लॉन्च से पहले ही सामने आए Google Pixel 10 सीरीज के कलर्स और स्टोरेज ऑप्शंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/pixel-sense-ai-assistant-debut-google-pixel-10-series-report.jpg
Highlights

Google जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 10 को लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने फिलहाल ऑफिशियल लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक नए लीक के अनुसार इस श्रृंखला में आने वाले फोंस के कलर और स्टोरेज वेरिएंट्स सामने आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold अलग-अलग कलर और मेमोरी वैरियंट में आएंगे। यही नहीं मोबाइल्स के साथ Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a के कलर्स भी बताए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Pixel 10 Series के कलर और स्टोरेज वेरिएंट्स (लीक)

Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a के कलर (लीक)

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Pixel Buds 2a तीन कलर ऑप्शन Fog Light, Hazel और Iris में पेश हो सकता है। वहीं, Pixel Watch 4 को लेकर कहा गया है कि यह Black, Gold, Moonstone और Silver में आ सकती है। हालांकि फीचर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Pixel 10 सीरीज लॉन्च डेट और फीचर्स (संभावित)

आगामी Google Pixel 10 सीरीज आने वाले 20 अगस्त को होने वाले Made by Google इवेंट में पेश की जा सकती है। इस बार कंपनी अपने नए स्मार्टफोंस में Tensor G5 चिपसेट, MediaTek T900 मोडेम और जनरेटिव AI फीचर्स प्रदान कर सकता है। इसके अलावा ये आने वाले मोबाइल्स Android 16 पर रन कर सकते हैं।