
आज आप मोबाइल से कूल-कूल सेल्फी लेते हैं और डीएसएलआर से फोटोशूट करा कर फेसबुक, इंस्टाग्राम पर डालते हैं। परंतु किसी खास मौके पर आप अक्सर सोचते हैं कि काश बचपन की कोई क्यूट सी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर पाता। परंतु उसका डिजिटल प्रिंट न होने की वजह से आपको मन मसोसकर रहना पड़ा है। आप अपने फोन के कैमरे से उसकी तस्वीर भी लेते हैं लेकिन बहुत अच्छा आ नहीं पाती।
परंतु अब आप अपनी इन तस्वीरों को आसानी से अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कर सकेंगे। क्योंकि गूगल लेकर आया है एक ऐसी ऐप जो आपकी पुरानी प्रिंट तस्वीरों को डिजिटल प्रिंट में बदल देगी। इसके लिए आपको फोटो का फोटो लेने या फोटो को स्कैनर से स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
फोटोस्कैन नाम का यह ऐप गूगल की ओर से लॉन्च किया जा चुका है जो आईफोन व एंडरॉयड फोन के लिए उपलब्ध है। गूगल का कहना है कि ऐप की मदद से एक प्रिंट तस्वीर को कैमरे से कैद कर डिजिटाइज़ किया जा सकता है।
इसके अलावा यह ऐप न सिर्फ पुरानी फोटोज़ को साफ करेगी बल्कि ख़राब हो चुकी तस्वीरों में कलर रीस्टोर करने के साथ-साथ किनारों से मुड़ चुकी फोटो को भी ठीक करेगी।
यह ऐप गूगल फोटोज़ के साथ काम करेगा। इसमें पिक्चर फ्रेम व एल्बम उपलब्ध है। किसी दीवार पर प्रोजेक्ट किए जाने पर यह ऐप स्लाइड को भी डिजिटाइज़ करने में सक्षम है।
फोटो के डिजिटाइज़ वर्ज़न को फोन गैलरी के साथ-साथ ऑनलाइन गूगल फोटोज़ में भी सेव किया जा सकता है। आपकों बता दें कि गूगल फोटोज़ पर 16 मेगापिक्सल तक की फोटोज़ को सेव करने के लिए अनलिमिटेड स्टोरेज़ उपलब्ध है।
फोटोस्कैन में 12 आकर्षक फोटो फिल्टर व मेनुअल एडिटिंग टूल्स भी दिए गए है।
तो चलिए हो जाइए तैयार, अपने बचपन की स्वीट फोटोज़ हो सोशल मीडिया पर अपलोड करिए और आप भी कहलाइए….
क्यूटीपाई



















