गूगल ने भारत में लॉन्च किया डिजिटल पेमेंट सिस्टम तेज, अभी करें डाउनलोड

Join Us icon

जैसा कि हमने पहले ही जानकारी दी थी कि 18 सितंबर को गूगल अपना डिजिटल पेमेंट सिस्टम तेज़ को भारत में लॉन्च कर सकता है और आज कंपनी ने इससे पर्दा उठा दिया है। ​यह ​ऐप्लिकेशन आज से गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इस ऐप को कई खास फीचर्स से लैस किया है। इस ऐप से आप न सिर्फ रोजाना के खरिदारी कर सकते हैं बल्कि कई छोटे मोटे पेमेंट को भी निबटा सकते हैं। तेज़ मोबाइल पेमेंट सिस्टम को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

गूगल तेज़ ऐप को भारत सरकार पेमेंट सिस्टम यूपीआई से भी लैस किया गया है। इसके माध्यम से आप अपने दोस्त के वॉलेट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और सीधा अपने बैंक अकाउंट में पैसे प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन आॅफ इंडिया (एनपीसीआई’एस) के तहत ​तैयार किया गया है।

google-pay
तेज़ ऐप में आप असानी से अपने बैंक अकाउंट को लिंग कर सकते हैं और यूपीआई के माध्यम से इंस्टेंट मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। कंपनी ने इसमें तेज़ कैश मोड को पेश किया है जहां आप बिना निजी डाटा को शेयर किए पेमेंट प्राप्त कर सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं। यह पेमेंट मोड पेटीएम के समान है।

इसके साथ ही कंपनी ने कुछ अपकमिंग फीचर की भी जानकारी दी है जहां आप कुछ ही दिनों में इस ऐप के माध्यम से क्रेडिट और डेविट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करने में सक्षम होंगे। वहीं जल्द ही यह आपको बिल पेमेंट के रिमाइंडर सहित अन्य जानकारियां भी देगा।

जहां तक सुरक्षा की बात है तो गूगल ने भरोसा दिया है कि इसे मल्टी लेयर सिक्योर बनाया गया है। इसे आप गूगल पिन और फिंगरप्रिंट से सुरक्षित रख सकते हैं। खास बात यह कही जा सकती है कि इस ऐप का निमार्ण विशेष रूप से भारत के लिए किया गया है और यह लगभग सभी बड़े बैंकों के साथ कार्य करने में सक्षम है। वहीं इसके उपयोग में कंपनी ने रिवार्ड प्वाइंट की भी घोषणा की है। हर 1,000 से ज्यादा के लेनदेन पर रिवार्ड प्वाइंट मिलेगा और वहीं हर रविवार को लकि यूजर को 1 लाख रुपये तक जीतने का मौका होगा।