
Vivo अपनी नई X500 सीरीज में एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। क्योंकि अपकमिंग Vivo X500E को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन और Google Play Console Supported Devices List पर स्पॉट किया गया है। इन लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर V2656 सामने आया है। वहीं, Google Play Console की लिस्टिंग में V2648 डिवाइस कोड भी दिखाई दिया है। जो भारत में हाल ही में लॉन्च हुए Vivo V80 5G से जुड़ा बताया जा रहा है। इसलिए X500E के रीब्रांडेड स्मार्टफोन होने की संभावना है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X500E की सर्टिफिकेशन डिटेल्स
Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन से Vivo X500E के जल्द लॉन्च होने उम्मीद बढ़ गई है। लिस्टिंग में फिलहाल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है।
Google Play Console Supported Devices List में भी Vivo X500 E नाम सामने आया है। यहां इसका मॉडल नंबर V2656 और डिवाइस कोड V2648 दिखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यही डिवाइस कोड Vivo V80 5G से जुड़ा है। इस वजह से माना जा रहा है कि कंपनी कुछ बाजारों में X500E को Vivo V80 5G के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश कर सकती है। हालांकि, दोनों फोन के फीचर्स एक जैसे होंगे या नहीं इसके लिए आगे के अपडेट का इंतजार करना होगा।
Vivo X500E के संभावित स्पेसिफिकेशंस
अब तक आए लीक्स के अनुसार, आगामी Vivo X500E में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट कर सकता है। फोन में Snapdragon 8 सीरीज का प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। बैटरी के मामले में इसमें 7,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने इनमें से किसी भी फीचर की पुष्टि नहीं की है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X500E में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। जिसका साइज 1/1.28 इंच बताया गया है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा और Sony IMX8 सीरीज का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है।
डिजाइन के मामले में यह फोन Vivo X500 से अलग हो सकता है। जहां X500 में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। वहीं X500E में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलने की उम्मीद है।
Vivo X500 सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डिटेल्स
Vivo ने हाल ही में चीन में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन स्मार्टफोन को 27 अक्टूबर को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। वहीं, Vivo X500 FE और Vivo X500E जैसे दूसरे मॉडल बाद में लॉन्च किए जा सकते हैं।
फिलहाल Vivo X500E के लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं है। इसे अगले महीने या साल के अंत से पहले पेश किए जाने की संभावना है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











