
Xiaomi ने कल ही अनाउंस किया है कि कंपनी भारत के फ्लैगशिप मोबाइल बाजार में तगड़ा दॉंव चलने वाली है। कंपनी ने बताया है कि 27 अप्रैल को Xiaomi 12 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया जाएगा जो प्रीमियम कैटेगरी वाले Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट से लैस होगा। इस फोन के साथ Xiaomi 12 और Xiaomi 12X भी भारतीय बाजार में एंट्री ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर शाओमी से पहले इसका सब-ब्रांड रेडमी अपना दॉंव चलने के लिए तैयार बैठा है। कंपनी आने वाली 20 अप्रैल को Redmi 10A स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने वाली है।
Redmi 10A इंडिया लॉन्च
रेडमी इंडिया अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये अपने नए मोबाइल फोन के लॉन्च को लगातार टीज़ कर रही है। वहीं दूसरी ओर शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया पर भी इस फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव किया जा चुका है। रेडमी ब्रांड का यह आने वाले स्मार्टफोन Redmi 10A होगा जो 20 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। रेडमी 10ए एक लो बजट स्मार्टफोन होगा जो MediaTek Helio G25 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 7,000 रुपये के बजट में देखने को मिल सकती है।
Kuch shubh kaam karne se pehle humne @DairyMilkIn kha liya hai, aapne? ?☺
Can you guess what's coming ❓❔ pic.twitter.com/11klZ8t6Li
— Redmi India (@RedmiIndia) April 12, 2022
Redmi 10A Price
रेडमी 10ए स्मार्टफोन दरअसल पिछले महीने ही चीन में लॉन्च किया गया है। चीनी मार्केट में इस फोन ने तीन वेरिएंट्स में एंट्री ली है जिनमें 4GB RAM + 64GB Storage, 4GB RAM + 128GB Storage और 6GB RAM + 128GB Storage शामिल है। कीमत की बात करें तो इन तीनों वेरिएंट्स का प्राइस भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 7,750 रुपये, 9,500 रुपये और 10,500 रुपये के करीब है। चीनी दाम को देखते हुए ही अनुमान लगाया जा रहा है कि Redmi 10A इंडिया में 7 हजार रुपये के बजट में लॉन्च हो सकता है। यह भी पढ़ें : 50MP Camera के साथ लॉन्च हुआ Motorola का एक और धांसू स्मार्टफोन Moto G52, कीमत भी है कम!
रेडमी 10ए की स्पेसिफिकेशन्स
इस सस्ते फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी 10ए 29:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई 12.5 पर रन करता है जिसमें मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए यह रेडमी फोन पावरवीआर8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi 10A के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। चीन में यह फोन ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर में लॉन्च हुआ था, उम्मीद है भारत में भी यहीं स्पेसिफिकेशन्स दी जाएगी।



















