1,099 रुपये में आया Lyne HYDRO 8 Wireless Headphones, 90 घंटे तक की बैटरी और Gaming Mode से लैस

Join Us icon

Lyne Originals ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में नया Fight Series (HYDRO 8) Wireless Headphones लॉन्च किया है। इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो एक ही हेडफोन का उपयोग म्यूजिक सुनने, वीडियो देखने, ऑफिस कॉल और गेमिंग जैसे अलग-अलग कामों के लिए करते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत 90 घंटे तक का प्लेबैक टाइम है। आइए, आगे कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

Lyne Fight Series (HYDRO 8) Wireless Headphones फीचर्स

Lyne Fight Series (HYDRO 8) Wireless Headphones में कंपनी ने लंबी बैटरी लाइफ पर खास फोकस किया है। हेडफोन एक बार फुल चार्ज होने पर 90 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। वहीं, इसकी स्टैंडबाय टाइम 200 घंटे तक है। ऐसे में यूजर्स को बार-बार हेडफोन चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कनेक्टिविटी के लिए HYDRO 8 में Bluetooth 5.4 दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह स्टेबल वायरलेस कनेक्शन देता है। हेडफोन की वायरलेस रेंज 10 मीटर तक है। इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है, जिससे यूजर्स जरूरत पड़ने पर इसे वायर के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेडफोन में कॉलिंग के दौरान बेहतर वॉयस क्लैरिटी के लिए Environmental Noise Cancellation (ENC) दिया गया है। यह आसपास मौजूद शोर को कम करने में मदद करता है। गेमर्स के लिए इसमें Low Latency Game Mode दिया गया है। जिसकी मदद से गेमिंग के दौरान ऑडियो डिले को कम किया जा सकता है। यानी स्क्रीन पर होने वाले शोर और सुनाई देने वाली आवाज के बीच बेहतर तालमेल मिल सकता है।

Lyne Fight Series (HYDRO 8) में बड़े स्पीकर ड्राइवर्स हैं। जिन्हें कंपनी इमर्सिव ऑडियो अनुभव के लिए उपयोग कर रही है। हेडफोन में Soft Over-Ear Cushions मिलते हैं। जो लंबे समय तक उपयोग के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। यही नहीं Telescopic Adjustable Headband दिया गया है। जिससे यूजर अपने सिर के हिसाब से फिट को एडजस्ट कर सकता है। इसके अलावा Over-Ear डिजाइन के कारण हेडफोन कानों को पूरी तरह कवर करता है।

Lyne Fight Series HYDRO 8 की कीमत और उपलब्धता

Lyne Fight Series (HYDRO 8) Wireless Headphones की भारत में कीमत सिर्फ 1,099 रखी गई है। यह हेडफोन देशभर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

इस सस्ती कीमत पर कंपनी लंबी बैटरी लाइफ के साथ Bluetooth 5.4, ENC कॉलिंग, Low Latency Game Mode और Wired Connectivity जैसे फीचर्स दे रही है। यह उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। जो कम कीमत में म्यूजिक, कॉलिंग और गेमिंग के लिए वायरलेस हेडफोन तलाश रहे हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here