, केस के ऊपर दिया गया डायलर सफेद मॉडल में नारंगी रंग का है, नीले मॉडल में हरे रंग का है और काले मॉडल में चमकदार काले रंग का दिया गया है, जो सपाट डिजाइन से इसे थोड़ा अलग लुक देता है।

वहीं डिजाइन के दूसरे आसपेक्ट की बात करें तो सामने की ओर महीन-सी इंडिकेटर लाइट मिलेगी, जबकि साइड में USB Type-C पोर्ट है।

वहीं TWS के डिजाइन की बात करें तो वहां कुछ नयापन देखने को नहीं मिलेगा। साधारण डिजाइन है और ऊपर टच कंट्रोल है। प्लास्टिक और रबर टिप की क्वालिटी अच्छी है। कुल मिलाकर कहें तो प्राइस के हिसाब से डिजाइन और क्वालिटी अच्छी है।

परफॉर्मेंस

साधारणतः लोग TWS के डिजाइन और बैटरी की बात करते हैं, लेकिन वास्तव में यदि आप अच्छा TWS लेना चाहते हैं तो स्पेसिफिकेशन देखना भी जरूरी है। CMF Buds Neo के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 12.4mm का बड़ा डायनेमिक साउंड ड्राइवर दिया है। आम तौर पर इस प्राइस रेंज में 6mm से 9mm तक के ही साउंड ड्राइवर होते हैं।

वहीं इसका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 20Hz–20kHz तक का है, जो कि काफी अच्छा है। दोनों साइड के बड्स में दो-दो माइक्रोफोन हैं, जिससे कि न सिर्फ आप अच्छे से बात कर पाएंगे, बल्कि नॉइस कैंसिलेशन में भी मदद मिलेगी। डिवाइस में 35dB तक का अडैप्टिव ANC यानी एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट है। म्यूजिक के लिए यह डिवाइस AAC और SBC म्यूजिक कोडेक्स सपोर्ट करता है।

साउंड क्वालिटी की बात करें तो मैं यही कहूंगा कि काफी अच्छा है। अपने टेस्ट के दौरान हमने इसमें तरह-तरह के म्यूजिक प्ले किए और यह बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम था। खासकर इसका बेस बहुत अच्छा है।

डिवाइस को मैनेज करने के लिए कंपनी ने Nothing ऐप लॉन्च किया है और इसमें आपको बेस और इक्वलाइजर कंट्रोल के साथ ANC तक का कंट्रोल मिलता है। हालांकि CMF के इस डिवाइस का ANC हमें बहुत असरदार नहीं लगा। ANC में वॉइस थोड़ा कम और ज्यादा हो गया, लेकिन बाहरी साउंड को रोक नहीं पा रहा था। परंतु इस कमी को दूर करता है इसका ईयर टिप। ईयर टिप कानों में काफी फिट बैठ जाते हैं। ऐसे में बाहर की आवाज आती ही नहीं है।

हां! इस TWS में आपको स्पैटियल ऑडियो का सपोर्ट भी मिलता है, जहां सराउंड साउंड का मजा आप ले सकते हैं। हालांकि इस सराउंड साउंड का कंपैरिजन आप महंगे डिवाइसेस से करते हैं तो यह थोड़ा पीछे रहता है, लेकिन यदि आप इसकी कीमत को देखते हैं तो बेहतर कहेंगे।

कुल मिलाकर यदि परफॉर्मेंस में देखें तो हमें कोई कमी नहीं लगी। कॉलिंग से लेकर म्यूजिक तक आपको यह मायूस नहीं करता है। वहीं बड़े साउंड ड्राइवर का भी फायदा मिलता है और आवाज न सिर्फ तेज है, बल्कि क्वालिटी भी अच्छी है। एक कमी लगी कि म्यूजिक सुनने के दौरान लगा कि आवाज फट रही है। वो स्पष्टता नहीं थी, जो कि कम साउंड में मिली। ऐसे में 60–70 प्रतिशत वॉल्यूम के साथ सुनें तो ज्यादा बेहतर है।

बैटरी

रही बात बैटरी की तो ईयरबड्स के साथ 45mAh की बैटरी दी गई है, जबकि केस के साथ 460mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस ANC ऑफ में 52 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है, जबकि ANC के साथ 30 घंटे का बैकअप देता है। वहीं कॉलिंग के लिए केस के साथ 25 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है।

हमारे टेस्ट में भी बैटरी बैकअप के मामले में यह कहीं फेल नहीं हुआ। एक बार चार्ज करने के बाद मैंने लगभग एक सप्ताह बाद इसका रिव्यू लिखा है और इस दौरान मुझे इसे चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि मैं बहुत ज्यादा म्यूजिक या गेम नहीं खेलता और कॉल भी दिन में 1–2 घंटे की है, फिर भी यह डिवाइस एक सप्ताह से ज्यादा निकाल रहा था।

रही बात चार्जिंग की तो CMF Buds Neo में USB Type-C कनेक्टिविटी वाला चार्जर दिया गया है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं कंपनी के स्पेसिफिकेशन शीट के अनुसार यह डिवाइस 70 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी की बात करें तो CMF Buds Neo को कंपनी ने Bluetooth 6.0 सपोर्ट के साथ पेश किया है, जो 10 मीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। वहीं इसमें डुअल डिवाइस सपोर्ट है, जहां आप फोन और लैपटॉप को एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा Google Fast Pair और Microsoft का Swift Pair सपोर्ट भी दिया गया है, जो फोन और लैपटॉप में तेज पेयरिंग के लिए जाना जाता है।

