मोबाइल | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 28 Aug 2026 11:44:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 10,000mAh बैटरी वाला POCO फोन 4 सितंबर को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/10000-mah-battery-phone-poco-x8-power-india-launch-date-4-september/ https://www.91mobiles.com/hindi/10000-mah-battery-phone-poco-x8-power-india-launch-date-4-september/#respond Fri, 28 Aug 2026 09:49:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203049 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

POCO ने अपने नए बैटरी-फोकस स्मार्टफोन POCO X8 Power 5G और POCO X8 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया और Flipkart के साथ मिलकर जारी किए गए प्रमोशनल मटेरियल के जरिए बताया है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 4 सितंबर को लॉन्च होगा। फोन की सबसे […]

The post 10,000mAh बैटरी वाला POCO फोन 4 सितंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO ने अपने नए बैटरी-फोकस स्मार्टफोन POCO X8 Power 5G और POCO X8 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया और Flipkart के साथ मिलकर जारी किए गए प्रमोशनल मटेरियल के जरिए बताया है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 4 सितंबर को लॉन्च होगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

POCO X8 Power 5G इंडिया लॉन्च डेट

POCO X8 Power 5G भारत में 4 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने सोशल मीडिया और Flipkart के साथ साझेदारी में इसके लॉन्च की जानकारी दी है। लॉन्च इवेंट के दौरान स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और शुरुआती सेल ऑफर्स बताए जाएंगे।

POCO X8 5G इंडिया लॉन्च डेट

POCO X8 Power 5G को कंपनी अपनी X8 सीरीज के तहत पेश करेगी। इससे पहले POCO India ने इस सीरीज के अन्य मॉडल POCO X8 को भी टीज किया है। यह फ़ोन भी 4 सितंबर को ही पेश किया जाएगा। इसमें 9,000mAh की बैटरी होने की जानकारी सामने आई है। दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 3.2 दिन तक चलेगी। यह 67W चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

10,000mAh की बड़ी बैटरी

POCO X8 Power 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 3.5 दिनों तक का बैकअप दे सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को लुभा सकता है, जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत पड़ती है। कंपनी ने फिलहाल चार्जिंग स्पीड से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि उम्मीद है फोन 100वॉट चार्जिंग स्पीड के साथ आ सकता है।

POCO X8 Power 5G का डिजाइन

टीजर में POCO X8 Power 5G को कंपनी के सिग्नेचर डुअल-टोन येलो फिनिश में दिखाया गया है। फोन का रियर पैनल काफी क्लीन डिजाइन के साथ नजर आता है। बैक पैनल पर क squircle शेप का कैमरा आइलैंड दिया गया है। जिसमें डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है।

POCO X8 Power 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस

लॉन्च से पहले सामने आई लीक जानकारी के मुताबिक, POCO X8 Power 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।

परफॉरमेंस के लिए स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिप दिया जा सकता है। इसके साथ LPDDR5X RAM और फास्ट स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है।

आखिर में फिर से बता दें कि कंपनी 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट के दौरान POCO X8 Power 5G फोन की कीमत, उपलब्ध वैरियंट और शुरुआती सेल ऑफर्स की जानकारी देगी। यह स्मार्टफोन Flipkart के जरिए सेल होगा।

अगर आप बड़ी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो POCO X8 Power 5G शानदार विकल्प बन सकता है। हम आपको लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 10,000mAh बैटरी वाला POCO फोन 4 सितंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10000-mah-battery-phone-poco-x8-power-india-launch-date-4-september/feed/ 0
7900mAh बैटरी वाला 5G फोन Redmi 17, 3 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/3-september-redmi-17-5g-launch-date-in-india-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/3-september-redmi-17-5g-launch-date-in-india-announced/#respond Fri, 28 Aug 2026 08:43:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203046 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi ने अपने इंडियन फैंस को खुशखबरी देते हुए आज अनाउंस कर दिया है कि वह नया स्मार्टफोन Redmi 17 5G भारत में लेकर आ रही है। यह रेडमी 5जी फोन कुछ ही दिनों पहले ग्लोबल मार्केट में पेश ​हुआ था जो अब भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार है। रेडमी 17 5जी […]

