25,999 में लॉन्च हुआ Redmi K50i मिलेगा 13,550 में! Xiaomi फोन चलाने वाले को कंपनी दे रही एक्स्ट्रा फायदा

Join Us icon

Xiaomi ने कल ही भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट प्रोर्टफोलियो बढ़ाते हुए रेडमी ब्रांड के तहत नया 5G Phone Redmi K50i लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 6GB RAM, Mediatek Dimensity 8100 चिपसेट, 64MP Camera और 67W 5080mAh Battery जैसी ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। रेडमी के50आई इंडिया में 25,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है लेकिन शाओमी फैन इस नए 5जी फोन को सिर्फ 12,449 रुपये की कीमत पर भी खरीद सकते हैं। कंपनी ने अपने मोबाइल यूजर्स के लिए बेहद ही शानदार ऑफर पेश किया है जिसके तहत Redmi K50i प्राइस पर 13,550 रुपये तक की छूट मिल रही है।

Redmi K50i डिस्काउंट ऑफर

सबसे पहले तो आपको बता दें कि रेडमी के50आई की सेल ई-कॉमर्स साइट Amazon पर होगी जहां इस फोन का प्राइस 25,999 रुपये है। लेकिन इस खास एक्सचेंज ऑफर के तहत कंपनी रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन पर सीधे 8,050 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह एक Exchange Offer है जो स्पेशल Redmi K20 Pro यूजर्स के लिए लाया गया है। यानी अगर आप फिलहाल Redmi K20 Pro स्मार्टफोन यूज़ कर रहे हैं और कंपनी का नया Redmi K50i खरीदने के दौरान 8 हजार 50 रुपये की एक्स्ट्रा छूट प्राप्त होगी।

Redmi k50i 5g

सिर्फ इतना ही नहीं पुराना रेडमी के20 प्रो देने पर 8,050 रुपये के डिस्काउंट के साथ ही ग्राहकों को 2,500 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। वहीं Redmi early-bird offer के तहत 3,000 रुपये की छूट भी उपभोक्तओं को दी जा रही है। यह तीन हजार रुपये का डिस्काउंट आईसीआईसीआई बैंक कार्ड का यूज़ करने पर मिलेगा। यह भी पढ़ें : Redmi K50i हुआ है इंडिया में लॉन्च, लेकिन Xiaomi के आगे ये 5 स्मार्टफोंस भी बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

Redmi K50i 6GB RAM + 128GB Storage का प्राइस 25,999 रुपये है लेकिन उपर बताए गए ​डिस्काउंट्स को मिलाकर देखें तो 8050 + 2500 + 3000 = 13550 रुपये की सीधी छूट रेडमी के50आई स्मार्टफोन पर मिल रही है। इस भयंकर डिस्काउंट के बाद रेडमी के50आई स्मार्टफोन का प्राइस 25,999 रुपये के घटकर सिर्फ 12,449 रुपये हो जाएगा। और इस फोन को 2,555.4 रुपये वाली 9 महीने की किश्त पर भी खरीदा जा सकता है।

Redmi K50i की स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले रेडमी के50आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.6 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डॉट डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 2.85गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 800 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह शाओमी रेडमी फोन माली-जी610 एमसी6 जीपीयू सपोर्ट करता है।

Redmi K50i 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सैमसंग जीडब्ल्यू1 सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,080एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here