यह डिवाइस 120 मिलीसेकेंड लेटेंसी के साथ आता है, जो आपको यह भरोसा देता है कि कॉलिंग के दौरान कहीं भी अंतर नहीं मिलेगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आप एक समय में दो डिवाइस से इसे कनेक्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो फोन और लैपटॉप में इसे साथ-साथ उपयोग कर सकते हैं। आपको बार-बार कनेक्ट नहीं करना होता है।

निष्कर्ष

भारतीय बाजार में CMF Buds Neo को 1,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस प्राइस को बहुत कम नहीं कह सकते, लेकिन यह अफॉर्डेबल है। प्राइस के हिसाब से फीचर्स देखते हैं तो आपको काफी अच्छा लगेगा। वहीं साउंड क्वालिटी हो या फिर बिल्ड क्वालिटी, हर मामले में अच्छा है। बैटरी बैकअप से भी आप संतुष्ट रहेंगे।

हां! कमी के तौर पर कह सकते हैं कि यदि ANC और बेहतर होता तो मजा आता। बावजूद इसके यही कहूंगा कि यदि बजट 2,000 रुपये का है तो फिलहाल यह सबसे बेस्ट TWS में से एक है।

The post CMF Buds Neo रिव्यू: साउंड क्वालिटी इम्प्रेसिव है first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cmf-buds-neo-review-in-hindi/feed/ 0
1,099 रुपये में आया Lyne HYDRO 8 Wireless Headphones, 90 घंटे तक की बैटरी और Gaming Mode से लैस https://www.91mobiles.com/hindi/lyne-hydro-8-wireless-headphones-launch-price-1099-rs/ https://www.91mobiles.com/hindi/lyne-hydro-8-wireless-headphones-launch-price-1099-rs/#respond Sat, 22 Aug 2026 07:30:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202571 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lyne Originals ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में नया Fight Series (HYDRO 8) Wireless Headphones लॉन्च किया है। इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो एक ही हेडफोन का उपयोग म्यूजिक सुनने, वीडियो देखने, ऑफिस कॉल और गेमिंग जैसे अलग-अलग कामों के लिए करते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत 90 घंटे तक का प्लेबैक […]

The post 1,099 रुपये में आया Lyne HYDRO 8 Wireless Headphones, 90 घंटे तक की बैटरी और Gaming Mode से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lyne Originals ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में नया Fight Series (HYDRO 8) Wireless Headphones लॉन्च किया है। इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो एक ही हेडफोन का उपयोग म्यूजिक सुनने, वीडियो देखने, ऑफिस कॉल और गेमिंग जैसे अलग-अलग कामों के लिए करते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत 90 घंटे तक का प्लेबैक टाइम है। आइए, आगे कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

Lyne Fight Series (HYDRO 8) Wireless Headphones फीचर्स

Lyne Fight Series (HYDRO 8) Wireless Headphones में कंपनी ने लंबी बैटरी लाइफ पर खास फोकस किया है। हेडफोन एक बार फुल चार्ज होने पर 90 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। वहीं, इसकी स्टैंडबाय टाइम 200 घंटे तक है। ऐसे में यूजर्स को बार-बार हेडफोन चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कनेक्टिविटी के लिए HYDRO 8 में Bluetooth 5.4 दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह स्टेबल वायरलेस कनेक्शन देता है। हेडफोन की वायरलेस रेंज 10 मीटर तक है। इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है, जिससे यूजर्स जरूरत पड़ने पर इसे वायर के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेडफोन में कॉलिंग के दौरान बेहतर वॉयस क्लैरिटी के लिए Environmental Noise Cancellation (ENC) दिया गया है। यह आसपास मौजूद शोर को कम करने में मदद करता है। गेमर्स के लिए इसमें Low Latency Game Mode दिया गया है। जिसकी मदद से गेमिंग के दौरान ऑडियो डिले को कम किया जा सकता है। यानी स्क्रीन पर होने वाले शोर और सुनाई देने वाली आवाज के बीच बेहतर तालमेल मिल सकता है।

Lyne Fight Series (HYDRO 8) में बड़े स्पीकर ड्राइवर्स हैं। जिन्हें कंपनी इमर्सिव ऑडियो अनुभव के लिए उपयोग कर रही है। हेडफोन में Soft Over-Ear Cushions मिलते हैं। जो लंबे समय तक उपयोग के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। यही नहीं Telescopic Adjustable Headband दिया गया है। जिससे यूजर अपने सिर के हिसाब से फिट को एडजस्ट कर सकता है। इसके अलावा Over-Ear डिजाइन के कारण हेडफोन कानों को पूरी तरह कवर करता है।

Lyne Fight Series HYDRO 8 की कीमत और उपलब्धता

Lyne Fight Series (HYDRO 8) Wireless Headphones की भारत में कीमत सिर्फ 1,099 रखी गई है। यह हेडफोन देशभर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

इस सस्ती कीमत पर कंपनी लंबी बैटरी लाइफ के साथ Bluetooth 5.4, ENC कॉलिंग, Low Latency Game Mode और Wired Connectivity जैसे फीचर्स दे रही है। यह उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। जो कम कीमत में म्यूजिक, कॉलिंग और गेमिंग के लिए वायरलेस हेडफोन तलाश रहे हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 1,099 रुपये में आया Lyne HYDRO 8 Wireless Headphones, 90 घंटे तक की बैटरी और Gaming Mode से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lyne-hydro-8-wireless-headphones-launch-price-1099-rs/feed/ 0