The post 7900mAh बैटरी वाला 5G फोन Redmi 17, 3 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने अपने इंडियन फैंस को खुशखबरी देते हुए आज अनाउंस कर दिया है कि वह नया स्मार्टफोन Redmi 17 5G भारत में लेकर आ रही है। यह रेडमी 5जी फोन कुछ ही दिनों पहले ग्लोबल मार्केट में पेश ​हुआ था जो अब भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार है। रेडमी 17 5जी 7900mAh battery के साथ इंडिया में लॉन्च होगा जिसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 17 5G इंडिया लॉन्च डेट

रेडमी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिये अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट अनाउंस की है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि Redmi 17 5G 3 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन दोपहर के 12 बजे फोन प्राइस और सेल डेट की जानकारी दी जाएगी। शॉपिंग साइट अमेजन पर भी रेडमी 17 5जी की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। बाजार में यह रेडमी 5जी फोन Eternal Orange, Absolute Black और Endless Blue कलर में बिकेगा।

Redmi 17 5G स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि रेडमी 17 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 7900mAh battery लगाई गई है। बड़ी बैटरी के साथ ही स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए Redmi 17 5G फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह रेडमी 5जी फोन 22.5W reverse तकनीक सपोर्ट करता है जिसके चलते इस फोन से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।

Redmi 17 5G फोन इंडिया में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च होगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद कर सकते हैं कि भारतीय बाजार में यह रेडमी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा और HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करेगा।

अगर ग्लोबल मॉडल की बात करें तो रेडमी 17 5जी फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 825nits हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन स्क्रीन को लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री व्यूइंग एक्सपीरियंस के साथ पेश किया गया है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है। यह स्क्रीन इंडियन मॉडल में भी मिल सकता है।

Redmi 17 5G फोन Astral Camera Deco डिजाइन पर लाया जा रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा लगा है। ग्लोबल मॉडल की ही तरह इसमें भी 2x in-sensor zoom से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

The post 7900mAh बैटरी वाला 5G फोन Redmi 17, 3 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3-september-redmi-17-5g-launch-date-in-india-announced/feed/ 0
Honor 600S 5G हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी और IP69K रेटिंग के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/honor-600s-5g-hong-kong-launch-price-8100mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/honor-600s-5g-hong-kong-launch-price-8100mah-battery/#respond Fri, 28 Aug 2026 08:32:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203040 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Honor ने अपने नए मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Honor 600S 5G को लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे खास खूबियों में 8,100mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, मजबूत बिल्ड, 50MP का रियर कैमरा और कई AI फीचर्स शामिल हैं। फोन को Hong Kong और Taiwan जैसे बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस […]

The post Honor 600S 5G हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी और IP69K रेटिंग के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Honor ने अपने नए मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Honor 600S 5G को लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे खास खूबियों में 8,100mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, मजबूत बिल्ड, 50MP का रियर कैमरा और कई AI फीचर्स शामिल हैं। फोन को Hong Kong और Taiwan जैसे बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

Honor 600S 5G के स्पेसिफिकेशंस

Honor 600S 5G में 6.87 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 1592×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,020 निट्स तक है। डिस्प्ले में DC और Dynamic Dimming के साथ Low Blue Light और Dark Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

परफॉरमेंस के लिए Honor 600S 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। फोन 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है। Honor की RAM Turbo तकनीक वर्चुअल मेमोरी के जरिए 16GB तक की मेमोरी का अनुभव देती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन MagicOS 10 पर काम करता है जो Android 16 पर आधारित है।

Honor 600S 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,100mAh बैटरी है। फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Honor का कहना है कि लैब टेस्टिंग के अनुसार पांच साल बाद भी बैटरी की क्षमता 80 प्रतिशत से ज्यादा बनी रह सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Honor 600S 5G फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

Honor 600S 5G में एक डेडिकेटेड AI Key भी है। जिसके जरिए यूजर्स AI Memory, Circle to Search, AI Image Removal और AI Summaries जैसे फीचर्स को जल्दी एक्सेस कर सकते हैं। फोन का AI Image-to-Video 2.0 फीचर बातचीत वाले कमांड के जरिए छोटे वीडियो बनाने और एडिट करने की सुविधा देता है।

Honor 600S 5G फोन को ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से भी मजबूत बनाया गया है। इसे IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती हैं। कंपनी ने 2.5 मीटर तक की ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन का भी दावा किया है। अन्य फीचर्स में NFC, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स शामिल हैं। कंपनी के अनुसार स्पीकर्स में 400 प्रतिशत वॉल्यूम मोड भी दिया गया है।

