
हाल ही में खबर सामने आई थी कि एक व्यक्ति ने Flipkart की Big Billion Days Sale में Apple iPhone 12 ऑर्डर किया था लेकिन बॉक्स में उसे निरमा साबुन प्राप्त हुआ। 51,000 रुपये के आईफोन के बदले में साबुन मिलने की इस घटना ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था और ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स पर सवाल खड़े किए थे। वहीं अब एक और ऐसी ही रोचक खबर सामने आ रही है कि एक व्यक्ति ने फ्लिपकार्ट से साबुन मंगाया था लेकिन बदले में उसे Realme Pad प्राप्त हुआ है।
साबुन के बदले मिला फोन
इस रोचक वाकये को अमित नाम के एक व्यक्ति ने ट्वीट करते हुए शेयर किया है। ट्वीटर पर रियलमी पैड की फोटो पोस्ट करते हुए इस व्यक्ति ने ‘Ordered soap bars from Flipkart and I got this instead’ लिखा है। यानी कि उसने फ्लिपकार्ट पर साबुन ऑर्डर किया था लेकिन बदले में उसे Realme Pad मिला है। फोटो में रियलमी पैड और उसके बॉक्स की तस्वीर दिखाई गई है। ट्वीट में अमित ने ‘What a scam’ भी लिखा है।
Ordered soap bars from Flipkart and I got this instead.
What a scam /s #Flipkart #BigBillionDays pic.twitter.com/q17xUaBV52
— Anil (@AnilGanti) October 10, 2021
अमित के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए फ्लिपकार्ट ने उसे ऑर्डर डिटेल्स शेयर करने की बात कही। लेकिन फ्लिपकार्ट का कमेंट आने के बाद पूरा वाकया ही बदलता नज़र आया। अमित ने फ्लिपकार्ट का जवाब आने के बाद लिखा कि, ‘जल्दी रिप्लाई करने के लिए शुक्रिया, लेकिन ट्वीट में सच्चाई नहीं बल्कि मजाक किया गया है।’ अमित ने लिखा कि उसने Realme Pad ही ऑर्डर किया था और उसे यह एक दिन पहले ही प्राप्त हुआ है। अपने ट्वीट में अमित ने #Flipkart और #BigBillionDays को यूज़ किया है। यह भी पढ़ें : सस्ते 4G Phone का दावा अंबानी को पड़ सकता है महंगा, ये 5 बातें बन सकती है JioPhone Next की राह का रोड़ा
Flipkart पर कसा तंज
शख्स के इस ट्वीट से यह साफ हो गया है कि उसने सिर्फ फ्लिपकार्ट पर तंज कसते हुए यह पोस्ट की है। शॉपिंग साइट से उसने Realme Pad की मंगाया था और उसके सामान की सही डिलीवरी हुई है तथा कंपनी या शिपिंग डिपार्टमेंट की ओर से किसी भी तरह की गलती नहीं हुई है। महज फ्लिपकार्ट का मजाक बनाने के लिए किए इस ट्वीट पर लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।
फ्लिपकार्ट के फास्ट रिप्लाई पर कुछ ने कहा है कि साबुन के बदले में रियलमी पैड मिला है इसलिए शॉपिंग साइट ने तेजी से इस मामले को सुन लिया और जवाब दे दिया। लेकिन इसके उल्ट अगर टैबलेट की बजाय साबुन मिला होता तो कंपनी ऐसा नहीं करती। बीते दिनों सामने आए iPhone 12 वाले केस को भी कई लोगों ने यहां उठाया है। लेकिन हम आपको बता दें कि आईफोन की बजाय साबुन मिलने वाले मामले में फ्लिपकार्ट उस कस्टमर को पूरे पैसे रिफंड कर चुकी है।





















