
कुछ दिनों पहले ही हमनें जियोनी के आगामी स्मार्टफोन की जानकारी दी थी जिसमें कंपनी के डबल डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन के जल्द सामनें आने की बात कही गई थी। वहीं आज जियोनी के इस फोन की फोटोज़ भी सामनें आ गई है। आकर्षक डिजाईन वाले इस फोन स्मार्टफोन में चार कैमरों के साथ ही अन्य धाकड़ फीचर्स भी देखे जा सकते हैं।
अब 25-मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरे वाला फोन लॉन्च करेगा वीवो
स्लैशलीक ने अपने वेबपेज़ पर जियोनी की आगामी स्मार्टफोन की फोटो शेयर करते हुए बताया यह फोन जियोनी एस10 और जियोनी एस10सी है। इन दोनों मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन्स में थोड़ा अंतर जरूर देखने को मिल सकता है लेकिन इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसके चार कैमरे।

जियोनी एस10 के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों की कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। फोन में बड़ी स्क्रीन के साथ ही होम बटन भी दिया गया है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। यह फोन हल्के कर्व के साथ ही एंटिना डिजाईन पर बनाया गया है तथा इसके दाएं पैनल पर पावर बटन के साथ ही वॉल्यूम रॉकर भी दिया गया है।
जियोनी एस10 को लेकर लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स पर गौर करें तो इस फोन को 5.5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर कोर्टेक्स-ए53 सीपीयू के साथ मीडियाटेक एमटी6755 हेलियो पी10 चिपसेट पर कार्य करेगा।
आधार कार्ड को पैन कार्ड से जोड़ने का बेहद ही आसान तरीका
इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इस फोन के चारों कैमरों को लेकर हालांकि अबतक कोई पुख्ता सूचना नहीं है परंतु कहा जा सकता है कि यह फोन रियर कैमरा के साथ ही सेल्फी के लिए भी एक ताकतवर कैमरा सेंसर से लैस होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,700एमएएच की बैटरी होगी तथा गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में यह फोन लॉन्च किया जा सकता है।






