Honor 600S 5G की कीमत

Honor 600S 5G को Hong Kong में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरियंट के लिए HK$1,999 यानी इंडियन करेंसी के अनुसार 24,320 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन Desert Gold, Misty Purple और Velvet Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। उम्मीद करते हैं जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे और टेक अपडेट पढ़ने के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Honor 600S 5G हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी और IP69K रेटिंग के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/honor-600s-5g-hong-kong-launch-price-8100mah-battery/feed/ 0
15999 में लॉन्च हुआ 12GB RAM की ताकत वाला फोन Tecno Spark Go 3 Pro, एक्सपेंडेबल रैम से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-go-3-pro-smartphone-launched-in-india-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-go-3-pro-smartphone-launched-in-india-know-price-and-specifications/#respond Fri, 28 Aug 2026 07:31:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203035 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Tecno Spark Go 3 जनवरी महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। आज कंपनी ने इस मोबाइल का ‘प्रो’ मॉडल भी पेश कर दिया है। ब्रांड की ओर से सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 Pro इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। नया टेक्नो फोन स्पार्क गो 3 प्रो […]

The post 15999 में लॉन्च हुआ 12GB RAM की ताकत वाला फोन Tecno Spark Go 3 Pro, एक्सपेंडेबल रैम से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno Spark Go 3 जनवरी महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। आज कंपनी ने इस मोबाइल का ‘प्रो’ मॉडल भी पेश कर दिया है। ब्रांड की ओर से सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 Pro इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। नया टेक्नो फोन स्पार्क गो 3 प्रो 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, 5200mAh battery और 13MP Camera सपोर्ट करता है जिसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Tecno Spark Go 3 Pro प्राइस

सबसे पहले कीमत की बात करें तो टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का रेट है। वहीं इस 4GB RAM + 128GB मेमोरी वाले फोन को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो की सेल 4 सितंबर से शुरू होगी। बताते चलें कि यह फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर Spark Go 3 Pro को 12GB RAM की ताकत (4जीबी+8जीबी) देती है।

Tecno Spark Go 3 Pro स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो को MediaTek Helio G81 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 371151 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। ग्राफिक्स के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन में ARM Mali-G52 MC2 जीपीयू दिया गया है।

Tecno Spark Go 3 Pro स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जिसमें 1526 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह IPS LCD पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 580nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। सस्ते फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलना यूजर्स के लिए वाकई फायदेमंद है।

फोटोग्राफी के लिए यह टेक्नो का फोन सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो ऑटोफोकस फीचर से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Tecno Spark Go 3 Pro 4G स्मार्टफोन में एफ/.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए यह सस्ता स्मार्टफोन 5200mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 10W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह नया टेक्नो फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। Spark Go 3 Pro गर्म चाय और तेल गिरने पर भी खराब नहीं होगा।

Tecno Spark Go 3 Pro 4G फोन में साइट माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ ही यह मोबाइल Infrared सेंसर भी सपोर्ट करता है। यानी इस टेक्नो फोन से टीवी रिमोट का काम किया जा सकता है। इस फोन में OTG भी दिया गया है।

The post 15999 में लॉन्च हुआ 12GB RAM की ताकत वाला फोन Tecno Spark Go 3 Pro, एक्सपेंडेबल रैम से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-go-3-pro-smartphone-launched-in-india-know-price-and-specifications/feed/ 0
POCO X8 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर लाइव हुआ माइक्रोसाइट, सामने आया डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-5g-india-launch-flipkart-microsite/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-5g-india-launch-flipkart-microsite/#respond Fri, 28 Aug 2026 06:22:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203026 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

POCO ने कुछ दिन पहले ही भारत में नए X-Series स्मार्टफोन को टीज करना शुरू किया था। वहीं, अब कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन POCO X8 5G का Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो गया है। जिसमें फोन का नाम नहीं लिखा है, लेकिन इसके URL से X8 के नाम की पुष्टि होती है। इसके साथ ही […]

The post POCO X8 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर लाइव हुआ माइक्रोसाइट, सामने आया डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO ने कुछ दिन पहले ही भारत में नए X-Series स्मार्टफोन को टीज करना शुरू किया था। वहीं, अब कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन POCO X8 5G का Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो गया है। जिसमें फोन का नाम नहीं लिखा है, लेकिन इसके URL से X8 के नाम की पुष्टि होती है। इसके साथ ही रियर डिजाइन की झलक भी सामने आई है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स देते हैं।

