18 सितंबर को भारत में गूगल लॉन्च करेगा अपना पेमेंट सिस्टम ‘तेज’

Join Us icon

4जी इंटरनेट यूजर्स की गिनती देश में तेजी से बढ़ रही है। ​डिजिटल इंडिया के प्रयास तथा सस्ती इंटरनेट दरों के चलते ​डिजीटल वॉलेट के यूज़ में भी तेजी आई है। पेटीएम, मोबिक्विक तथा सैमसंग पे जैसे ​डिजीटल वॉलेट के बाद अब गूगल कंपनी भी भारत में अपना ​डिजीटल वॉलेट लॉन्च करने जा रही है। गूगल के इस ​डिजीटल वॉलेट का नाम ‘तेज’ रखा गया है जो 18 सिंतबर को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।

एप्पल आइफोन 7, आइफोन 7 प्लस और आइफोन 6 सहित सभी आईफोन की कीमत में हुई भारी कमी

गूगल की ओर से कंपनी का खुद का डिजीटल वॉलेट पेमेंट सिस्टम लॉन्च किया जा रहा है। गूगल इंडिया की ओर से मीडिया इन्वाईट भेजे जाने शुरू कर दिए गए हैं जिसके अनुसार 18 सितंबर को कंपनी राजधानी में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। वहीं हमारें सूत्रों का कहना है कि इसी दिन विश्व की जानीमानी कंपनी गूगल डिजीटल इंडिया से जुड़ते हुए भारत में अपनी ​डिजीटल वॉलेट सेवा ‘तेज’ लॉन्च कर देगी।

paytm-payment

गूगल तेज यूनिफाईड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) पर कार्य करेगा तथा आॅनलाईन खरीदारी, पैसा ट्रांसफर तथा मोबाईल रिचार्ज व डिजीटल पेमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। गूगल द्वारा इस सर्विस का नाम ‘Tez’ रखा गया है, जिसका मतलब भारत में फास्ट से है।

आॅनलाईन स्टोर से बुक किया था फोन बदले में मिला फेना साबुन

गौरतलब है कि आज के दौर में भीम ऐप, पेटीएम व मोबिक्विक जैसे डिजीटल वॉलेट्स का उपयोग बहुत किया जाता है तथा धीरे धीरे यह देश के ग्रामीण ईलाकों में भी अपनी पकड़ बना रहा है। वहीं तेज लॉन्च किए जाने के बाद इनकी सीधी टक्कर गूगल की ऐप से होगी। साथ ही आपको यह भी बता दें कि गूगल ने अपनी ऐसी सर्विस को अब तक सिर्फ अमेरिका में ही चलाया हुआ था। भारत ऐसा दूसरा देश होगा जिसमें गूगल अपनी डिजीटल वॉलेट ऐप लॉन्च करेगी।