
Nothing की Phone (4a) Series को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी ने एक बार फिर इस लाइनअप के फोंस की कीमत बढ़ा दी है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो मार्च 2026 में लॉन्च के बाद से यह तीसरी बार होगा जब Nothing ने अपनी Phone (4a) सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी की है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और Flipkart पर भी नई कीमतें नहीं दिख रही हैं। उम्मीद है इन्हें कल से अपडेट किया जा सकता है।
Nothing Phone (4a) Series की नई कीमत
टिप्स्टर Sanju Choudhary के अनुसार Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro की कीमतों में इस बार 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक 8GB + 128GB वैरियंट वाले Nothing Phone (4a) की कीमत अब 39,999 रुपये हो सकती है। जबकि 8GB + 256GB वैरियंट 43,999 रुपये और 12GB + 128GB स्टोरेज 46,999 रुपये में उपलब्ध हो सकता है।
Price hike alert 🚨
Nothing increases the price of their Phone 4a series by upto ₹4k:4a Pro:
8/256GB: ₹52,999 → ₹54,999
12/256GB: ₹55,999 → ₹59,9994a:
8/128GB: ₹37,999 → ₹39,999
8/256GB: ₹40,999 → ₹43,999
12/256GB: ₹43,999 → ₹46,999If you are planning to… pic.twitter.com/ljnlhoPAyl
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) June 30, 2026
यदि Nothing Phone (4a) Pro की बात करें तो इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 54,999 रुपये और 12GB + 128GB वैरियंट की कीमत 59,999 रुपये होने का दावा किया गया है। हालांकि, 8GB + 128GB Pro मॉडल की नई कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है।
लॉन्च के मुकाबले 8,000 रुपये तक महंगा हुआ Phone (4a)
यदि यह नई कीमतें लागू होती हैं, तो Nothing Phone (4a) के बेस मॉडल की कीमत लॉन्च के समय के 31,999 रुपये से बढ़कर 39,999 रुपये हो जाएगी। यानी केवल तीन महीनों में इस मॉडल की कीमत में कुल 8,000 रुपये यानी लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, Phone (4a) Pro की कीमत में भी लॉन्च प्राइस की तुलना में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।
क्या हो सकती है वजह?
Nothing ने अब तक इन संभावित प्राइस हाइक पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, बढ़ती कंपोनेंट लागत और बदलती मार्केट कंडीशंस के चलते ऐसा हो सकता है। इसके अलावा, नई प्राइसिंग कंपनी की प्रोडक्ट लाइनअप को बेहतर तरीके से सेट करने की रणनीति का भी हिस्सा हो सकता है।

अगर आप Nothing Phone (4a) Series को लेने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए या फिर अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। वहीं, यदि आप कम कीमत वाला नथिंग फोन लेना चाहते हैं तो Nothing Phone (4b) के लॉन्च तक इंतजार करना बेहतर हो सकता है। यह फोन 7 जुलाई को आ रहा है और कम रेंज वाला होगा। हम आपको आगे प्राइस कम या ज्यादा होने पर अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।