POCO X8 5G का Flipkart Microsite हुआ लाइव

Flipkart पर लाइव हुआ माइक्रोसाइट अपकमिंग लाइनअप के एक मॉडल के नाम को कंफर्म करता है। खास बात यह है कि माइक्रोसाइट के बैनर पर कहीं भी POCO X8 का नाम नहीं लिखा गया है। हालांकि, URL में “POCO X8 Coming Soon” लिखा हुआ है। इससे लगता है कि यह पेज POCO X8 5G के लिए ही बनाया गया है।

POCO X8 5G का रियर डिजाइन

माइक्रोसाइट के बैनर में स्मार्टफोन के रियर पैनल को ब्लैक आउट एरिया के अंदर दिखाया गया है। टीजर के अनुसार फोन ब्लैक कलर ऑप्शन में नजर आ रहा है। इसके रियर पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा दिया गया है, जिसमें दो बड़े सर्कुलर कैमरा रिंग दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ LED फ्लैश के लिए एक छोटा सर्कुलर कटआउट भी नजर आता है। हालांकि, कंपनी ने फोन के कैमरा सेंसर या स्पेसिफिकेशंस की जानकारी शेयर नहीं की है।

POCO X8 सीरीज डिटेल्स लीक

लीक के मुताबिक, POCO X8 5G चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 17 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो X8 5G में Note 17 Pro 5G से मिलते-जुलते स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार POCO X8 5G के साथ POCO X8 Power 5G को भी भारत में लॉन्च किए जाने का दावा किया था। इससे पहले POCO इंडिया के मार्केटिंग पोस्टर्स में भी दो नए X Series स्मार्टफोन के आने के संकेत मिले थे। हालांकि, फिलहाल Flipkart पर लाइव हुए माइक्रोसाइट में सिर्फ POCO X8 5G को ही प्रमोट किया जा रहा है। POCO X8 Power 5G को लेकर कंपनी ने अलग डिटेल्स जारी नहीं की है।

लीक्स के अनुसार POCO X8 में 9,000mAh की बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट होने की उम्मीद है। जबकि X8 Power में 10,000mAh की बैटरी, Snapdragon 6 Gen 5, 6.83-इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 100W चार्जिंग मिल सकती है।

आखिर में बताते चलें कि POCO X8 5G फोन को सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। कंपनी आने वाले दिनों में फोन की लॉन्च डेट, खूबियां और कीमत से जुड़ी जानकारी शेयर कर सकती है। यदि आप इस मिड रेंज फोन को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post POCO X8 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर लाइव हुआ माइक्रोसाइट, सामने आया डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-x8-5g-india-launch-flipkart-microsite/feed/ 0
7700mAh बैटरी के साथ पेश हुआ Redmi Note 17 4G स्मार्टफोन, Snapdragon 6s 4G gen 2 पर करेगा काम https://www.91mobiles.com/hindi/7700mah-battery-smartphone-redmi-note-17-4g-officially-revealed-with-snapdragon-6s-4g-gen-2/ https://www.91mobiles.com/hindi/7700mah-battery-smartphone-redmi-note-17-4g-officially-revealed-with-snapdragon-6s-4g-gen-2/#respond Fri, 28 Aug 2026 05:50:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203025 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi Note 17 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो चुका है और अब कंपनी ने इसी मोबाइल का 4जी मॉडल भी टेक मंच पर पेश कर दिया है। Redmi Note 17 4G स्मार्टफोन तगड़ी 7700mAh battery, बड़ी 6.99-इंच स्क्रीन और नए Snapdragon 6s 4G gen 2 प्रोसेसर के साथ आया है। कंपनी ने इसे ग्लोबल […]

