
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी के आगामी स्मार्टफोन एस10 को कुछ समय पहले ही चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि जल्द ही इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि शुरुआती लीक में बहुत ज्यादा स्पेसिफिकेशन नहीं आए थे लेकिन आज जियोनी एस10 को बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है जहां से आप इसके बारे में पूरी जानकारी पा सकते हैं।
जीएफएक्स बेंच पर जियोनी एस10 को स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि जीएफएक्स बेंच पर जियोनी एस10 में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा बताया गया है तथा टेना की लिस्टिंग में इस फोन में 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे बताए गए थे। ऐसे में फोन के फोटोग्राफी सेक्शन को लेकर संशय जारी है।

जियोनी एस10 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन 5.5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर कोर्टेक्स-ए53 सीपीयू के साथ मीडियाटेक एमटी6755 हेलियो पी10 चिपसेट पर कार्य करेगा।
एक हफ्ते में 80,000 यूनिट से ज्यादा प्री-बुकिंग, सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुओ ने बनाया कीर्तिमान
इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। लिस्टिंग के अनुसार इसमें 15-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,700एमएएच की बैटरी होगी तथा गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में यह फोन लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल अभी फोन को लेकर कंपनी की ओर से किसी जानकारी या घोषणा का इंतजार है।



















