30 दिन के Mobile Recharge Plan वाली मांग हुई पूरी, क्या अब Free Incoming Call की है बारी?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/03/Mobile-Recharge-Plan.jpg

इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री अनिश्चितताओं से भरी है। इन दिनों तो कम से कम ऐसा ही देखने में आ रहा है। देश में नंबर पोर्ट करवाने वाले लोगों की गिनती बढ़ गई है, इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के उपभोक्ता आधार में भारी गिरावट आ रही है और सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL फिर से सुर्खियों में छाने लगी है। यह सब Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea यानी Vi द्वारा Mobile Recharge Plan Price बढ़ाए जाने के बाद तेजी से बदला है। भारतीय मोबाइल यूजर टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी पर भी सवाल उठाने लगे हैं और TRAI ने 30 days validity plan लाए जाने का आदेश देकर उपभोक्ताओं में नई उम्मीद भी जगा दी है। ग्राहकों की मांग के बाद Jio, Airtel और Vi नए 30 दिन तथा मंथली वैलिडिटी वाले प्लान्स ले आई है और मोबाइल यूजर्स को उम्मीद है कि अब उनकी Free Incoming Call वाली डिमांड भी जल्द पूरी हो सकती है।

28 दिन का महीना!

इस वक्त मार्केट में Jio, Airtel और Vi तीनों ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां 28 दिन का मासिक प्लान बेच रही है। अमूमन जहां एक महीने में जहां 30 या 31 दिन होते हैं वहीं इन कंपनियों ने एक महीने को 28 दिन का बनाया हुआ है। एक महीना वाले मोबाइल प्लान्स में 30 या 31 नहीं बल्कि सिर्फ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी एक माह में 2-3 दिन कम। इस तरह से पूरे साल में मोबाइल यूजर्स को 12 महीने के लिए 13 महीने का रिचार्ज कराना पड़ता है। प्रत्येक माह दो-तीन दिन बचाकर ये टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को एक साल में 13 महीने के हिसाब से पैसा वसूल रही है और इसी बात का रोष भारतीय मोबाइल यूजर्स में है।

​28 दिन का एक महीना जब मार्केट में चलना शुरू हो गया तो टेलीकॉम कंपनियों ने 56 दिन और 84 दिन वाले प्लान्स भी मार्केट में लाने शुरू कर दिए। इन प्लान्स में 56 दिन के दो महीने बना दिए तथा 3 महीनों को 84 दिन का बना डाला। टैरिफ प्लान्स महंगे किए जाने के बाद यह मोबाइल यूजर्स को यह बात अखरने लगी और उन्होंने एकजुट होकर सही वैलिडिटी वाले प्लान्स लाने की बात रखी। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (Telecom Regulatory Authority of India) ने उपभोक्ताओं की मांग को समझते हुए जियो, एयरटेल और वीआई को लताड़ा है और 30 दिन वाले मोबाइल प्लान्स लाने की बात कही है। इसी कड़ी में ये तीनों ही कंपनियां नए मासिक प्लान्स लेकर आ गई है। यह भी पढ़ें : Jio vs Airtel vs Vi: ये रहे सबसे सस्ते Disney Plus Hotstar recharge

इन​कमिंग कॉल फ्री की मांग

TRAI द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद Jio, Airtel और Vi 30 दिन की वैलिडिटी वाले मासिक प्लान्स तो ले आई है, लेकिन ये प्लान्स सभी उपभोक्ताओं को रास नहीं आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मासिक वैधता की तरफ प्राधिकरण का ध्यान आर्कषित किए जाने के बाद भारतीय मोबाइल यूजर्स इस उम्मीद में हैं कि ट्राई अब इन​कमिंग कॉल और वैलिडिटी प्लान्स की ओर भी ध्यान देगी और प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाएगी। यूजर्स की डिमांड है कि उन्हें इन​कमिंग कॉल फ्री दी जाए तथा साथ ही वैलिडिटी रिचार्ज हो पूरी तरह से खत्म कर दिए जाए। यह भी पढ़ें : BSNL को मोबाइल यूजर्स ने दी सलाह! Network और Service सुधार लो, लाखों लोग कर लेंगे अपना Number Port