The post 7700mAh बैटरी के साथ पेश हुआ Redmi Note 17 4G स्मार्टफोन, Snapdragon 6s 4G gen 2 पर करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi Note 17 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो चुका है और अब कंपनी ने इसी मोबाइल का 4जी मॉडल भी टेक मंच पर पेश कर दिया है। Redmi Note 17 4G स्मार्टफोन तगड़ी 7700mAh battery, बड़ी 6.99-इंच स्क्रीन और नए Snapdragon 6s 4G gen 2 प्रोसेसर के साथ आया है। कंपनी ने इसे ग्लोबल मार्केट में अनविल कर दिया है जो आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी कदम रख सकता है। नए रेडमी नोट 17 4जी फोन की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 17 4G स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 17 4जी स्मार्टफोन को 2396 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह टीयूवी Low Blue Light सर्टिफाइड स्क्रीन है जो आंखों को हानिकारक स्क्रीन किरणों से बचाने में मदद करती है। फोन डिस्प्ले कोर्निंग Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्टेड है।

Redmi Note 17 4G को एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 6s 4G gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Adreno जीपीयू दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 17 4जी स्मार्टफोन को तगड़ी 7700mAh बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। यह 6 साल बैटरी हेल्थ के साथ लाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने स्मार्टफोन को 22.5W reverse चार्जिंग तकनीक से लैस किया है जिसके चलते Redmi Note 17 से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए यह रेडमी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो सेकेंडरी एआई सेंसर के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के​ लिए इस फोन में एफ/2.5 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Redmi Note 17 4G स्मार्टफोन को Memory extension तकनीक के साथ लाया गया है। यह मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें Infrared और NFC जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। मोबाइल को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP65 रेटिंग से लैस किया गया है।

रेडमी नोट 17 4जी स्मार्टफोन को ग्लोबल वेबसाइट पर कुल 5 मेमोरी वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है और टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से फिलहाल फोन प्राइस अनाउंस नहीं किया गया है जिसकी डिटेल आने वाले दिनों में अपडेट कर दी जाएगी। ग्लोबल मार्केट में यह मोबाइल Black, Sky Teal और Celestial Purple कलर में बिकेगा।

The post 7700mAh बैटरी के साथ पेश हुआ Redmi Note 17 4G स्मार्टफोन, Snapdragon 6s 4G gen 2 पर करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7700mah-battery-smartphone-redmi-note-17-4g-officially-revealed-with-snapdragon-6s-4g-gen-2/feed/ 0
8340mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 5G फोन Redmi Note 17 Pro ग्लोबली लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-redmi-note-17-pro-launched-in-global-market-with-8340mah-battery-and-snapdragon-6s-gen-4-chipset/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-redmi-note-17-pro-launched-in-global-market-with-8340mah-battery-and-snapdragon-6s-gen-4-chipset/#respond Fri, 28 Aug 2026 05:03:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203021 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

10000mAh battery वाला रेडमी फोन Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च हो गया है। इस मोबाइल के साथ ही कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro स्मार्टफोन भी उतार दिया है। रेडमी नोट 17 प्रो का ग्लोबल मॉडल जुलाई महीने में चाइना में लॉन्च हुए चीनी मॉडल की तुलना में अलग है। कंपनी […]

The post 8340mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 5G फोन Redmi Note 17 Pro ग्लोबली लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

10000mAh battery वाला रेडमी फोन Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च हो गया है। इस मोबाइल के साथ ही कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro स्मार्टफोन भी उतार दिया है। रेडमी नोट 17 प्रो का ग्लोबल मॉडल जुलाई महीने में चाइना में लॉन्च हुए चीनी मॉडल की तुलना में अलग है। कंपनी ने फोन स्पेक्स में बदलाव किए हैं जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं। इस बात के पूरे आसार हैं कि ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन ही भारतीय बाजार में लाया जाएगा।

Redmi Note 17 Pro स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड आधारित HyperOS 3 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यही प्रोसेसर चाइनीज फोन में दिया गया था।

ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro 5G फोन 8340mAh battery के साथ पेश किया गया है। गौरतलब है कि चीन में यह मोबाइल 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था। यानी इंडियन यूजर्स को कुछ छोटी बैटरी मिल सकती है। हालांकि स्मार्टफोन की चार्जिंग क्षमता में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह मोबाइल 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है और कंपनी ने रेडमी नोट 17 प्रो को 22.5W reverse चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया है। फोन में 6 साल की बैटरी हेल्थ मिलेगी।

रेडमी नोट 17 प्रो के ग्लोबल मॉडल की फोटोग्राफी चीनी मॉडल से कुछ बेहतर है। चाइना में यह फोन 50MP मेन + 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं ग्लोबल मॉडल की बात करें तो फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Note 17 Pro 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Note 17 Pro 5G स्मार्टफोन 1280 x 2772 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। मोबाइल में कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी है और स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया है।

रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन को IP66 + IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देता है। ब्रांड की दावा है कि यह मोबाइल 72 घंटे तक 3 मीटर गहरे पानी में पड़ा रहने के बाद भी खराब नहीं होगा। यूजर्स को इस मोबाइल में 300% volume boost वाले Dolby Atmos स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Redmi Note 17 Pro प्राइस

रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन का ग्लोबल प्राइस 400 यूएस डॉलर से शुरू होता है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 38,220 रुपये के करीब है। फोन के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB storage दी गई है। इसके अलावा यह रेडमी 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में 6GB, 8GB और 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB मेमोरी पर भी बिकेगा। कंपनी ने इसे Sky Blue, Satin Orange, Purple और Black कलर में पेश किया है।

The post 8340mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 5G फोन Redmi Note 17 Pro ग्लोबली लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-redmi-note-17-pro-launched-in-global-market-with-8340mah-battery-and-snapdragon-6s-gen-4-chipset/feed/ 0
Samsung Galaxy S26 FE की भारत में सेल डेट हुई कंफर्म, Amazon पर माइक्रोसाइट लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-india-sale-date-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-india-sale-date-amazon/#respond Fri, 28 Aug 2026 04:40:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203012 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung Galaxy S26 FE की भारत में सेल डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी ने बीते दिन ही इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। जिसके बाद भारतीय ग्राहकों के लिए भी फोन की उपलब्धता की जानकारी सामने आ गई है। ब्रांड ने अपनी वेबसाइट और Amazon प्लेटफॉर्म पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी […]

The post Samsung Galaxy S26 FE की भारत में सेल डेट हुई कंफर्म, Amazon पर माइक्रोसाइट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy S26 FE की भारत में सेल डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी ने बीते दिन ही इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। जिसके बाद भारतीय ग्राहकों के लिए भी फोन की उपलब्धता की जानकारी सामने आ गई है। ब्रांड ने अपनी वेबसाइट और Amazon प्लेटफॉर्म पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। जहां फोन के स्पेसिफिकेशंस को भी लिस्ट किया गया है। आइए, आगे सेल डेट और डिवाइस के बारे में फुल डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE भारत में सेल डेट

Samsung Galaxy S26 FE की भारत में सेल 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। Samsung India ने अपनी वेबसाइट पर फोन की उपलब्धता की तारीख की पुष्टि कर दी है। वहीं, Amazon India पर स्मार्टफोन का माइक्रोसाइट भी लाइव है। जिससे साफ है कि फोन को देश में Amazon के जरिए भी सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, भारतीय बाजार में Galaxy S26 FE की कीमत कितनी होगी और कौन-कौन से स्टोरेज आएंगे। इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 60Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक है। फोन में Samsung का Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। ग्लोबल मॉडल में 8GB RAM के साथ 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और OIS के साथ 8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 30x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जिसकी रेटेड क्षमता 4,755mAh है। यह 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Samsung Galaxy S26 FE Android 17 पर आधारित One UI 9 के साथ आता है। कंपनी फोन के लिए 7 जेनरेशन तक Android OS अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी।

Samsung Galaxy S26 FE में Galaxy AI के साथ कई AI फीचर्स दिए गए हैं। इनमें My FanCam, Super Steady with Horizontal Lock, Nightography, Photo Assist, Gemini Omni, अपडेटेड Now Brief, Now Nudge और Circle to Search शामिल हैं। फोन में अपग्रेडेड Smart Switch एक्सपीरियंस भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, LTE, Wi-Fi 6E, Wi-Fi Direct और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। फोन में क्वालकॉम फास्टकनेक्ट 7800 मोबाइल कनेक्टिविटी सिस्टम भी दिया गया है।

Samsung Galaxy S26 FE को IP68 रेटिंग मिली है। जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार, फोन को 1.5 मीटर तक गहरे पानी में 30 मिनट तक डुबोकर भी टेस्ट किया गया है। फोन का वजन 193 ग्राम है और इसका डायमेंशन 161.6 × 76.9 × 7.4mm रखा गया है। यह Blueberry, Graphite और Pistachio जैसे तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा।

