
Motorola अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। जिसे Razr Flex नाम से पेश किया जा सकता है। पिछले महीने इस फोन का पहला लीक सामने आया था। वहीं, अब यह स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ है। जहां इसके नाम और संभावित स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। हालांकि, Motorola ने इस फोन के नाम और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Motorola Razr Flex की Geekbench लिस्टिंग
Geekbench पर सामने आई लिस्टिंग में फोन का नाम Razr Flex 27 या Razr Flex 2027 सामने आया है। बता दें कि Motorola नार्थ अमेरिकी बाजार में अपने कुछ स्मार्टफोन के नाम के साथ साल भी जोड़ता है। इसलिए इनमें से किसी नाम उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, यह प्री-रिलीज डिवाइस की लिस्टिंग है और इससे फोन के आधिकारिक नाम की पुष्टि नहीं हुई है।
परफॉरमेंस की बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक, आगामी Motorola Razr Flex में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह जानकारी पहले सामने आई उन रिपोर्ट्स से अलग है, जिनमें फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की बात कही गई थी।
लिस्ट हुए आगामी मोटोरोला डिवाइस में 12GB रैम और Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की जानकारी दी गई है। हालांकि, लॉन्च के समय कंपनी अन्य रैम और स्टोरेज भी पेश कर सकती है। Geekbench 6 टेस्ट में आगामी Motorola वाइड फोल्ड फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,669 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,837 अंक हासिल किए हैं।
Motorola Razr Flex के स्पेसिफिकेशंस संभावित
रिपोर्ट्स के अनुसार, Motorola Razr Flex में 6.92 इंच का OLED मेन डिस्प्ले मिल सकता है। यह स्क्रीन 2364 × 1728 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। फोन के आउटर हिस्से पर 4.97 इंच की दूसरी OLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इससे फोन को खोले बिना भी कई काम किए जा सकेंगे।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें दो 32MP कैमरे मिलने की बात सामने आई है।
बैटरी के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन का वजन करीब 215 ग्राम बताया गया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Pantone Coriander और Pantone Dark Botanical Garden रंगों में पेश किए जाने की उम्मीद है।
कब हो सकता है लॉन्च
Motorola ने Razr Flex के नाम, स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के दिसंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है।
यदि आप प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola Razr Flex की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










