Exclusive : लॉन्च से पहले ही देखें Samsung Galaxy A52 की रियल फोटो, नोएडा में शुरू हुआ निर्माण

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/09/Samsung-Galaxy-M51-Selfie.jpg

91मोबाइल्स ने कुछ दिनों पहले ही एक एक्सक्लूसिव खबर के माध्यम से बताया था कि कोरियन कंपनी Samsung भारत में अपनी ‘गैलेक्सी ए सीरीज़’ का विस्तार करने की तैयारी कर रही है जिसके तहत लॉन्च किए जाने वाले Samsung Galaxy A52 स्मार्टफोन का निर्माण इंडिया में नोएडा स्थित फैक्ट्री में शुरू हो चुका है। वहीं अब इस खबर की ताजा अपडेट में हम गैलेक्सी ए52 स्मार्टफोन के प्रोडक्शन की एक्सक्लूसिव ईमेज भी लेकर आ गए हैं। इन फोटोज़ में लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A52 के डिजाईन का खुलासा हो गया है।

Samsung Galaxy A52 का निर्माण नोएडा स्थित फैक्ट्री में हो रहा है और 91मोबाइल्स को इसकी प्रोडक्शन ईमेज प्राप्त हुई है। इस फोटोज़ में फोन के बैक पैनल पर दिखाया गया है जिससे पता चला है कि गैलेक्सी ए52 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो उपरी बाईं ओर चौकोर शेप में स्थित होगा। इस सेटअप में कैमरा सेंसर्स के साथ एलईडी लाईट भी दी गई है।

गैलेक्सी ए52 का बैक पैनल फोटो में कुछ ग्लॉसी नज़र आ रहा है। यहां पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद नहीं है। इसी तरह फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है और इसके साईड में 3.5एमएम जैक भी मौजूद है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त इन फोटोज़ में फोन के ब्लैक कलर में दिखाया गया है। बहरहाल फोन के डिजाईन और कलर वेरिएंट की अन्य जानकारी आने दिनों में सामने आ जाएगी, जिसे जल्द ही अपडेट किया जाएगा। Exclusive : लॉन्च से पहले ही देखें पावरफुल Samsung Galaxy F62 की रियल ईमेज, जल्द होगी भारत में एंट्री

Samsung Galaxy A52

गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी ए53 स्मार्टफोन पिछले दिनों भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट बीआईएस पर भी लिस्ट हुआ था, जिसने फोन के इंडिया लॉन्च की पुष्टि की थी। चर्चा है कि सैमसंग अपने इस फोन को भारत में 5G और 4G के दो अलग अलग मॉडल्स में लॉन्च कर सकती है। लीक के मुताबिक फोन के 5जी मॉडल में जहां क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं गैलेक्सी ए52 के 4जी मॉडल को क्वॉलकॉम के ही स्नैपड्रैगन 720 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A42

अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी A52 में 6.5-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। यानि फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए जाने की उम्मीद है। इस फोन का डायमेंशन 159.9 x 75.1 x 8.4एमएम बताया गया है। लीक की मानें तो यह फोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च होगा जिसके साथ 6 जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी। Samsung Galaxy A52 5G की ग्लोबल कीमत $499 यानि लगभग 36,700 रुपये के करीब देखने को मिल सकती है।