
Nothing ने अपने Nothing Phone (4b) स्मार्टफोन के नए रैम वैरियंट को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने फोन के मौजूदा फीचर्स में कोई बदलाव किए बिना 6GB रैम + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन बाजार में उतारा है। जिससे फोन की शुरुआती कीमत कम हो गई है। बता दें कि Phone (4b) के नए मॉडल की सेल भी Flipkart और अन्य रिटेल आउटलेट्स के जरिए की जा रही है। आइए, आगे आपको पूरी डिटेल्स देते हैं।
Nothing Phone (4b) 6GB रैम वैरियंट की कीमत
Nothing Phone (4b) का नया 6GB + 128GB वैरियंट 35,999 रुपये में Flipkart पर लिस्ट किया गया है। वहीं, फोन के 8GB रैम वाले वैरियंट भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये और 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 40,999 रुपये है। यानी आपको नया मॉडल 8GB रैम से 4,000 रुपये कम का पड़ेगा।
खास बात यह है कि Nothing Phone (4b) को भारत में 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन के लिए 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। जिसका रेट बाद में बढ़ती कम्पोनेंट कॉस्ट के चलते बढ़ा दिया गया था। यानी कंपनी ने मौजूदा 8GB मॉडल की कीमत कम करने के बजाय कम रैम वाला नया बेस मॉडल जोड़ा है। इससे ग्राहकों को कम रेंज में डिवाइस लेने का मौका मिलेगा।
Nothing Phone (4b) के स्पेसिफिकेशंस
नए 6GB रैम मॉडल के स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Nothing Phone (4b) में 6.77 इंच का 120Hz Samsung Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में परफॉरमेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट लगा है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन Nothing के खास Glyph Bar इंटरफेस के साथ आता है।
Nothing Phone (4b) के नए 6GB वैरियंट की एंट्री ऐसे समय हुई है जब स्मार्टफोन कंपनियां बढ़ती मेमोरी और स्टोरेज कॉस्ट का सामना कर रही हैं। 2026 में कई स्मार्टफोन की कीमतों पर इन बढ़ती लागतों का असर हुआ है।
जिसका चलते मौजूदा मॉडल की कीमत घटाने के बजाय कम रैम वाला मॉडल पेश करना कंपनी के लिए कम शुरुआती कीमत बनाए रखने का एक तरीका हो सकता है। Nothing Phone (4b) के मामले में भी 128GB स्टोरेज बरकरार रखते हुए रैम को 8GB से घटाकर 6GB किया गया है।
अगर आप Nothing का यूनिक फोन कम प्राइस में लेना चाहते हैं तो नया 6GB मॉडल अच्छा विकल्प रहेगा। उम्मीद करते हैं जानकारी आपके काम आएगी। टेक जगत से जुड़ी हर खबर के लिए 91मोबाइल्स साइट विजिट करते रहें।











