16 अप्रैल से सेल होगा Google Pixel 9a, जानें इंडिया प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • Pixel 9a के लॉन्च के तुरंत बाद उपलब्ध होने की उम्मीद थी।
  • Google ने कुछ यूनिट्स में पाए गए क्वालिटी इश्यू के कारण एहतियातन इसकी उपलब्धता में देरी कर दी थी।
  • अब Pixel 9a अमेरिका और यूके में 10 अप्रैल से उपलब्ध होगा, जबकि भारत में इसकी बिक्री 16 अप्रैल से शुरू होगी।

Google Pixel 9a इसी महीने ग्लोबली बाजार में लाया गया था। लॉन्च के समय ब्रांड ने सेल डेट की घोषणा नहीं की थी। बताया गया था कि फोन अप्रैल में उपलब्ध होगा। वहीं, हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि कुछ सीमित Pixel 9a यूनिट्स में कंपोनेंट क्वालिटी इश्यू पाया गया है, जिससे इसकी उपलब्धता में देरी हुई है, लेकिन अब Google ने आखिरकार अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन की रिलीज डेट शेयर कर दी है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 9a सेल डेट, प्राइस और ऑफर्स

  • Google Pixel 9a की बिक्री अमेरिका, कनाडा और यूके में 10 अप्रैल से शुरू होगी।
    यह यूरोप के बाकी देशों में 14 अप्रैल से उपलब्ध होगा।
  • भारत, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ताइवान और मलेशिया के ग्राहक 16 अप्रैल से Pixel 9a फोन को खरीद सकेंगे।
    हालांकि, जापान के लिए Google ने अभी तक सेल डेट की पुष्टि नहीं की है।
  • भारत में Pixel 9a की कीमत ₹49,999 रखी गई है, जो कि 256GB स्टोरेज वैरियंट के लिए है।
  • इसे Flipkart से Iris, Obsidian और Porcelain रंगों में खरीदा जा सकता है।
  • इसके अलावा, सीमित समय के लिए ₹3,000 का कैशबैक ऑफर और 24 महीनों तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा, जो HDFC Bank, IDFC Bank और Bajaj Finserv के जरिए उपलब्ध होगा।

Google Pixel 9a स्पेसिफिकेशंस

  • डिजाइन और डिस्प्ले: Pixel 9a में फ्लैट फ्रेम के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन है और पीछे की तरफ सिग्नेचर कैमरा बार नहीं है। इसमें 6.3 इंच की pOLED स्क्रीन, FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • कैमरा: स्मार्टफोन के डुअल कैमरा सेटअप में 48MP OIS-सक्षम प्राइमरी सेंसर और 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल यूनिट शामिल है। जबकि आगे की तरफ, 13MP का सेल्फी लेंस है।
  • प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज: डिवाइस Tensor G4 SoC पर काम करता है। जो प्रीमियम Pixel 9 सीरीज में भी पाया जाता है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज ऑनबोर्ड है।
  • बैटरी: Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी यूनिट है जो 23W वायर्ड और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • सॉफ्टवेयर: फोन Android 15 OS पर चलता है और सात साल के सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आता है।
  • अन्य: Pixel 9a में IP68 रेटिंग, कार दुर्घटना का पता लगाने (car crash detection), WiFi-6E, eSIM और NFC जैसी कई सुविधाएं हैं।


Google Pixel 9A Price
Rs. 40,560
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here