6जीबी रैम और स्नैपड्रैगन के साथ लॉन्च होगा Google Pixel 4a, फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

Join Us icon

Google ने अपने फ्लैगशिप पिक्सल स्मार्टफोंस को थोड़ा किफायती बनाते हुए पिछले साल Pixel 3a और Pixel 3a XL स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये फोन Pixel 3 और Pixel 3 XL के सस्ते वर्ज़न थे। कई दिनों से खबर चल रही है कि अब गूगल Pixel 4 और Pixel 4 XL के भी सस्ते वर्ज़न पर काम कर रही है जो Google Pixel 4a और Pixel 4a XL नाम के साथ टेक मंच पर दस्तक देंगे। पिक्सल 4ए सीरीज़ को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ गए हैं। यह सीरीज़ कब तक लॉन्च होगी यह जानकारी तो अभी मिल नहीं पाई है लेकिन अब एक नए लीक में Google Pixel 4a की फुल स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

Google Pixel 4a से जुड़ा यह लीक स्लैशलीक द्वारा शेयर किया गया है। कुछ समय पहले सामने आई पिक्सल 4ए की रेंडर फोटोज़ से पता चला था कि यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब नए लीक में सामने आया है कि यह डिवाईस 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.81 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। लीक की मानें तो इस फोन में 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी जाएगी जो 443dpi सपोर्ट करेगी। इस फोन का डायमेंशन 144.2 x 69.5 x 8.2एमएम बताया जा रहा है।

Google Pixel 4a full specifications leak 6gb ram snapdragon 730 chipset

गूगल पिक्सल 4ए एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो Google Pixel 4a को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं लीक के बताया गया है कि पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 9 Pro कल होगा इंडिया में लॉन्च, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और कैसे देखें लाईव ईवेंट

Google Pixel 4a के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन 4के वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होगा। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए पिक्सल 4ए में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। कहा गया है कि Pixel 4a का फ्रंट कैमरा वीडियो स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस होगा।

Google Pixel 4a full specifications leak 6gb ram snapdragon 730 chipset

कंपनी ने पिक्सल 4 सीरीज में मोशन सेंस फीचर मौजूद था है जो कि सबसे पहले सोनी एरिक्सन फोन्स में भी देखा जा चुका है। उम्मीद है कि इस फीचर को कंपनी इसे आगे के फोन्स में भी देगी। गूगल की नई टेक्नॉलजी की मदद से यूजर्स अपना फोन बिना इसे टच किए ऑपरेट कर पाएंगे। इस फीचर्स की मदद से यूजर्स गाने बदलने, अलार्म बंद करने और फोन कॉल साइलेंट करने जैसे काम सिर्फ अपने हाथ के इशारे से कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : 44MP फ्रंट कैमरा और Helio P90 SoC के साथ आएगा OPPO Reno 3 का ग्लोबल वेरिएंट

गूगल पिक्सल 4ए में सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ 3080एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार Google Pixel 4a डुअल सिम फोन होगा जो 4जी सपोर्ट करेगा। वहीं यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि Google Pixel 4a को 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए गूगल की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here