Google Pixel 10a इंडिया में लॉन्च, 7 साल की Android OS अपग्रेड के साथ मिलेगी पावरफुल Tensor G4 चिप

Join Us icon

Google ने पिछले साल अगस्त 2025 में अपनी ‘पिक्सल 10 सीरीज’ को पेश किया था। उस वक्त इस सीरीज में Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL के साथ ही मुड़ने वाला गूगल फोन Pixel 10 Pro Fold लाया गया था। वहीं आज कंपनी ने अपनी इस सीरीज का सबसे सस्ता पिक्सल फोन Google Pixel 10a अनाउंस कर दिया है। नया पिक्सल फोन 10ए 50 हजार रुपये से भी कम रेट पर लाया गया है जो एडवांस एआई फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो Google Pixel 10a 49,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। रोचक बात यह है कि कंपनी ने पिछले साल Pixel 9a को भी इसी रेट पर अनाउंस किया था। यानी एक ओर जहां मोबाइल कंपनियां अपने डिवाइसेज की कीमत बढ़ा रही है, वहीं नए पिक्सल फोन को पहली जेनरेशन वाले रेट पर लाना वाकई में तारीफ के काबिल है। यह फोन के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस है। पिक्सल 10ए फोन प्री-बुक करने के लिए या इस फिर इस मोबाइल पर मिल रही डील्स देखने के लिए (यहां क्लिक करें)

Google Pixel 10a को आज 18 फरवरी से ही प्री-ऑर्डर के लिए पेश कर दिया गया है और इसकी सेल आने वाली 6 मार्च से शुरू होगी। पिक्सल 10ए को Lavender, Obsidian, Fog और Berry कलर में खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। फोन को 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर परचेज किया जा सकता है।

Google Pixel 10a को कंपनी ने एलुमिनियम फ्रेम पर बनाया है जिसमें 81% रिसायकल्ड प्लास्टिक कवर लगा है। मोबाइल के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लगाया गया है जो हॉरिजॉन्टल पोजीशन में है। फोन का रियर डिजाइन फ्लैट है और इसपर कोई भी कैमरा बंप नहीं दिया गया है। आजकल जहां बड़े साइज और भारी कैमरा मॉड्यूल वाले फोन आ रहे हैं, ऐसे में पिक्सल 10ए का बैक डिजाइन वाकई में सोबर और प्रीमियम लुक दे रहा है। यह IP68 रेटिंग वाला फोन है जो डिवाइस को धूल और पानी से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल पिक्सल 10ए स्मार्टफोन को 2424 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह OLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। ​Pixel 10a को कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है और इसपर Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।

प्रोसेसिंग के लिए Google Pixel 10a को कंपनी के ही Tensor G4 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना प्रोसेसर है जो 3.1गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बेहतर और एडवांस एआई प्रोसेसिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें Titan M2 चिप भी लगाई गई है। गूगल पिक्सल 10ए 5जी फोन को LPDDR5X RAM + UFS 3.1 Storage तकनीक पर लाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए गूगल पिक्सल 10ए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो डुअल-पिक्सल ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) फीचर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस लगाया गया है। Google Gemini के साथ मिलकर यह फोन बेहद शानदार फोटोग्राफी बना सकता है।

पावर बैकअप के लिए गूगल पिक्सल 10ए को 5100mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। गौरतलब है कि पिक्सल 9ए में भी इतनी ही कैपेसिटी वाली बैटरी लगाई गई थी। Pixel 10a की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। वहीं साथ ही इस मोबाइल में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here