Samsung Galaxy S26 FE प्राइस

अमेरिकी बाजार में Samsung Galaxy S26 FE के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 699 डॉलर और 8GB+256GB मॉडल की कीमत 799 डॉलर रखी गई है। इस हिसाब से भारत में कीमत करीब 66 हजार रुपये के आसपास होने का अनुमान है। 18 सितंबर को कंपनी इसकी भारतीय कीमत और ऑफर्स से जुड़ी जानकारी सामने लाएगी। यदि आप सैमसंग का फैन एडिशन फोन लेने की सोच रहे हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Samsung Galaxy S26 FE की भारत में सेल डेट हुई कंफर्म, Amazon पर माइक्रोसाइट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-india-sale-date-amazon/feed/ 0
Samsung Galaxy S26 FE हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 45W चार्जिंग और 7 साल के अपडेट के साथ जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-launch-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-launch-price-specifications/#respond Thu, 27 Aug 2026 12:59:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203000 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung ने अपनी Galaxy S26 सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy S26 FE ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के Fan Edition लाइनअप का नया मॉडल है। खास बात यह है कि यह One UI 9 के साथ आने वाला S26 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है। कंपनी ने फोन में बेहतर कैमरा, Galaxy AI फीचर्स, […]

The post Samsung Galaxy S26 FE हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 45W चार्जिंग और 7 साल के अपडेट के साथ जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने अपनी Galaxy S26 सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy S26 FE ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के Fan Edition लाइनअप का नया मॉडल है। खास बात यह है कि यह One UI 9 के साथ आने वाला S26 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है। कंपनी ने फोन में बेहतर कैमरा, Galaxy AI फीचर्स, बैटरी और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट जैसी कई खूबियां दी हैं। यह अगले महीने से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। जिससे ज्यादा रोशनी में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Samsung Galaxy S26 FE में 3nm Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में कंपनी 7 साल के ओएस अपग्रेड और 7 साल के सुरक्षा अपडेट देगी।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का वाइड कैमरा मिलता है। जो OIS और F1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Telephoto कैमरा OIS के साथ 3x optical zoom और 30x तक डिजिटल जूम पोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Galaxy S26 FE में Samsung ने कैमरा और वीडियो के साथ AI फीचर्स पर भी खास फोकस किया है। My FanCam फीचर किसी सेलेक्ट किए गए व्यक्ति को ट्रैक करके उसे वीडियो के बीच में रखने के लिए ऑटोमैटिकली फ्रेम को एडजस्ट करता है। वहीं, सुपर स्टेडी के साथ Horizontal Lock तेज मूवमेंट के दौरान ज्यादा stable वीडियो रिकॉर्ड करने में मदद करता है।

कम रोशनी में बेहतर फोटो के लिए Nightography फीचर दिया गया है। यही नहीं Photo Assist के जरिए यूजर्स नैचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट्स की मदद से फोटो में बदलाव कर सकते हैं। Samsung के अनुसार, Gemini Omni की मदद से Gallery में मौजूद फोटो और वीडियो से वीडियो क्लिप तैयार और एडिट भी की जा सकती हैं।

Samsung Galaxy S26 FE कंपनी के नए One UI 9 के साथ आता है। इसमें कई Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं। जो यूजर्स की जरूरत और स्क्रीन पर मौजूद जानकारी के आधार पर अलग-अलग सुझाव दे सकते हैं। फोन में अपडेटेड Now Brief फीचर मिलता है। जिसमें weather और wellness जैसी जानकारी के लिए कस्टमाइज करने योग्य ब्रीफिंग कार्ड दिए गए हैं।

यूजर्स सिंपल प्रॉम्प्ट के जरिए अपने हिसाब से नए cards भी बना सकते हैं। वहीं, Now Nudge स्क्रीन पर मौजूद जानकारी के आधार पर keyboard के ऊपर क्विक एक्शन और shortcuts बता देता है। यह फीचर कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स और नोटिफिकेशन्स के साथ भी काम करता है। Circle to Search फीचर को भी भी अपग्रेड किया गया है।

पावर बैकअप के लिए Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 45W फास्ट charging सपोर्ट मिलता है। Samsung के मुताबिक, 45W adapter की मदद से करीब 30 मिनट में बैटरी 65 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। फोन में 15W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर का सपोर्ट भी मौजूद है।

