Google Pixel 3 XL की वजह से बचा फोटोग्राफर, जानें कैसे हुआ ये कमाल

Join Us icon

एक छोटा-सा मोबाइल फोन किसी की जान बचा सकता है। सोचने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन यह मुमकिन है। कुछ साल पहले एक खबर सामने आई थी, जिसमें सीने पर गोली लगने के बाद भी नोकिया के फोन ने उसकी जान बचा ली। वहीं, कुछ ऐसा ही वाक्या एक बार फिर हुआ है। हालांकि, इस बार फोन गूगल का है।
इस हफ्ते सोमवार को हांगकांग पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी में स्टूडियो इनसेंडो के एक फोटोग्रफर को Google Pixel 3 XL ने रबर बुलेट से बचा लिया। फोटोग्रफर को वहां रबर बुलेट से शूट किया गया। लेकिन, Pixel 3 XL बीच में आने की वजह से वह बच गया।

स्टूडियो इनसेंडो ने ट्विटर पर लिखा कि घटना में फोटोग्रफर को कोई चोट नहीं आई, हालांकि फोन डैमेज हो गाया है। स्टूडियो की ओर से डिवाइस की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की हैं, जिनमें बुलेट से डिवाइस का हुए नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Google Pixel 4 और Pixel 4XL हुए लॉन्च, शानदार कैमरा और प्रोसेसर के दम पर क्या कर पाए मार्केट में राज

Pixel 3 XL को नुकसान होने के बाद भी डिवाइस ऑन हो रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बुलेट फोन के बैक में नीचले हिस्से में लगी है। बता दें कि गूगल ने अपनी पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज के डिवाइसेज Pixel 3 और Pixel 3 XL पिछले साल लॉन्च किए थे।

अगर बात करें गूगल Pixel 3XL स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.3-इंच का QHD+ (2960×1440 पिक्सल्स) फ्लैक्सिबल ओएलईडी डिसप्ले दी गई है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है।
इस फोन के साथ कंपनी ने पिक्लस 3 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया था। गूगल पिक्सल 3 ऐंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन एंडरॉयड 9.0 Pie पर रन करता है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद यह 7 घंटे 15 मिनट तक चलेगी। भारत में यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here