
पिछले कई माह से जियोनी के एस10 फोन की चर्चा हो रही थी। खबर थी कि कंपनी इसे चार कैमरे के साथ लॉन्च कर सकती है और अंतत: जियोनी द्वारा इस फोन से पर्दा उठा दिया गया है। जियोनी एस10 नाम से लॉन्च् इस फोन में डुअल रियर कैमरा और डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही जियोनी ने एस10बी और एस10सी को भी लॉन्च किया है। जियोनी के इन फोंस को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन इन्हें कुछ माह में भारत अपने की उम्मीद है।
इन फोंस के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो जियोनी एस10 को 5.5-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। फोन का सक्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल फुल एचडी है। कंपनी ने इसे मीडियाटेक चिपसेट पर पेश किया है और फोन में 2.5गीगाहट्र्ज का हेलियो पी25 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसे 6जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है और फोन का इंटरनल मैमोरी 64जीबी। जियोनी एस10 में मैमेरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
जैसा कि हमने पहले ही बात की है इस फोन की खासियत है डुअल फ्रंट और बैक कैमरा। फोन में 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का रियर डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 20-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,450 एमएच की बैटरी दी गई है।

वहीं जियोनी एस10बी की बात करें तो इसमें 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है। इसमें भी आपको फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन को मीडियाटेक एमटी6755 चिपसेट पर पेश किया गया है इसके साथ ही 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में 13+5-मेगापिक्सल का रियर डुअल कैमरा और जै जबकि सेकेंडरी कैमरा 16-मेगापिक्सल का दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,700 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।
जहां तक जियोनी एस10सी की बात है तो इस फोन को 5.2-इंच की एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसके साथ ही 32जीबी की इंटरनल मैमोरी और 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 427 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का रियर और 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावरप बैकअप के लिए इसमें 3,100 एमएएच की बैटरी दी गई है।
फोन के कीमत की बत करें तो जिनोयी एस10 को 2,599 युआन में लॉन्च किया गया है जो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 25,000 रुपये है। हीं एस10बी को 2,199 युआन में लॉन्च किया गया है तो लगभग 20,000 रुपये के बराबर है और एस10सी की कीमत 1,599 युआन लगभग 15,000 रुपये का है।


