Samsung Galaxy S26 FE फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है। जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, LTE, Wi-Fi 6E, Wi-Fi Direct और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। Samsung ने Galaxy S26 FE के साथ Smart Switch को भी बेहतर किया है। यानी यूजर्स Android या iOS डिवाइस से QR code के जरिए पासवर्ड, पासकी, कॉल हिस्ट्री, एक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स और eSIM डेटा सहित जरूरी जानकारी वायरलेस तरीके से ट्रांसफर कर सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy S26 FE की शुरुआती कीमत 699.99 डॉलर यानी इंडियन करेंसी के अनुसार 66,855 रुपये रखी गई है। फोन 128GB और 256GB स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध होगा। चुनिंदा कैरियर्स पर इसकी सेल 3 सितंबर से शुरू होगी। जबकि Samsung.com, कैरियर्स और अन्य रिटेल पर 4 सितंबर से शुरू होगी।

फोन का डायमेंशन 161.6 x 76.9 x 7.4mm है और इसका वजन 193 ग्राम रखा गया है। यह स्मार्टफोन Blueberry, Graphite और Pistachio कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यदि आप भारत में हैं तो इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।



The post Samsung Galaxy S26 FE हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 45W चार्जिंग और 7 साल के अपडेट के साथ जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-launch-price-specifications/feed/ 0
Vivo Y600i पहली बार हुआ लिस्ट, AI Edition का भी सामने आया मॉडल नंबर https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y600i-ai-edition-google-play-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y600i-ai-edition-google-play-listing/#respond Thu, 27 Aug 2026 11:47:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202976 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

चीन में Vivo Y500i के सक्सेसर के तौर पर कंपनी जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। क्योंकि Vivo Y600i नाम से आने वाले अपकमिंग फोन को Google Play supported devices की लिस्ट में देखा गया है। जिससे इसके मॉडल नंबर और डिवाइस कोड की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि […]

The post Vivo Y600i पहली बार हुआ लिस्ट, AI Edition का भी सामने आया मॉडल नंबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन में Vivo Y500i के सक्सेसर के तौर पर कंपनी जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। क्योंकि Vivo Y600i नाम से आने वाले अपकमिंग फोन को Google Play supported devices की लिस्ट में देखा गया है। जिससे इसके मॉडल नंबर और डिवाइस कोड की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि इसी लिस्ट में Vivo Y600i AI Edition भी देखा गया है। हालांकि, दोनों के लिए एक ही मॉडल नंबर और डिवाइस कोड दिया गया है। जिससे लगता है कि AI Edition अलग स्पेसिफिकेशंस वाले मॉडल की जगह अतिरिक्त AI फीचर्स के साथ आने वाला वैरियंट हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Play लिस्टिंग में Vivo Y600i की एंट्री

Google Play सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट में ‘Vivo Y600i’ नाम के साथ ‘V2617A’ मॉडल नंबर वाला स्मार्टफोन स्पॉट हुआ है। इसका डिवाइस या मॉडल कोड PD2617 बताया गया है। यह पहली बार है जब Y600i को किसी डेटाबेस पर देखा गया है। इसी डेटाबेस में ‘Vivo Y600i AI Edition’ भी दिखा है। खास बात यह है कि इस मॉडल के लिए भी V2617A मॉडल नंबर और PD2617 डिवाइस कोड ही दिया गया है।

दोनों मॉडल को लेकर लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशंस या वेरिएंट्स के बीच अंतर की जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि AI Edition में सच में कौन से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। इसके लिए आगे आने वाली जानकारी का वेट करना होगा।

Vivo Y500i का सक्सेसर हो सकता है Vivo Y600i

Vivo Y600i को कंपनी के पिछले Vivo Y500i के सक्सेसर के तौर पर पेश कर सकती है। Vivo Y500i को जनवरी 2026 में चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया था। यह फोन 6.75 इंच का 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ आया था। पावर बैकअप के लिए 7,200mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था।

उम्मीद है आगामी मॉडल Y600i में पूर्व में आए डिवाइस से बेहतर खूबियां मिल सकती हैं। फिलहाल Vivo ने Y600i को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि ‘V2617A’ मॉडल नंबर सामने आने से लगता है कि फोन को होम मार्केट चीन में जल्द एंट्री मिल सकती है। आने वाले समय में फोन के स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है। यह मिड रेंज में अच्छा विकल्प बन सकता है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Vivo Y600i पहली बार हुआ लिस्ट, AI Edition का भी सामने आया मॉडल नंबर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-y600i-ai-edition-google-play-listing/feed/ 0