
किसी ब्रांड पर आपका दिल हो या किसी फोन पर निगाहें। अब उस फोन के बारें में सिर्फ सोचने का नहीं बल्कि अपना बनाने को मौका आया है। और यह मौका लाई है ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट। फ्लिपकार्ट की ओर से #OwnYourDreamPhone नाम से नए आॅफर की शुरुआत की है जिसमें एप्पल के सभी आईफोन के साथ अन्य ब्रांड्स पर भारी छूट दी जा रही है।
28 जून को समाने आएगा इन-विज़िबल फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन
फ्लिपकार्ट की ओर से शुरू की गई है यह सेल 22 जून से 24 जून तक चलेगी। तीन दिवसीय इस शानदार आॅफर के तहत आईफोन 7 प्लस, आईफोन 7, आईफोन 6एस प्लस, आईफोन 6एस, आईफोन 6, आईफोन 5एस, आईफोन एसई, गूगल पिक्सल, मोटो ज़ेड के साथ ही सैमसंग के फोन भी शामिल है।

इस सेल में 128जीबी वाले आईफोन 7 प्लस पर 22,001 रुपये की बड़ी छूट दी जा रही है जिसके बाद 82,000 रुपये की कीमत वाला यह फोन मात्र 59,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा 128जीबी वाले आईफोन 7 की कीमत में 18,501 रुपये तथा 32जीबी वाले आईफोन 7 की कीमत में 17,501 रुपये की भारी कमी की गई है।
इसी तरह आईफोन 6एस 32जीबी पर 15,000 रुपये, आईफोन 6 32जीबी पर 13,991 रुपये, गूगल पिक्सल पर 13,000 रुपये, मोटोरोला मोटो ज़ेड पर 10,000 रुपये, लेनोवो ज़ेड2 प्लस तथा सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो पर पर 5,000 रुपये की बड़ी कमी की गई है। आपको बता दें फ्लिपकार्ट इन सभी स्मार्टफोन एक्सचेंज आॅफर भी प्रदान कर रहा है तथा इसके साथ ही एक्सीस बैंक कार्ड धारकों को 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
इस डील के जरिये अपना पसंदीदा स्मार्टफोन पाने के लिए (यहां क्लिक करें)


















