
91मोबाइल्स Vivo Y सीरीज़ में लॉन्च होने वाले आगामी स्मार्टफोन Vivo Y15 को लेकर पहले भी एक्सक्लूसिव जानकारी दे चुका है। हमनें ही सबसे पहले बताया था कि वीवो भारत में अपनी वी सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Vivo Y15 और Vivo Y12 लॉन्च करेगी। अपनी रिपोर्ट में हम इन दोनों स्मार्टफोंस के फीचर्स और कीमत की जानकारी भी दे चुके हैं। कंपनी ने हालांकि अभी तक अपने आगामी स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन फोन के बाजार में आने से पहले ही आज हम Vivo Y15 की फोटो और इसकी फुल स्पेसिफिकेशन्स लेकर आ गए हैं।
लुक व डिजाईन
सबसे पहले Vivo Y15 की लुक की बात करें तो यह स्मार्टफोन ट्रेंड में चल रही वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर ही लॉन्च किया जाएगा। डिसप्ले के उपर की ओर ‘वी’ शेप की नॉच दी जाएगी और इसी नॉच में सेल्फी कैमरा मौजूद रहेगा। Vivo Y15 के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। Vivo का यह आगामी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।

फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में तीन कैमरा सेंसर दिए जाएंगे जो बाईं ओर स्थित होंगे। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे एलईडी फ्लैश भी दी जाएगी। Vivo Y15 के बैक पैनल पर ही फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद रहेगा। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन जहां फोन के दाएं पैनल पर मौजूद रहेंगे वहीं फोन के बाएं पैनल पर सिम ट्रे दी जाएगी। इसी तरह Vivo Y15 के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट और स्पीकर मौजूद रहेंगे।
शानदार कैमरा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Y15 ट्रिपर रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। वीवो का यह फोन इतनी ही अपर्चर क्षमता वाला 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर सपोर्ट करेगा। इसी तरह सेल्फी के लिए Vivo Y15 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y15 को कंपनी द्वारा 19.3:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा तथा फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत का होगा। यह फोन 720 X 1544 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.35-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा जिसकी प्रोटेक्शन के लिए ग्लास कोटिंग की जाएगी। यह भी पढ़ें : ट्रिपल रियर कैमरा वाले Vivo Y12 की भारत में कीमत होगी 11,990 रुपए से शुरू, होंगे ये दमदार फीचर्स
कंपनी की ओर से Vivo Y15 को एंडरॉयड 9.0 आधारित फनटच ओएस 9 पर पेश किया जाएगा जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करेगा। Vivo का यह आगामी स्मार्टफोन 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा तथा इसमें 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।
Vivo Y15 डुअल सिम तथा 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ बाजार में कदम रखेगा। सिक्योरिटी के लिए यहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Vivo Y15 में 5,000एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी। यह भी पढ़ें : पॉपअप कैमरे वाले Vivo V15 और Y17 स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कमी, जानें अब कितने में मिलेंगे
हमें मिली जानकारी के अनुसार Vivo Y15 को एक्वा ब्लू और रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। फोन की कीमत की बात करें तों आशा है कि वीवो अपने इस आगामी स्मार्टफोन को 15,000 रुपये तक के बजट में ही लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में ही Vivo Y15 इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कदम रख देगा।



















