U&i ने लॉन्च किए नए वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स, 600W स्पीकर और ANC ईयरबड्स, कीमत 349 रुपये से शुरू

Join Us icon

U&i ने भारत में अपने नए वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इस नई रेंज में 600W आउटपुट वाले Ultra Box वायरलेस स्पीकर के साथ Sonic Series के 6 कॉम्पैक्ट वायरलेस स्पीकर आए हैं। इसके साथ Epic Series TWS ईयरबड्स भी लॉन्च हुए हैं। कंपनी का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स में पोर्टेबिलिटी, कनेक्टिविटी और ऑडियो परफॉरमेंस पर फोकस किया गया है। खास बात यह है कि यह सस्ते प्राइस में आते हैं। आइए, आगे सभी डिवाइस के फीचर्स और कीमत की डिटेल्स जानते हैं।

U&i Ultra Box स्पीकर

U&i Ultra Box (UiBS 5256) कंपनी की नई रेंज का सबसे पावरफुल वायरलेस स्पीकर है। इसमें 600W आउटपुट दिया गया है। यह Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। स्पीकर में कई कनेक्टिविटी मोड दिए गए हैं। जबकि LED लाइटिंग इसे अच्छा लुक देती है। इसमें मीडिया कंट्रोल बटन भी मिलते हैं। जिनकी मदद से यूजर्स स्पीकर से ऑडियो कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी ने इसे घर में एंटरटेनमेंट और सोशल गैदरिंग के लिए पेश किया है।

Sonic Series में 6 नए पोर्टेबल स्पीकर

U&i ने Sonic Series के तहत Sonic 18, Sonic 19, Sonic 20, Sonic 21, Sonic 23 और Sonic 24 को लॉन्च किया है। ये स्पीकर अलग-अलग आउटपुट और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आते हैं। जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं।

Sonic 18 (UiBS 5157) में 5W आउटपुट दिया गया है। इसमें USB और TF कार्ड कनेक्टिविटी के साथ DC5V चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। स्पीकर में बकल दिया गया है। जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसमें TWS फीचर भी है। जिसकी मदद से दो स्पीकर को कनेक्ट किया जा सकता है।

Sonic 19 (UiBS 4275) में 10W आउटपुट मिलता है। कंपनी के अनुसार यह 6 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। Sonic 20 (UiBS 459) में 8W आउटपुट के साथ Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी और 52mm ड्राइवर यूनिट दी गई है। यह स्पीकर 6 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है और इसे ट्रैवल या पर्सनल एंटरटेनमेंट के लिए उपयोग किया जा सकता है।

Sonic 21 (UiBS 5301) भी 8W आउटपुट के साथ आता है। इसमें दो स्पीकर को आपस में कनेक्ट करने का फीचर दिया गया है। जिससे यूजर्स बड़ा ऑडियो सेटअप तैयार कर सकते हैं। Sonic 23 (UiBS 5148) में 8W आउटपुट, Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी और 4 घंटे तक का म्यूजिक बैकअप मिलता है। वहीं, Sonic 24 (UiBS 5184) में 6W आउटपुट के साथ Bluetooth 5.4 दिया गया है। इसमें सिलिकॉन लैनयार्ड मिलता है। जिससे इसे कैरी करना आसान हो जाता है। यह 4 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है और TWS फीचर के जरिए दो स्पीकर को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

Epic Series TWS ईयरबड्स

U&i Epic Series TWS ईयरबड्स (TWS 7335) को एंटरटेनमेंट, गेमिंग और कॉलिंग के लिए पेश किया गया है। इनमें लो-लेटेंसी गेमिंग मोड है। जिससे गेम खेलते समय ऑडियो रिस्पॉन्स को बेहतर करने में मदद मिलती है। ईयरबड्स में 32dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) मिलेगा। इसके लिए चार माइक्रोफोन लगे हैं। Epic Series ईयरबड्स में V6.0 वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है और कंपनी के अनुसार ये कुल 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं।

U&i के नए ऑडियो प्रोडक्ट्स की कीमत

U&i Ultra Box वायरलेस स्पीकर (UiBS 5256) की कीमत 7,349 रुपये रखी गई है। वहीं, Sonic 18 (UiBS 5157) की कीमत 349 रुपये, Sonic 19 (UiBS 4275) की कीमत 499 रुपये और Sonic 20 (UiBS 459) की कीमत 349 रुपये है। Sonic 21 (UiBS 5301), Sonic 23 (UiBS 5148) और Sonic 24 (UiBS 5184) की कीमत भी 349 रुपये है। वहीं, Epic Series TWS ईयरबड्स (TWS 7335) की कीमत मात्र 1,049 रुपये रखी गई है।

कंपनी के अनुसार U&i के ये नए वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स भारत में प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए सेल होंगे। यदि आप सस्ते में स्पीकर और ईयरबड्स लेने की सोच रहे हैं तो ऊपर बताए गए प्रोडक्ट्स को देखा जा सकता है। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here