फ्री इनकमिंग कॉल क्यों है जरूरी

Free Incoming Call की डिमांड की रखते हुए मोबाइल यूजर्स ने दलील दी है कि वो अपना मोबाइल नंबर तो एक्टिव रखना चाहते हैं लेकिन उसमें बार-बार रिचार्ज करवाना नहीं चाहते हैं। ग्रामीण इलाकों में बहुत से ऐसे यूजर हैं जो फीचर फोन रखते हैं तथा अपने फोन का इस्तेमाल किसी इंटरनेट ब्राउजिंग या वीडियो वाचिंग के लिए नहीं बल्कि सिर्फ कॉल रिसीव करने के लिए करते हैं। इसी तरह बहुत से परिवारों में ऐसे बूढ़े व बुजुर्ग लोग हैं जिन्हें मोबाइल से कोई सरोकार तो नहीं होता लेकिन परिवार से जुड़े रहने के लिए तथा आपात स्थिति में उपयोग के लिए उन्हें मोबाइल फोन साथ रखना पड़ता है।

Pic Credit : visualsstock

ऐसे लोगों को भी अपना मोबाइल नंबर चालू रखने के लिए मजबूरन रिचार्ज करवाना पड़ता है। ऐसे उपभोक्ताओं को मोबाइल सर्विस यूज़ करने के लिए हर बार वैलिडिटी रिचार्ज करावाना पड़ता है जो व्यर्थ में ही महंगा पड़ता है। इन्हीं स्थितियों का हवाला देते हुए भारतीय उपभोक्ताओं ने मांग उठाई थी कि इन​​कमिंग कॉल पूरी तरह से फ्री कर देनी चाहिए। और अब इन यूजर्स को TRAI से उम्मीद है कि यह संस्थान यूजर्स की भलाई के लिए जल्द कोई कदम उठाएगा। ग्राहकों को मानना है कि सिर्फ अपना नंबर चालू रखने के लिए ही हर बार रिचार्ज करवाना सही नहीं है।

ये हैं Jio, Airtel और Vi के Monthly Recharge Plan

Jio Rs 259 Calender Month Plan

रिलायंस जियो ने अपने नए प्लान को 259 रुपये प्राइस पर पेश किया है जिसे कैलेंडर मंथ प्लान का नाम दिया गया है। यह मोबाइल प्लान कैलेंडर के हिसाब से काम करेगा जो हर महीने की समान तारीख को अपडेट होगा। अगर महीने में 30 दिन होंगे तो यह प्लान 30 दिन चलेगा और 31 दिन होंगे तो Jio plan 31 दिन की ही वैलिडिटी प्रदान करेगा। जियो की ओर से प्लान में डेली 1.5 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जो लिमिट के बाद 64केबीपीएसी की स्पीड पर काम करेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और Jio Apps का भी फ्री एक्सेस मिलता है।

Airtel Rs 319 Plan

एयरटेल ने अपने मंथली प्लान को 319 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। यह एयरटेल मंथली प्लान भी जियो की ही तरह पूरे 1 महीने की वैधता के साथ आता है जो कैलेंडर वैलिडिटी के हिसाब से काम करता है। लेकिन जियो की तुलना में एयरटेल अधिक डाटा बेनिफिट दे रहा है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2 जीबी डाटा मिलेगा जो 30 दिन में 60 जीबी और 31 वाले महीने में कुल 62 जीबी होगा। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100एसएमएस के साथ ही इस प्लान में 30 दिन के लिए Amazon Prime Video और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रहा है।

Vi Rs 337 Plan

वोडफोन आइडिया यानी वीआई ने अपने मंथली प्लान को 337 रुपये की कीमत पर पेश किया है। यह प्लान फिक्स वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें 31 दिन शामिल रहेंगे। वीआई अपने इस मंथली प्लान में 28 जीबी डाटा दे रही है जो बिना किसी दैनिक लिमिट के आता है। यानि मोबाइल यूजर्स पूरे महीने के भीतर जब चाहे जितना चाहे, उतने डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही वीआई प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल तथा 100एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा मिलती है। इस प्लान में वीआई ग्राहक को Vi movies and TV का फ्री एक्सेस भी मिलता है जिसमें ढ़ेरों ओटीटी कंटेट्स व न्यूज का मजा लिया जा सकता है।