
रियलमी मोबाइल फोन चलाना पसंद करते हैं तो इन दिनों ब्रांड के दो 5जी फोंस को तगड़े डिस्कांउट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से Realme 13+ 5G और Realme 13 Pro+ 5G पर ऑफर की शुरुआत की गई है जिसके तहत स्मार्टफोन को 4,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। रियलमी इंडिया द्वारा पेश की गई इस धांसू डील की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
रियलमी फोन पर ऑफर
realme 13 Pro+ 5G प्राइस
| realme 13 Pro+ 5G | ऑफिशियल प्राइस | डिस्काउंट | इफेक्टिव प्राइस |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹30,999 | ₹4,000 | ₹26,999 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹32,999 | ₹4,000 | ₹28,999 |
| 12GB RAM + 512GB Storage | ₹34,999 | ₹4,000 | ₹30,999 |
रियलमी 13 प्रो प्लस 5जी फोन पर कंपनी की ओर से 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह 4 हजार रुपये की छूट मोबाइल के सभी वेरिएंट्स पर मिलेगी। बताते चलें कि यदि फोन को ऑफलाइन दुकानों से खरीदा जाता है तो इस फोन पर डीलर्स की ओर से 1600 रुपये से 1800 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट भी दी जा सकती है। यानी realme 13 Pro+ 5G पर 5,800 रुपये तक का डिस्काउंट पाया जा सकता है।
realme 13+ 5G प्राइस
| realme 13+ 5G | ऑफिशियल प्राइस | डिस्काउंट | इफेक्टिव प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹20,999 | ₹1,000 | ₹19,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹22,999 | ₹1,500 | ₹21,499 |
| 12GB RAM + 512GB Storage | ₹24,999 | लागू नहीं | ₹24,999 |
रियलमी 13+ 5जी फोन के 8जीबी रैम मॉडल पर छूट मिल रही है। मोबाइल के 8जीबी+128जीबी वेरिएंट पर 1 हजार रुपये तथा 8जीबी+256जीबी पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं रिटेल स्टोर्स पर इन दोनों वेरिएंट्स पर क्रमश: 600 रुपये और 1500 रुपये तक छूट पाई जा सकती है।
कब और कहां मिलेगी फोन डील
उपरोक्त स्मार्टफोंस पर यह टेंपरेरी प्राइस कट हुआ है जो आज 13 जनवरी से शुरू होकर 19 जनवरी तक चलेगी। एक सप्ताह तक रियलमी 13 प्लस और रियलमी 13 प्रो प्लस 5जी फोन को सस्ते रेट पर खरीदा जा सकेगा। इस मोबाइल डील का फायदा रियलमी इंडिया वेबसाइट सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स तथा मोबाइल की दुकानों पर भी उठाया जा सकेगा। फिर से बता दें कि प्राइस डिस्काउंट के साथ ही रियलमी डीलर्स भी अपने हिसाब से यूजर्स को एक्स्ट्रा छूट दे सकते हैं।
Realme 13 Pro+ 5G की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.7″ 120Hz AMOLED
- Snapdragon 7s Gen 2
- 12GB RAM + 512GB Storage
- 50MP Triple Rear Camera
- 32MP Selfie Camera
- 5,200mAh Battery
- 80W SUPERVOOC Charge
डिस्प्ले : रियलमी 13 प्रो+ 5जी फोन में 2412 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2000निट्स पिक ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती है। इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की प्रोटेक्शन भी मिलती है।
प्रोसेसर : रियलमी 13 प्रो प्लस 5जी स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 710 जीपीयू मौजूद है। यह मोबाइल एंड्ररॉयड 14 आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए Realme 13 Pro+ 5G फोन तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसे 1600 बार चार्ज करने के बाद ही बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से अधिक ही रहेगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है।
कैमरा : यह फोन HyperImage+ तकनीक से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT701 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.65 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल LYT600 Periscope लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
realme 13+ 5G की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ FHD+ 120Hz OLED
- MediaTek Dimensity 7300 Energy
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 50MP Back Camera
- 16MP Selfie Camera
- 5,000mAh Battery
- 80W Ultra Charge
स्क्रीन : रियलमी 13प्लस 5जी फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह सैमसंग ई4 एमोलेड डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 2000निट्स ब्राइटनेस के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती है। इसपर Rainwater Smart Touch फीचर भी मिलता है।
परफॉर्मेंस : Realme 13+ 5G फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी615 जीपीयू मिलता है। इस फोन में 14जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी भी मिलती है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए Realme 13 Plus 5G फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 80वॉट अल्ट्रा चार्ज तकनीक से लैस किया गया है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी 600 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।












