
आम उपभोक्ता को रिझाने के लिए ईकॉमर्स साइट हमेशा कुछ न कुछ आॅफर्स देती रहती हैं। कभी भारी डिस्काउंट तो कभी एक्सचेंज आॅफर। पंरतु इस बार तो हद ही हो गई। जब भारत की सबसे बड़ी ईकॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने आईफोन 6 पर आॅफर दिया। इस आॅफर को सबसे बकवास आॅफर में से एक कहा जा सकता है।
सैमसंग के फोल्डेबल फोन की जानकारी हुई लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च
फ्लिपकार्ट की ओर से दरअसल एप्पल आईफोन पर एक आॅफर बड़े जोर-शोर के साथ शुरू किया गया है। इसमें एक्सचेंज आॅफर के तहत आईफोन 6 की खरीदारी पर 22,000 रुपये तक की छूट का दावा किया गया है। इस आॅफर के साथ आइफोन 6 को मात्र 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

आईफोन पर इस आॅफर को देखकर आपका भी मन एक बार जरूर इसे लेने का होगा। पंरतु जब आॅफर के बारे में पूरी जानकारी लेंगे तो शायद आपको बहुत तेज का गुस्सा आए और आपकी यह उत्सुकता जल्द ही उदासी में बदल जाए।
डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 6एक्स, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन
वास्तविक्ता यह है कि एप्पल आईफोन 6 पर 22,000 रुपये की छूट आईफोन 6एस देने पर मिल रही है। इसे आप भी समझ सकते हैं कि कोई आखिर अपना अच्छा खासा आइफोन 6एस (जो स्पेसिफिकेशन में आईफोन 6 से कहीं बेहतर है) उसे देकर आईफोन 6 क्यों लेगा। वहीं सबसे बड़ी बात यह कि इस एक्सचेंज के बाद आपको जो आई6 मिलेगा वह 16जीबी वाला मॉडल मिलेगा। इसलिए फ्लिपकार्ट के इस आॅफर को सबसे बकवास आॅफर कहा जा सकता है।





















