Exclusive: OPPO ला रही है सस्ता स्मार्टफोन OPPO A12e, फोन में होगी 4250एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/10/OPPO-A11-2.jpg

OPPO को लेकर कल ही एक खबर सामने आई थी जिसमें ब्रांड की ‘ए सीरीज़’ के दो नए स्मार्टफोंस का पता चला था। ये दोनों फोन आईएमडीए सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुए थे और इस फोंस के नाम का खुलासा OPPO A92 और OPPO A12 के रूप में हुआ था। आईएमडीए पर किसी भी फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई थी लेकिन यह जरूर साफ हो गया थी कि OPPO जल्द ही अपनी ‘ए सीरीज़’ में ये नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। वहीं आज 91मोबाइल्स अपने पुख्ता सूत्रों से एक नए ओपो फोन की जानकारी निकाल कर लाया है जो OPPO A12e नाम के साथ जल्द ही इंडिया में लॉन्च होगा।

OPPO A12e

91मोबाइल्स का ओपो ए12ई से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। OPPO A12e एक लो बजट डिवाईस होगा इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है। यह फोन डुअल रियर कैमरे के साथ ही बड़ी बैटरी से लैस होगा और वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। OPPO की ओर से इस फोन को आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी बेचा जाएगा।

OPPO A11

OPPO A12e की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हमें मिली सूचना के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.2 इंच की आईपीएस एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का डायमेंशन 156.2×75.6×8.2एमएम होगा और वज़न 170ग्राम होगा। ओपो इस फोन को तीन कलर वेरिएंट्स में बाजार में उतारेगी जिनमें ब्लैक, पर्पल और रेड कलर शामिल होंगे। अन्य स्पेक्स की बात करें तो ओपो ए12ई एंडरॉयड ओएस पर लॉन्च होगा और कलरओएस पर काम करेगा।

Exclusive: Redmi और Poco को टक्कर देने आ रही Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज Narzo

प्राप्त जानकारी अनुसार प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का एंट्री लेवल चिपसेट स्नैपड्रैगन 450 दिया जाएगा। ओपो की ओर से OPPO A12e को इंडिया में 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा यह फोन 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वहीं फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तों ओपो ए12ई में डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद रहेगा।

OPPO A11

इसी तरह OPPO A12e में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो ए12ई को 4,230एमएएच की बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। OPPO की ओर से हालांकि अभी तक ओपो ए12ई के लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कंपनी जल्द ही इस फोन के इंडिया लॉन्च की घोषणा कर सकती है।