Google Pixel 9a लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट, जल्द होगी एंट्री
Google का एंट्री-लेवल Pixel डिवाइस 2025 के लिए पहले ही कई बार लीक हो चुका है। हाल के हफ्तों की रिपोर्ट्स से हमें Pixel 9a के स्पेसिफिकेशंस, अमेरिका में कीमत और संभावित मार्च के अंत में लॉन्च के बारे में जानकारी मिली है। वहीं, अब नई सर्टिफिकेशन लीक से संकेत मिलता है कि Pixel 8a का सक्सेसर अपने आधिकारिक डेब्यू के करीब पहुंच रहा है। यहां लिस्टिंग और डिवाइस से जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में डिटेल्स दी गई है।
Google Pixel 9a को मिला EMVCo सर्टिफिकेशन
Google Pixel 9a को EMVCo सर्टिफिकेशन पर देखा गया है, जिसमें कुछ जानकारियां सामने आई हैं। डिवाइस का मॉडल नंबर GTF7P या कोडनेम TG4 होगा। याद दिला दें कि डिवाइस की लीक हुई रियल-वर्ल्ड तस्वीरों से भी यही पुष्टि हुई है कि मॉडल नंबर GTF7P ही है।
लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि Google Pixel 9a Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आएगा। जबकि Google Pixel 9 सीरीज के अन्य डिवाइस पिछले साल अगस्त में Android 14 के साथ लॉन्च हुए थे।
नए लीक से संकेत मिलता है कि Google Pixel 9a उम्मीद से पहले लॉन्च होगा। डिवाइस के मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है और फिर महीने के अंत तक सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। उम्मीद है कि इसकी शुरुआती कीमत 128GB स्टोरेज वैरियंट के लिए $499 होगी, जो इसके पिछले मॉडल के समान ही लग रही है।
Google Pixel 9a के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Pixel 9a में 6.28 इंच की स्क्रीन हो सकती है जिसमें 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1,800 निट्स HDR ब्राइटनेस दी जा सकती है।
- कैमरे: इसमें 48MP GN8 मेन कैमरा और Sony IMX712 अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। जबकि फ्रंट में 13MP कैमरा होने की उम्मीद है।
- प्रोसेसर: फोन में Google Tensor G4 चिपसेट हो सकता है, जो 8a के अंदर मौजूद Tensor G3 का अपग्रेड है।
- बैटरी: Pixel 9a में 23W वायर्ड और 7.5W वायरलेस चार्जिंग स्पीड वाली 5,100mAh की बैटरी मिलने की बात सामने आई है।