12GB RAM के साथ सामने आया अपकमिंग गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro, मिलेगा Ultimate प्रोसेसर

इनफिनिक्स की ‘जीटी सीरीज’ हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए पहचानी जाती है। पिछले साल कंपनी Infinix GT 30 Pro लेेकर आई थी और अब 2026 में Infinix GT 50 Pro की बारी है। यही मोबाइल फोन आज बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जिसमें कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। यहां इनफिनिटी जीटी 50 प्रो की रैम, प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी सामने आ गई है।
इनफिनिक्स का नया मोबाइल फोन Infinix X6891 मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में फोन का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि यह Infinix GT 50 Pro होगा। आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले यह अपकमिंग स्मार्टफोन IMEI database पर स्पॉट हुआ था। यहां फोन के एक्स6891 मॉडल नंबर के साथ ही इसके मार्केटिंग नेम का खुलासा भी हुआ था जो Infinix GT 50 Pro था।
गीकबेंच लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन को Android 16 ओएस से लैस बताया गया है। लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि यह मोबाइल ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च होगा जिसमें 2.10Ghz की बेस फ्रिक्वेंसी मिलेगी। इसमें तीन 3.0Ghz स्पीड वाले कोर शामिल होंगे और सीपीयू का प्राइम कोर 3.25Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा। यह मोबाइल चिपसेट के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन यह MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर हो सकता है।
Infinix GT 50 Pro 12GB RAM के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। उम्मीद कर सकते हैं कि मार्केट में इसे 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इस मोबाइल को सिंगल-कोर में 1612 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं नए इनफिनिक्स स्मार्टफोन को 6686 मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर हासिल हुआ है।
Infinix GT 50 Pro गेमिंग फोन होगा। सीरीज की पिछली जेनरेशन यानी GT 30 Pro को डेडिकेटेड गेमिंग शोल्डर बटन के साथ लाया गया था जो इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो में भी मिल सकते हैं। वहीं बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए भी इसमें VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ AI बेस्ड थर्मल डिटेक्शन भी दिया जा सकता है। इस इनफिनिक्स फोन को कंपनी XBoost Gaming Engine के साथ लॉन्च कर सकती है।
इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो की ही बात करें तो यह 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इसपर 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz टच सैंपलिंग रेट, 2304Hz PWM डिमिंग, 1100निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए Infinix GT 30 Pro स्मार्टफोन में 5,500mAh बैटरी दी गई है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह मोबाइल 10W वायर्ड और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स से लैस है। इंडिया में इस मोबाइल को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।