OPPO Reno 17 series हुई अनाउंस! कंपनी ने जारी किया टीज़र, ये नए फोन होंगे लॉन्च

Join Us icon

OPPO Reno 16 series मई महीने में चीन में लॉन्च हुई थी जो बाद में जुलाई में भारतीय बाजार में लाई गई। इस सीरीज के 6 महीने बाद ही कंपनी अब नई रेनो सीरीज टेक मंच पर पेश करने जा रही है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियली OPPO Reno 17 series लॉन्च अनाउंस कर दिया गया है। ओपो चाइना की आधिकारिक वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन सीरीज की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जहां अपकमिंग ओप्पो रेनो 17 सीरीज मॉडल्स की डिटेल भी मौजूद है।

OPPO Reno 17 series लॉन्च डिटेल

ओपो चाइना वेबसाइट पर माइक्रोसाइट लाइव करते हुए कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि वह ‘ओपो रेनो 17 सीरीज’ लेकर आ रही है। फिलहाल ब्रांड की ओर कोई तय तारीख नहीं बताई गई है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि अगले महीने यानी नवंबर में OPPO Reno 17 सीरीज लॉन्च हो जाएगा। इस सीरीज के तहत OPPO Reno 17, OPPO Reno 17 Pro और OPPO Reno 17 Pro Plus स्मार्टफोन मॉडल लाए जा सकते हैं।

OPPO Reno 17 series स्पेसिफिकेशन्स

सामने आए लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओपो रेनो 17 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.84गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस मोबाइल को लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर लाया जा सकता है जिसके साथ फोन में ColorOS 17 देखने को मिल सकता है।

पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 17 5G फोन को तगड़ी 7000mAh से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 17 5जी मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके तीनों सेंसर 50 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। चर्चा है कि ओपो रेनो 17 को कॉम्पैक्ट डिजाइन पर लाया जाएगा जिसमें आईपी69 रेटिंग भी मिलेगी।

Reno 16 Pro

OPPO Reno 17 Pro 5G की बात करें तो लीक के अनुसार इसे 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले मोबाइल चिपसेट MediaTek Dimensity 8550 Super पर लॉन्च किया जा सकता है। OPPO Reno 17 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में गिंबल-स्टाइल स्टेबलाइजेशन तकनीक वाला 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस मिलने की उम्मीद है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो रेनो 17 प्रो को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार Reno 17 Pro 5G फोन को कंपनी 6.32-इंच 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here