28 जून को समाने आएगा इन-विज़िबल फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन

Join Us icon

पिछले हफ्ते ही हमनें एक ऐसे फोन का जिक्र किया था कि जो इन-विज़िबल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। इस फोन की डिसप्ले के अंदर ही यह सेंसर मौजूद होगा। जो दिखाई नहीं देगा लेकिन आपके थम्ब या फिंगर के टच को रीड करते ही खुल जाएगा। वहीं अब स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने एक ऐसा टीज़र जारी किया है जिसे देखकर माना जा रहा है कि जल्द की कंपनी यह तकनीक सार्वजनिक करने वाली है।

आज भारत में लॉन्च हो रहा है वनप्लस 5, यहां देखें इस लॉन्च ईवेंट को लाईव

दरअसल स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने एक ​टीज़र शेयर किया है जिस पर एमडब्ल्यूसी 2017 के साथ ही ‘अनलॉक द फ्यूचर’ लिखा है। वीवो के इस टीज़र को देख कर माना जा रहा है कि कंपनी 28 जून को शंघाई में आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस की कांफ्रेंस में अपनी इस तकनीक को पेश कर सकती है।

vivo-fingerprint-less

याद रहे कि कुछ दिनों पहले भी वीवो के ऐसे ही फोन की प्रोटोटाइप क्लिप सामनें आई थी जिसमें सिर्फ फोन की स्क्रीन को टच करके ही फोन को अनलॉक किया जा सकता है। उस प्रोटोटाइप में दिखाए फोन के न तो बैक पैनल फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद था और न ही फोन के फोन के फ्रंट पैनल पर कोई होम बटन या फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था। इस फोन की स्क्रीन को टच करके अनलॉक किया गया था।

विश्व का पहला 8जीबी रैम वाला स्मार्टफोन ज़ेनफोन एआर अब होगा इंडिया में लॉन्च

समूचे टेक वर्ल्ड में अब इस बात को लेकर चर्चा है कि वीवो का आगामी स्मार्टफोन इन-विज़िबल फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। जिसकी होम स्क्रीन पर ही यह सेंसर मौजूद होगा जो दिखाई नहीं देगा, सिर्फ यूजर के टच को रेकग्नाइज़ कर अनलॉक हो जाएगा। आपको बता दें कि अगर ऐसा होता है ​तो वीवो कंपनी सैमसंग और एप्पल को पीछे छोड़ इस तकनीक से लैस स्मार्टफोन पेश करने वाली पहली कंपनी होगी।