Nothing Phone (3a), (3a) Plus और CMF Phone 2 की डिटेल्स आई सामने, 2025 में होंगे लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/07/Nothing-Phone-2a-Plus-launched-in-India-price-specifications.jpg

Nothing Phone (2a), (2a) Plus और CMF Phone 1 के बाद यह ब्रांड अपने अगले स्मार्टफोन के बैच को जल्द ही बाजार में लाने पर काम कर रहा है। हाल ही में जानकारी मिली थी कि ब्रांड तीन नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जो 2025 के पहले छमाही में लॉन्च हो सकते हैं। अब, एक नया CMF by Nothing phone IMEI डेटाबेस पर देखा गया है, जो इससे जुड़ी नई जानकारी लेकर आया है।

नए नथिंग फोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं

Nothing Phone (3a) का कैमरा (लीक)

रिपोर्ट के अनुसार, नथिंग फोन (3ए) का मेन कैमरा 26mm फोकल लेंथ वाला होगा और यह 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग और 1080p पर 480fps तक स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा।

कहा जा रहा है कि नए नथिंग फोन का कैमरा Super Macro, Super EIS और Super Night मोड्स सपोर्ट करेगा।

Nothing Phone (3a) Selfie Camera 29mm फोकल लेंथ के साथ 1080p पर 30fps रिकॉर्डिंग करेगा। गौरतलब है कि नथिंग फोन 2ए में 60fps क्षमता दी गई है।

अपकमिंग नथिंग फोन में हाई-रिज़ॉल्यूशन RAW फोटोग्राफी सपोर्ट नहीं मिलेगा, लेकिन इसमें इन-सेंसर ज़ूम दिया जा सकता है।

बताते चलें कि नथिंग फोन (3ए) की गीकबेंच लिस्टिंग में यह फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर आधारित बताया गया है। इसमें Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। बेंचमार्किंग साइट पर इस फोन को सिंगल-कोर में 1149 और मल्टी-कोर में 2813 स्कोर प्राप्त हो चुका है।