Galaxy S26 सीरीज: Samsung ने कैमरा फीचर्स को किया टीज, लो-लाइट और जूम होंगे खास

Samsung द्वारा अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई है। जिसमें कैमरा फीचर्स के तीन नए टीजर वीडियो दिखाए गए हैं। यानी कैमरा सबसे बड़ा हाइलाइट होगा। हालांकि, फोन का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन साफ तौर पर अगली फ्लैगशिप सीरीज के फोंस Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के संकेत दिए गए हैं। माना जा रहा है कंपनी इस लाइनअप को इसी महीने के अंत तक लॉन्च कर सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Samsung द्वारा शेयर किए गए तीनों टीजर वीडियो में कैमरे मॉड्यूल पर फोकस किया गया है। जिसमें वर्टिकली स्टैक्ड तीन कैमरा सेंसर नजर आते हैं। यही डिजाइन मौजूदा Galaxy S25 सीरीज में भी देखने को मिलता है। जिससे लगता है कि डिजाइन में कंपनी कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगी। यानी कैमरा परफॉरमेंस पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकता है।
सामने आए टीजर के अनुसार, Galaxy S26 सीरीज का खास फोकस लो-लाइट फोटोग्राफी पर रहने वाला है। एक टीजर में अंधेरे माहौल को रिकॉर्ड करते समय बैकग्राउंड को अचानक ब्राइट होते हुए दिखाया गया है। जिससे बेहतर नाइट वीडियो और फोटो कैपेबिलिटी दखने को मिलती है। दूसरे टीजर में भी इसी तरह का सीन दिखाया गया है, जबकि तीसरा टीजर Galaxy S26 सीरीज की जूम क्षमता को दर्शाता है जो खासतौर पर Ultra मॉडल के लिए हो सकता है।
लीक्स के अनुसार, Galaxy S26 Ultra में 200MP का अपग्रेडेड प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम के साथ, 10MP का 3x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। जो पिछले मॉडल जैसा ही रह सकता है।
यदि Galaxy S26 और Galaxy S26+ की बात करें तो कहा जा रहा है कि, इनमें 3x ऑप्टिकल जूम के साथ नया 12MP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। यह मौजूदा Galaxy S25 और S25+ में मौजूद 10MP टेलीफोटो कैमरा से अपग्रेड हो सकता है।
Samsung के इन टीजर वीडियो से यह भी साफ हो गया है कि, Galaxy S26 सीरीज में कैमरा अपग्रेड्स के साथ AI-आधारित फीचर्स पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।
यदि आप ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें प्रीमियम डिजाइन, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, पावरफुल परफॉरमेंस और कैमरा मिले तो Galaxy S26 सीरीज बढ़िया विकल्प हो सकती है। आप इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी कोई अपडेट मिलने पर नए पोस्ट में आपको जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।