
Coronavirus के चलते इन दिनों पूरा भारत खौफ के साए में जी रहा है। हर दिन देश के किसी न किसी ईलाके से कोई न कोई नया व्यक्ति इस वायरस की चपेट में आ रहा है और ऐसे मामले की गिनती बढ़कर 400 से भी पार पहुॅंच चुकी है। देश में कई शहर पूरी तरह से लॉकडाउन किए जा चुके हैं। भारत में केंद्र सरकार व राज्य सरकारें कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई तरह की उपाय कर रही है। पिछले सप्ताह हमनें आपको बताया था कि किस तरह घर बैठे सरकार व स्वास्थय विभाग की ओर से जारी की जाने वाली गाइडलाइन्स को जाना जा सकता है। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह अपने WhatsApp नंबर पर भारत सरकार व WHO से कॉन्टेक्ट किया जा सकता है और इसके लिए किसी वेबसाइट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
भारत सरकार का व्हाट्सऐप नंबर
भारत सरकार इन दिनों हर पहर कोई न कोई नई अनाउंसमेंट कर रही है। हर घर में COVID-19 यानि Coronavirus के प्रति जागरूकता फैलाने और जानकारी देने के लिए सरकार की ओर से एक स्पेशल व्हाट्सऐप नंबर जारी किया गया है। यह नंबर है ‘+919013151515‘
इंडियन गर्वमेंट ने कोरोना वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी देने के लिए इस नंबर को जारी किया है। इस नंबर की सुविधा लेने के लिए इसे अपने फोन बुक में सेव करना पड़ेगा। फोन में यह नंबर सेव करने के बाद ‘9013151515‘ व्हाट्सऐप की कॉन्टेक्ट लिस्ट में आ जाएगा।
इस नंबर पर सिर्फ एक साधारण का ‘ Hi ‘ लिखकर भेजना है। मैसेज भेजने के तुरंत बाद आपको सरकार की तरफ से रिप्लाई आएगा। मैसेज के जरिये सरकार की ओर से Coronavirus के लक्षण, इससे बचने के तरीके और संक्रमण फैलने के रोकने के उपाय बताएं जाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं इस नंबर पर चैट करते हुए आप सीधे AIIMS के डाक्टरों की सलाह भी प्राप्त कर सकेंगे।
91मोबाइल्स आपको सलाह देता है कि इस खबर को और इस नंबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुॅंचाए ताकि आपका प्यार, परिवार, दोस्त और रिश्तेदार सभी सही और जरूरतमंद जानकारी पा सकें। इस वक्त सही जानकारी और बचाव ही Coronavirus का ईलाज है।
WHO ने भी जारी किया है नंबर
पूरी दुनिया में फैली इस महामारी के लिए WHO यानि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइज़ेशन ने भी अपनी ओर से नंबर जारी किया है। यह नंबर ‘+41798931892‘ है। भारत सरकार द्वारा जारी नंबर की ही तरह इस नंबर पर भी ‘ Hi ‘ लिखकर भेजना है, जिसके बाद डब्ल्यूएचओ की ओर से जवाब आएगा।
यहां आपको बता दें कि WHO की ओर से जवाब के तौर पर 8 अलग-अलग तरह के ऑप्शन दिए जाएंगे जो कोरोना वायरस से जुड़े होंगे। आप इनमें से उस ऑप्शन का चयन कर सकते हैं जिसके बारे में आपको जानकारी चाहिए। इस नंबर पर Coronavirus से बचने के तरीके और लेटेस्ट खबरों के साथ ही आने वाले दिनों के लिए सवाल भी पूछे जा सकते हैं।




















