
Apple ने आज हुए अपने बड़े इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी लॉन्च किए हैं। नए Apple Watch मॉडल्स में कंपनी ने नया Health Sensing System दिया है। जो ज्यादा फ्रीक्वेंसी पर हार्ट रेट और HRV को ट्रैक करता है। वहीं, AirPods 5 में open-ear डिजाइन के साथ Active Noise Cancellation (ANC) पहली बार दिया गया है। तीनों डिवाइस Apple Intelligence और नए AI फीचर्स के साथ आते हैं। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।
Apple Watch Series 12 डिटेल्स
Apple Watch Series 12 को 42mm और 46mm size में पेश किया गया है। यह Aluminum, Titanium और नए Ceramic विकल्पों में उपलब्ध है। Aluminum मॉडल में Ceramic Shield 2 दिया गया है। नए हेल्थ सेंसिंग सिस्टम में ऑप्टिकल और इलेक्ट्रिकल हार्ट सेंसर्स दिए गए हैं। Apple के अनुसार Watch Series 12 में अब तक की सबसे सटीक heart-rate sensing मिलेगी। यह पूरे दिन हर 5 सेकंड में हार्ट रेट ट्रैक कर सकता है। HRV को भी 24 गुना ज्यादा फ्रीक्वेंसी पर मापा जा सकता है।
इसमें नया रेडिनेस स्कोर भी है, जो एक्टिविटी, ट्रेनिंग लोड, वाइटल्स और स्लीप स्कोर के आधार पर 0 से 10 तक स्कोर देता है। इसके साथ रिकवर, पेस योरसेल्फ, रेडी और गो फॉर इट जैसे सुझाव मिलते हैं। बैटरी की बात करें तो Watch Series 12 सामान्य इस्तेमाल में 24 घंटे तक चल सकती है। जबकि आउटडोर वर्कआउट में 10 घंटे तक बैटरी मिलती है। सिर्फ 15 मिनट चार्जिंग से 12 घंटे तक की ज़्यादा लाइफ मिल सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 56,900 रुपये है।
Apple Watch Ultra 4 डिटेल्स
Apple Watch Ultra 4 ज्यादा rugged है। इसमें भी S11 चिप और नया Health Sensing System मिलता है। यह हार्ट रेट को हर 5 सेकंड में जांच सकती है और HRV को 24 गुना ज्यादा फ्रीक्वेंसी पर ट्रैक करती है। इसमें भी 0-10 का रेडिनेस स्कोर दिया गया है।
बैटरी के मामले में Ultra 4 सामान्य इस्तेमाल में 50 घंटे तक चल सकती है। जबकि Low Power Mode में यह 84 घंटे तक चलने का दावा करता है। सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग से 18 घंटे तक की ज्यादा बैटरी मिलती है। एक्सटेंडेड वर्कआउट मोड में 25 घंटे और Max एक्सटेंडेड वर्कआउट मोड में 45 घंटे तक आउटडोर वर्कआउट ट्रैकिंग की जा सकती है। Apple इसे sports वॉच में सबसे सटीक ऑन डिवाइस GPS भी बता रहा है। Ultra 4 Natural और Black Titanium फिनिश में आता है और इसकी शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये है।
Apple Watch Series 12 और Ultra 4 में watchOS 27 के साथ Siri AI मिलता है। इसके अलावा Audio Intelligence के तहत Sound Recognition, Live Rewind, Siri Recap और Shazam जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Live Rewind बातचीत के पिछले 15 सेकंड को टेक्स्ट स्निपेट के रूप में दिखा सकता है। जबकि Siri Recap बातचीत का छोटा summary तैयार करता है। Apple ने privacy के लिए इन फीचर्स में Secure Exclave का उपयोग किया है।
AirPods 5 डिटेल्स
AirPods 5 का सबसे बड़ा फीचर इसका open-ear डिजाइन के साथ Active Noise Cancellation है। Apple के अनुसार यह AirPods 4 with ANC की तुलना में 50 प्रतिशत तक ज्यादा external noise कम कर सकता है। इसमें नया मल्टीपोर्ट एकॉस्टिक आर्किटेक्चर और अगली पीढ़ी का Adaptive EQ दिया गया है। जिससे साउंड क्वालिटी बेहतर होने का दावा है। Transparency Mode को भी ज्यादा नेचुरल बनाया गया है और Adaptive Audio तथा कॉन्वर्सेशन अवेयरनेस जैसे फीचर्स मिलते हैं।
AirPods 5 में Siri AI को hands-free इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर सिर हिलाकर Siri को Yes या No में जवाब भी दे सकता है। Apple Intelligence की मदद से Live Translation भी मिलता है। जिससे अलग-अलग भाषाओं में बातचीत सुनने में मदद मिलती है। Wireless Charging Case वाले मॉडल में स्टेम पर स्वाइप करके volume कंट्रोल किया जा सकता है।
ANC के साथ AirPods 5 एक charge में 5 घंटे तक playback और चार्जिंग केस के साथ 22 घंटे तक playback देता है। इसका Wireless Charging Case Apple Watch charger, Qi charger और USB-C को सपोर्ट करता है। AirPods 5 की कीमत 14,900 रुपये और Wireless Charging Case वाले मॉडल की कीमत 17,900 रुपये है। दोनों की सेल 18 सितंबर से शुरू होगी।












