MWC 2025: इस ब्रांड ने लॉन्च किए ये 6 नए स्मार्टफोंस, देखें लुक और खूबियां

Doogee ने MWC 2025 अपने 6 नए फोंस का अनावरण किया है। इनमें तीन रग्ड डिवाइस शामिल हैं, जिनके नाम V Max Play, Blade GT Ultra और S200 Plus हैं। इसके साथ ही पोर्टफोलियो में Pure 70 और Pure 70 Pro (जिसे P70 के नाम से भी जाना जाता है) और Moment 60 (जिसे M60 भी कहा जाता है) शामिल हैं। आइए, आगे इन मोबाइल्स की डिटेल्स जानते हैं।
Doogee V Max Play की डिटेल्स
V Max Play में जबरदस्त 22,000mAh की पावरफुल बैटरी और कैम्पिंग लाइट्स दी गई हैं। इसके अलावा, इसमें एक इन-बिल्ट प्रोजेक्टर भी है, जो आउटडोर नाइट्स को सितारों के नीचे एक मनोरंजक अनुभव में बदल देता है।
Doogee V Max Play में 6.78 इंच का Full HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह फोन Mediatek 7300 चिपसेट, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। पीछे की तरफ 108MP सेंसर वाला कैमरा दिया गया है और कैंपिंग लाइट्स के साथ इसमें Mood Light भी है, जो कैंपर्स के लिए एक अलग लाइटिंग सोर्स के रूप में काम करता है। फोन Android 14, Bluetooth 5.4 और AI-सपोर्टेड इमेज एडिटिंग व डॉक्यूमेंट क्रिएशन की सुविधा प्रदान करता है।
पूरा डिवाइस केवल 10.5mm की मोटाई में आता है, जो इसे काफी सुविधाजनक बनाता है। इसमें LED प्रोजेक्टर के साथ 20MP नाइट विजन कैमरा भी दिया गया है। 22,000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग और 15W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यह एक पावर बैंक की तरह भी काम कर सकता है।
Doogee Blade GT Ultra की डिटेल्स
Doogee ब्रांड के अनुसार Blade GT Ultra अब तक का सबसे हल्का और पतला रग्ड डिवाइस है, हालांकि इसकी मोटाई 10.5mm है, जो V Max के बराबर ही है। यह Dimensity 7300 चिपसेट और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 16GB RAM दी गई है। कैमरा “100MP” के रूप में लिस्टेड है, लेकिन संभावना है कि इसमें 108MP सेंसर होगा जो पिक्सल-बिनिंग के जरिए 12MP इमेज पैदा करता है।
Blade GT Ultra की खासियत इसके डायनामिक लाइटिंग इफेक्ट्स हैं, जो इसके बैक पैनल पर दिए गए हैं। यह वही कॉन्सेप्ट है जिसे हमने पहले Nothing के फोनों में देखा है। इसमें कई मोड्स हैं, जो इसे नोटिफिकेशन लाइट, लो बैटरी अलर्ट, या यहां तक कि “फ्लॉन्ट योर स्टाइल” के लिए इस्तेमाल करने की सुविधा देते हैं।
यह फोन उन टेक enthusiasts के लिए डिजाइन किया गया है, जो मेका डिजाइन और रग्ड डिवाइसेस के भी शौकीन हैं। Doogee इसे “फ्यूचरिस्टिक एस्थेटिक्स” कहता है और Ultra को “स्टाइल, परफॉर्मेंस और रग्ड ड्यूरेबिलिटी का परफेक्ट मिक्स” बताया गया है।
Doogee S200 Plus की डिटेल्स
S200 सीरीज (जहां S का मतलब Speed है) मेका डिजाइन को बनाए रखती है, लेकिन इसके साथ पीछे की तरफ एक सेकेंडरी स्क्रीन भी पेश करती है। यह 1.32-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 466 x 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह ऑडियो कंट्रोल और एक स्टाइलिश क्लॉक के रूप में काम करती है।
Doogee S200 Plus में Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है, जो वेनिला S200 में मौजूद Dimensity 7050 की तुलना में थोड़ा बेहतर है। स्टोरेज के मामले में 512GB है, जो नॉन-प्लस वेरिएंट की तुलना में दोगुनी है। अन्य खूबियों में 100MP का मेन कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली मुख्य स्क्रीन शामिल है। फोन मिस्टिक ब्लैक, वोल्केनिक रेड और शैम्पेन गोल्ड जैसे तीन मेका कलर्स में आता है। यह 19.1mm मोटा है।
Doogee P70 और P70 Pro की डिटेल्स
P70 और P70 Pro का डिजाइन काफी हद तक समान है। इनमें 6.73-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो चारों तरफ से 2.5D-कर्व्ड है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
P70 में Mediatek Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है, जबकि P70 Pro में Dimensity 7300 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। लेकिन P70 Pro में 8MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी है, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।
दोनों P70 मॉडल्स में 16GB RAM दी गई है, लेकिन वेनिला P70 में 512GB स्टोरेज है, जबकि P70 Pro में 1TB स्टोरेज मिलता है। दोनों फोन में 5,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
Doogee M60 की डिटेल्स
कंपनी ने एक प्रोजेक्टर फोन भी पेश किया है, जो रग्ड नहीं है इसे Moment 60 (M60) कहा जाता है। यह 76 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ 854 x 480 रिजॉल्यूशन की स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है, जो 2-मीटर की रेंज में प्रभावी रूप से काम करता है।
डिवाइस की मोटाई 9.5mm है और इसमें एक कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो 30dB से कम शोर पर काम करता है। ब्रांड के अनुसार यह प्रोजेक्टर ऑफिस या बेडरूम जैसे माहौल में भी आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 6.79-इंच की HD+ स्क्रीन, 50MP का मेन कैमरा, और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह Unisoc T606 चिपसेट वाला है, जिसे 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। डिवाइस Android 14 पर चलता है। इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो OTG रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बताते चलें कि Doogee ने अपनी प्रेस रिलीज में Moment 60 Pro और Moment 60 Max नाम के दो और डिवाइसेस का जिक्र किया है, लेकिन उनके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की। वहीं, कीमत और उपलब्धता की घोषणा अभी होना बाकी है।